
नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ में एक हज़ार से ज़्यादा लोगों की मौत हुई और 5000 से ज़्यादा लापता हैं. उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के आशुतोष उपाध्याय, जो रसुवा में हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट पर काम करते थे, अचानक आई बाढ़ में फँस गए लेकिन पहाड़ पर चढ़कर 24 घंटे बाद हेलिकॉप्टर से बचाए गए. उनके तीन साथी अब भी लापता हैं और दस्तावेज़ भी बह गए.
AI-generated summary
नेपाल में 26 अगस्त को आई बाढ़ ने व्यापक तबाही मचाई, जिसमें हज़ारों लोग प्रभावित हुए. इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में भारतीय कामगार रोजगार के लिए जाते हैं.
प्रकाशित एक घंटा पहले
पढ़ने का समय: 6 मिनट
नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ में अब तक एक हज़ार से ज़्यादा लोगों की जान जा चुकी है. वहीं 5000 से ज़्यादा लोग अब भी लापता हैं.
नेपाल में बड़ी संख्या में भारतीय काम करते हैं. इस आपदा की चपेट में आने वालों में भारतीय नागरिक भी शामिल हैं. हालांकि, राहत और बचाव अभियानों के दौरान कई लोगों को सुरक्षित निकाला भी गया है.
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के रहने वाले आशुतोष उपाध्याय भी उन लोगों में हैं, जो इस तबाही के बीच अपनी जान बचाकर भारत लौटने में कामयाब रहे.
आशुतोष इसी साल मार्च महीने में काम के लिए नेपाल गए थे. वह रसुवा इलाक़े में एक हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट में पाइपलाइन से जुड़े काम पर लगे थे.
लेकिन 26 अगस्त की सुबह जो हुआ, उसने उनकी ज़िंदगी बदल दी.
आशुतोष स्थानीय पत्रकार अजीत सिंह को बताते हैं कि उस सुबह वह और उनके साथी काम पर पहुँचे ही थे कि अचानक पावर हाउस में पानी आने लगा.
उन्होंने कहा, "उसके बाद हम लोग चिल्लाकर भागने लगे."
लोगों ने किसी तरह पावर हाउस से बाहर निकलकर पहाड़ की तरफ़ भागकर अपनी जान बचाई.
छोड़कर सबसे अधिक पढ़ी गईं आगे बढ़ें
सबसे अधिक पढ़ी गईं
समाप्त
आशुतोष के मुताबिक़, ''कुछ ही देर में पानी इतनी तेज़ी से बढ़ा कि कंपनी का कैंप और ऑफ़िस भी उसकी चपेट में आ गए.''
उन्होंने बताया कि साथ में काम करने वाला एक व्यक्ति उनकी आंखों के सामने बह गया.
उन्होंने कहा, ''वह बिहार का रहने वाला था और उसका नाम राहुल था''.
आशुतोष का कहना है कि कई लोग घायल हुए, जबकि उनके तीन दोस्त अब भी लापता हैं.
वे बताते हैं, "मंज़र बहुत भयानक था. सारे लोग डर गए थे. किसी को भागने का मौक़ा नहीं मिला."
वह कहते हैं कि वहाँ मौजूद लोगों को यह अंदाज़ा ही नहीं था कि पानी इतनी तेज़ी से बढ़ जाएगा.
उन्होंने कहा, ''कंपनी की तरफ़ से सुरक्षा बैठकों में डैम से पानी छोड़े जाने की स्थिति में सायरन बजने की बात बताई जाती थी, लेकिन उस दिन उन्हें पहले से किसी तरह की चेतावनी नहीं मिली. अचानक पानी आ गया. सायरन का कुछ पता ही नहीं चला.''
पहाड़ पर गुज़ारे वो चौबीस घंटे
बाढ़ से बचने के बाद आशुतोष और उनके साथ मौजूद दूसरे लोग पहाड़ पर चढ़ गए. उनका कहना है कि वहाँ क़रीब 130 लोग मौजूद थे.
रेस्क्यू टीम ने पहली बार उन सबको वहाँ देखा, फिर कुछ समय बाद दोबारा पहुँचकर वहाँ से उन्हें निकाला गया.
क़रीब 24 घंटे बाद हेलिकॉप्टर से उन्हें निकाला गया.
उन्होंने बताया कि पहाड़ पर फँसे लोगों तक खाना और पानी भी पहुँचाया गया.
आशुतोष बताते हैं, उस वक़्त सबसे बड़ी मुश्किल यह थी कि किसी तरह परिवार को अपनी सलामती की ख़बर दी जाए.
छोड़कर पॉडकास्ट आगे बढ़ें
Dinbhar: आवाज़ वही, अंदाज़ नया
देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.
एपिसोड
समाप्त
लेकिन बाढ़ की वजह से मोबाइल नेटवर्क और दूसरे संचार माध्यम भी प्रभावित हो गए थे.
आशुतोष के दादा शंभू शरण उपाध्याय ने बताया कि इस दौरान तीन दिनों तक घर में चूल्हा नहीं जला.
वह कहते हैं, ''26 अगस्त को सुबह पोते ने फ़ोन किया था, उसके बाद तीन दिन तक बात नहीं हुई. हम वहाँ की ख़बरें देखकर परेशान थे. तीन दिनों तक घर में किसी ने खाना नहीं खाया. रातभर हम जागते थे, नींद नहीं आती थी. जिस दिन इनको रेस्क्यू कर के काठमांडू लाया गया, तब फ़ोन आया. बहुत घबराहट में दिन गुज़रे थे.''
आशुतोष ने मोबाइल से रेस्क्यू के दौरान के कुछ वीडियो भी बनाए थे. यह वीडियो उन्होंने स्थानीय पत्रकार अजीत सिंह के साथ साझा किए हैं.
इनमें अफ़रा-तफ़री का माहौल, तेज़ रफ़्तार से आता पानी और उससे होती तबाही साफ़ नज़र आता है.
इनमें रेस्क्यू के भी कुछ क्लिप हैं, जिसमें हेलिकॉप्टर से लोगों को सुरक्षित निकालते हुए भी देखा जा सकता है. कुछ घायलों को स्ट्रेचर के ज़रिए अस्पताल ले जाते हुए भी दिखाया गया है.
एक वीडियो में रेस्क्यू टीम के पहुँचने के बाद लोगों को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि घबराने की ज़रूरत नहीं है और वे सुरक्षित हैं.
आशुतोष कहते हैं कि उस वक़्त उन्हें उम्मीद नहीं थी कि वे ज़िंदा बच पाएंगे.
वह कहते हैं, "दो-चार मिनट देर होती तो शायद मैं भी नहीं बच पाता."
दस्तावेज़ भी बह गए
आशुतोष बताते हैं कि उनके पास मौजूद पहचान से जुड़े लगभग सभी दस्तावेज़ बह गए थे. रेस्क्यू के बाद उन्हें सेना के कैंप ले जाया गया और फिर काठमांडू पहुँचाया गया.
आशुतोष ने कहा कि वह और उनके साथी क़रीब दो दिन काठमांडू में रहे. वहां मेडिकल जांच हुई.
इसके बाद भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने उनसे संपर्क किया और दस्तावेज़ों के बारे में जानकारी ली.
आशुतोष बताते हैं कि उनके दस्तावेज़ बाढ़ में बह जाने की बात बताने के बाद अधिकारियों ने उनकी मदद की और उन्हें भारत-नेपाल सीमा तक पहुंचाया गया.
वहाँ से वे अपने घर गोरखपुर लौट सके.
तीन साथियों का अब भी इंतज़ार
आशुतोष के घर लौटने से परिवार को राहत तो मिली है, लेकिन उनके कुछ साथी अब भी लापता हैं.
आशुतोष के मुताबिक़, उनके साथ काम करने वाले तीन लोग अब तक नहीं मिले हैं.
वह कहते हैं कि वहाँ मौजूद लोग नेपाली सेना और रेस्क्यू टीम से लगातार अपने साथियों के बारे में जानकारी मांग रहे हैं.
फ़िलहाल आशुतोष सही सलामत घर लौट चुके हैं, उनके परिवार को इस बात की तसल्ली है. लेकिन नेपाल में बिताए वे कुछ घंटे उनके लिए ऐसी याद बन गए हैं, जिन्हें वह शायद कभी भूल नहीं पाएंगे. और न ही उनका परिवार उन्हें दोबारा नेपाल भेजने की हिम्मत जुटा पाएगा.
उनके दादा ने कहा, '' इसके तीन साथी नहीं लौटे हैं. उनके परिवारवाले परेशान हैं. जो मंज़र आंखों के सामने देख लिया है, उसके बाद न लड़का ख़ुद और न हम उसे नेपाल दोबारा भेजने की हिम्मत कर सकते हैं.''
BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें
BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह
AI outlook — possibilities, not facts
लापता तीन साथियों की खोज जारी रहेगी और नेपाली सेना तथा बचाव टीम उनके बारे में जानकारी देगी.
Likely · Within weeks
भारतीय दूतावास नेपाली अधिकारियों के साथ समन्वय करके लापता भारतीय नागरिकों की खोज में मदद करेगा.
Very likely · Within days

The United Nations General Assembly voted to adopt a scaled-up map of Africa, with 164 countries supporting it while the US opposed it. The vote is not binding but is expected to lead to changes in maps used by global institutions.
An explosion at a military base in Viacha, Bolivia, killed at least 10 people and injured more than 60 on Friday, according to local health director Rita Nebraska. The blast occurred around 2:30 pm local time in an area storing pyrotechnic material, damaging dozens of homes and prompting emergency response. Authorities have not determined the cause but confirmed the stockpile belonged to the defence ministry, with fears of a secondary explosion due to residual heat.
The United Nations General Assembly endorsed a resolution promoting the Equal Earth map projection, with 164 countries voting in favor, the U.S. opposing, and six abstaining. The Togo-led initiative, backed by the African Union, aims to correct geographic distortions in the Mercator projection that misrepresent Africa's size.
Two workers, mechanical foreman Sanjay Sah, 30, and mechanical supervisor Kabir Maharjan, 45, were rescued alive after nine days trapped in the flooded Trishuli 3A hydropower tunnel in Nepal following an Aug 26 flood; a third body was later found, and officials believe around 41 workers may still be trapped.
A preliminary investigation by India's Aircraft Accident Investigation Bureau found that an Air India Airbus A320 lost all three hydraulic systems during a Phuket-Delhi flight on August 4, causing altitude changes, autopilot disconnect, stall warnings, and injuries to 24 people. The pilot-in-command was sacked after testing positive for a psychoactive substance. Air India has initiated voluntary pilot testing and maintains zero tolerance for safety breaches. Investigators are examining the Power Transfer Unit and maintenance records to determine if the hydraulic failure was genuine or a spurious signal.
The Maldives has abandoned its joint port development agreement with India for Thilafushi Port and signed a memorandum of understanding with China Harbour Engineering Company (CHEC) for the project's first phase. The move raises strategic concerns about China's growing influence in India's southern neighbourhood, especially as the Maldivian economy faces projected GDP growth below 1% this year amid rising deficits. India had previously undertaken major infrastructure projects in the Maldives, including the Greater Male Connectivity Project.