Breaking
ARThe Houthis are continuing to seize the port of Mendep and the island of Mayon, with Yemeni warnings threatening international navigation.DEFrance abandons economic and budget targetsDEFatal sword attack in Fagersta: investigations against 15-year-oldsEUEU Calls for Global AI Rules Following Warning on Extinction RisksCNWei Jiaxian went to the Hualien District Prosecutor's Office to file a complaint after being smeared by the cyber army for "not electing the county magistrate"TREkrem İmamoğlu was sentenced to 2 years and 1 month in prisonRUZelensky instructed to develop a new conflict plan after the failure of the old oneESMedical unions call for indefinite state strike starting October 28CNControversy arose in the All-China Lottery! There are 7 people named "Wang Xling" out of 35 places. Netizens question the odds.INPakistani newspapers are worried about attacks on Saudi Arabia and the Mecca Defence AgreementARThe Houthis are continuing to seize the port of Mendep and the island of Mayon, with Yemeni warnings threatening international navigation.DEFrance abandons economic and budget targetsDEFatal sword attack in Fagersta: investigations against 15-year-oldsEUEU Calls for Global AI Rules Following Warning on Extinction RisksCNWei Jiaxian went to the Hualien District Prosecutor's Office to file a complaint after being smeared by the cyber army for "not electing the county magistrate"TREkrem İmamoğlu was sentenced to 2 years and 1 month in prisonRUZelensky instructed to develop a new conflict plan after the failure of the old oneESMedical unions call for indefinite state strike starting October 28CNControversy arose in the All-China Lottery! There are 7 people named "Wang Xling" out of 35 places. Netizens question the odds.INPakistani newspapers are worried about attacks on Saudi Arabia and the Mecca Defence Agreement
Backपाकिस्तान के अखबारों में सऊदी अरब पर हूती हमलों और मक्का रक्षा समझौते को लेकर चिंता
पाकिस्तान के अखबारों में सऊदी अरब पर हूती हमलों और मक्का रक्षा समझौते को लेकर चिंता
Developing
BBC हिंदी11 minutes agoPolitics3 min readIndia

पाकिस्तान के अखबारों में सऊदी अरब पर हूती हमलों और मक्का रक्षा समझौते को लेकर चिंता

पाकिस्तानी मीडिया ने मक्का रक्षा समझौते के तहत इस्लामाबाद की प्रतिबद्धताओं पर सवाल उठाए हैं और क्षेत्रीय युद्ध में फंसने की आशंका जताई है।

Quick Look

पाकिस्तान के प्रमुख अखबारों ने सऊदी अरब पर हूती हमलों के बाद मक्का रक्षा समझौते के तहत इस्लामाबाद की स्थिति और क्षेत्रीय युद्ध में फंसने की संभावना पर चिंता जताई है।

AI-generated summary

Why It Matters

सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच मक्का रक्षा समझौता हुआ है, जिसके तहत एक सदस्य पर हमला सभी पर हमला माना जाता है।

Font size

पाकिस्तान के प्रमुख अखबारों ने सऊदी अरब पर हूती हमलों को लेकर चिंता ज़ाहिर की है और सवाल उठाया है कि हालिया मक्का रक्षा समझौते के तहत क्या इस्लामाबाद क्षेत्रीय युद्ध में फंस सकता है।

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख़्वाजा आसिफ़ ने बीते 8 सितंबर चेतावनी दी थी कि यह समझौता सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान को इस बात के लिए बाध्य करता है कि किसी एक सदस्य पर हमला सभी सदस्यों पर हमला माना जाएगा।

उन्होंने कहा था कि किसी भी 'बिना उकसावे की आक्रामकता' या यमन संघर्ष के सऊदी अरब तक फैलने की स्थिति में यह समझौता लागू किया जा सकता है।

जियो न्यूज के एक टीवी कार्यक्रम में आसिफ़ के हवाले से कहा गया कि समझौते के प्रावधानों को लेकर 'कोई अस्पष्टता नहीं' है।

उन्होंने कहा, "इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए... हम इस समझौते की शर्तों और नियमों से बंधे हैं और ज़रूरत पड़ने पर हम उनका पालन करेंगे।"

हालांकि, आसिफ़ ने यह भी कहा कि इस्लामाबाद को स्थिति के नियंत्रण में रहने की उम्मीद है।

इस बीच, द न्यूज़ अख़बार ने रॉयटर्स की एक रिपोर्ट को प्रमुखता दी।

इसमें अज्ञात सूत्रों के हवाले से कहा गया था कि सऊदी अरब ने इस्लामाबाद के मार्फत ईरान को यह संदेश पहुंचाया था कि वो हूती हमलों को रोकने के लिए अपने प्रभाव का इस्तेमाल करे।

रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के एक सूत्र ने कहा कि सऊदी अधिकारियों ने रियाद में पाकिस्तान और तुर्की के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों से मुलाक़ात की थी ताकि जवाबी कार्रवाई को लेकर तालमेल किया जा सके।

तीनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए कि उनके सैनिक यमन में प्रवेश नहीं करेंगे और किसी भी जवाबी कार्रवाई की शुरुआत सऊदी क्षेत्र से की जाएगी।

हालांकि, पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सज्जाद हैदर ख़ान ने 10 सितंबर को इस रिपोर्ट को ख़ारिज कर दिया और इसे 'बेबुनियाद' बताया।

ख़ान ने एक प्रेस ब्रीफ़िंग में कहा, "फ़िलहाल पाकिस्तान और किसी भी पक्ष के बीच इस तरह के किसी प्रस्ताव या मामले को लेकर कोई बातचीत नहीं हो रही है।"

उन्होंने यह भी दोहराया कि मक्का समझौता "क्षेत्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मुख्य रूप से रोकथाम के जरिए बनाया गया एक रक्षा समझौता है।"

स्थानीय मीडिया के अनुसार, उन्होंने कहा कि यह अभी गठन के शुरुआती चरण में है और इसे लागू करने के लिए 'और समय की जरूरत है।'

पाकिस्तान के अखबारों ने 10 सितंबर को इस्लामाबाद से मक्का समझौते के तहत अपनी प्रतिबद्धताओं को स्पष्ट करने की मांग की।

कई अखबारों ने क्षेत्रीय स्थिरता और तनाव कम करने को प्राथमिकता देने की ज़रूरत पर जोर दिया।

'द नेशन' अख़बार ने कहा कि आसिफ़ की चेतावनी 'सावधानी से विचार किए जाने लायक है।'

अख़बार ने लिखा, "सऊदी सुरक्षा को लेकर पाकिस्तान की प्रतिबद्धता लंबे समय से है, लेकिन इस्लामाबाद को उन परिस्थितियों की 'ठोस व्याख्या' करनी चाहिए जिनमें पाकिस्तान की जिम्मेदारियां लागू होंगी।"

"साथ ही, किसी भी सैन्य हस्तक्षेप की प्रकृति, गठबंधन के 'फ़ैसले लेने के तरीके' और किसी भी प्रतिबद्धता के 'संभावित प्रभावों' को भी स्पष्ट किया जाना चाहिए।"

अख़बार ने ज़ोर देकर कहा, "पाकिस्तान को अपने साझेदारों के प्रति ज़िम्मेदारियों के साथ अपनी सुरक्षा, आर्थिक हितों और मुस्लिम दुनिया के अलग-अलग देशों के साथ अपने संबंधों के बीच संतुलन बनाना होगा।"

इसी तरह, 'डेली टाइम्स' ने रक्षा मंत्री की टिप्पणियों को प्रमुखता देते हुए लिखा, "हूतियों की मिसाइलों की बौछार, इस समझौते के लिए जमीनी स्तर पर एक परीक्षा बनकर सामने आई है।"

अखबार ने लिखा, "इससे पहले कि मिसाइलों का एक और दौर तीनों देशों बीच मक्का समझौते के बारे में कोई फ़ैसला करे, उससे पहले इसके बारे में स्पष्ट किया जाना चाहिए।"

अख़बार ने 2015 में पाकिस्तान के फ़ैसले का भी जिक्र करते हुए लिखा, "उस समय इस्लामाबाद ने यमन में सऊदी नेतृत्व वाले सैन्य अभियान में शामिल होने से इनकार कर दिया था, जबकि सऊदी अरब की क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने की प्रतिबद्धता जताई थी।"

"मक्का समझौते को इस नीति को ख़त्म करने के बजाय इसे और ज़्यादा स्पष्ट बनाना चाहिए।"

'डेली टाइम्स' ने लिखा, "रियाद, अंकारा और इस्लामाबाद जब क्षेत्रीय सुरक्षा की ज़्यादा ज़िम्मेदारी लेने की कोशिश कर रहे हैं, तो इसका मतलब युद्धों में शामिल होने की ज़्यादा क्षमता के बजाय उन्हें रोकने की ज़्यादा क्षमता होना चाहिए।"

'पाकिस्तान टुडे' ने कहा, "हूती हमलों ने एक बार फिर पाकिस्तान को सीधे असहज स्थिति में डाल दिया है।"

अख़बार के अनुसार, "सऊदी अरब ने मक्का समझौते को लागू करने की मांग नहीं की है...अगर उसने ऐसा किया, तो क्या होगा, यह देखना दिलचस्प होगा।"

अख़बार ने यह भी कहा, "अब तक इस गठबंधन की मंत्रीस्तरीय और सैन्य समितियों की सिर्फ़ एक बैठक हुई है और किसी संयुक्त कार्रवाई की संभावना कम है।"

अख़बार ने कहा, "सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या तीन देशों का यह गठबंधन ऐसा क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचा तैयार कर सकता है, जो ईरान के साथ संघर्ष के दौरान वो काम अंजाम दे सके जो अमेरिका नहीं कर पाया।"

इस बीच, उर्दू अख़बार 'एक्सप्रेस' ने सऊदी अरब की संप्रभुता और सुरक्षा के लिए इस्लामाबाद के समर्थन का पक्ष लिया और कहा कि 'संतुलन ज़रूरी है।'

अख़बार ने कहा, "सऊदी अरब के साथ संबंध पाकिस्तान के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं लेकिन इस्लामाबाद को क्षेत्र में जंग को और फैलने से रोकने के लिए कूटनीतिक भूमिका भी निभानी चाहिए।"

What to Watch

AI outlook — possibilities, not facts

  • विदेश मंत्रालय समझौते पर और स्पष्टीकरण जारी कर सकता है

    Likely · Within days

Open Questions

  • क्या पाकिस्तान वास्तव में सैन्य कार्रवाई में शामिल होगा?
  • मक्का समझौते की शर्तें कितनी स्पष्ट हैं?

Related Topics

This article was originally published by BBC हिंदी.

Related Stories

BRICS Summit 2026 to be held in New Delhi with expanded participation and tight security arrangements
BREAKING·

BRICS Summit 2026 to be held in New Delhi with expanded participation and tight security arrangements

The 18th BRICS Leaders' Summit will take place in New Delhi on September 12-13, 2026, featuring discussions on global governance, trade, technology, and security amid heightened measures including 15,000 police personnel, flight restrictions, and hotel allocations for leaders from China, Russia, and Iran. Over 1,200 journalists are expected to cover the event, with detailed arrival schedules provided for foreign dignitaries.

Times of India
3 min read
Putin lands in Delhi ahead of Brics Summit
Developing·

Putin lands in Delhi ahead of Brics Summit

Russian President Vladimir Putin arrived in New Delhi on Friday ahead of the Brics Summit 2026, marking his first overseas participation in the summit since Russia's invasion of Ukraine in February 2022. He is scheduled to hold talks with Prime Minister Narendra Modi, with discussions expected to focus on trade, energy, defence cooperation, and potential arms deals including the Sukhoi Su-57 stealth fighter jet. The visit follows a recent meeting between the two leaders at the Shanghai Cooperation Organisation summit in Bishkek on August 31, where they reviewed bilateral ties and regional conflicts.

Times of India
2 min read
US moves towards elimination of 60-day grace period for H-1B visa holders if they lose jobs
Developing·

US moves towards elimination of 60-day grace period for H-1B visa holders if they lose jobs

The Trump administration is moving to eliminate the 60-day grace period for H-1B visa holders who lose their jobs, which would require immediate departure from the US. Immigration lawyer Sonal Sharma cautioned the proposal is not yet final and could be changed, delayed, or withdrawn. The article outlines six preparatory steps for visa holders and employers if the rule takes effect.

TOI World
2 min read
More on this topicपाकिस्तान