Breaking
DEUSA: Judge stops tax-funded election advertising for TrumpPLTwo people are dead. Evening tragedy in GdyniaRUA powerful fire has been announced in the Moscow regionRUDozens of drones were destroyed over the Russian region over the evening and nightCNMinibus driver hospitalised, 18 others injured, after collision with goods truckCNNational League Championship Series" The Dodgers interrupted their winning streak against the Brewers! Sai Yangqiang voted 7K and expressed his feelings to WentianCNTaiwan Stocks Intraday》 Largan, finance, and shipping bucked the trend and surged, with the index jumping over 500 pointsRUThe Ministry of Internal Affairs listed the signs of a fraudulent transferDEStock market on October 12th: Five points that are important for investors todayBRWeather forecast today for Nova Iguaçu (RJ): sunny all day; lots of clouds and rain showers in the morning and eveningDEUSA: Judge stops tax-funded election advertising for TrumpPLTwo people are dead. Evening tragedy in GdyniaRUA powerful fire has been announced in the Moscow regionRUDozens of drones were destroyed over the Russian region over the evening and nightCNMinibus driver hospitalised, 18 others injured, after collision with goods truckCNNational League Championship Series" The Dodgers interrupted their winning streak against the Brewers! Sai Yangqiang voted 7K and expressed his feelings to WentianCNTaiwan Stocks Intraday》 Largan, finance, and shipping bucked the trend and surged, with the index jumping over 500 pointsRUThe Ministry of Internal Affairs listed the signs of a fraudulent transferDEStock market on October 12th: Five points that are important for investors todayBRWeather forecast today for Nova Iguaçu (RJ): sunny all day; lots of clouds and rain showers in the morning and evening
Backसऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हूती के हमले में मारा गया भारतीय नागरिक कौन है?
सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हूती के हमले में मारा गया भारतीय नागरिक कौन है?
Developing
BBC हिंदी2 hours agoWorld3 min readIndiaView translation

सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हूती के हमले में मारा गया भारतीय नागरिक कौन है?

Quick Look

सऊदी अरब के किंग ख़ालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हूती विद्रोहियों के हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई और दस अन्य घायल हुए हैं. मृतक यूसुफ़ अली हैदराबाद का रहने वाला था. भारतीय दूतावास ने घायलों की सूचना देते हुए परिवार को सहायता प्रदान करने की पुष्टि की है. विदेश मंत्रालय ने हमलों की निंदा की है.

AI-generated summary

Why It Matters

सऊदी अरब में बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक काम करते हैं. हाल के दिनों में यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा सऊदी के हवाई अड्डों पर हमले बढ़े हैं, जिनमें नागरिक हताहत हुए हैं.

Font size

प्रकाशित 2 मिनट पहले

पढ़ने का समय: 6 मिनट

ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों की ओर से सऊदी अरब के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर किए गए हमले में एक भारतीय की मौत हो गई है और दस घायल हो हुए हैं.

हमले के एक दिन बाद ( 11 अक्तूबर ) भारत के विदेश मंत्रालय ने ये जानकारी दी है.

जिस भारती नागरिक की मौत हुई है, वह हैदराबाद का रहने वाला था. इसकी जानकारी हैदराबाद से लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने दी है.

उन्होने बताया कि इस हमले में मारे गए व्यक्ति के परिवार के तीन और सदस्य ज़ख़्मी हुए हैं.

सऊदी अरब में 26 लाख भारतीय काम करते हैं और भारत की अर्थव्यवस्था में इनका अहम योगदान है. अगर सऊदी अरब में ऐसी घटनाएं बेकाबू होती हैं तो भारतीय हितों पर भी सीधा असर पड़ेगा.

अक्तूबर 2029 के सऊदी दौरे में पीएम मोदी ने कहा था, ''26 लाख भारतीयों ने सऊदी अरब को अपना दूसरा घर बनाया है. यहां की प्रगति में ये भी अपना योगदान दे रहे हैं. बड़ी संख्या में भारतीय हर साल हज यात्रा पर और कारोबार को लेकर यहां आते हैं. मेरा इनके लिए संदेश है कि आपने सऊदी में जो जगह बनाई है उस पर भारत को गर्व है.''

हूती विद्रोहियों ने 10 अक्तूबर को किंग ख़ालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 और 4 पर एयर स्ट्राइक किया था, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई थी और 300 लोग घायल हो गए थे.

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, रविवार को रियाद के किंग ख़ालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल चार पर एक प्रोजेक्टाइल गिरा.

छोड़कर सबसे अधिक पढ़ी गईं आगे बढ़ें

सबसे अधिक पढ़ी गईं

समाप्त

छोड़कर पॉडकास्ट आगे बढ़ें

Dinbhar: आवाज़ वही, अंदाज़ नया

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

एपिसोड

समाप्त

इससे एक दिन पहले इसी हवाई अड्डे पर हुए हमले में 13 लोगों की मौत हो गई थी और 300 से अधिक लोग घायल हुए थे.

रविवार को सऊदी ने पूर्वी प्रांत के दम्माम स्थित किंग फ़हद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी हमले की पुष्टि की. दम्माम हवाई अड्डे और सऊदी अरामको के दो ठिकानों को निशाना बनाया.

अल अरबिया इंग्लिश को मिले विशेष वीडियो फुटेज में उमरा करने आए लोगों को अपनी उड़ानों में सवार होने की तैयारी करते हुए देखा जा सकता है. इसी दौरान हूती का हमला रियाद के किंग ख़ालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुआ. रविवार को भी हवाई अड्डा बंद रहा.

एक प्रत्यक्षदर्शी ने रॉयटर्स को बताया कि स्थानीय समय के मुताबिक रात क़रीब 8:30 बजे एक प्रोजेक्टाइल कई खड़े विमानों के पास रनवे क्षेत्र में गिरा, जिससे आग लग गई. इसके बाद विमान वापस गेट पर लौट आया. यात्रियों को विमान से उतारकर वहां से चले जाने के लिए कहा गया.

उड़ानों पर नजर रखने वाली वेबसाइट फ्लाइटरडार24 के मुताबिक़, सऊदी अरब के तीसरे सबसे बड़े हवाई अड्डे दम्माम में कई उड़ानों में देरी हुई और कुछ उड़ानें रद्द कर दी गईं. नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने कहा कि नुकसान का आकलन और सुरक्षा जांच की जा रही है.

सऊदी अरब के सिविल एविएशन अथॉरिटी ने बाद में पुष्टि की कि हमले में लोग घायल हुए हैं. हालांकि, उसने तत्काल यह नहीं बताया कि कितने लोग घायल हुए.

एविएशन अथॉरिटी ने कहा कि वह नुक़सान का आकलन करने और हवाई अड्डे की सुविधाओं का निगरानी करने का काम जारी रखे हुए है, ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

इस बीच, सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने रविवार को बताया कि एक दिन पहले इसी हवाई अड्डे पर हुए हमले में घायल हुए एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई.

ये ताज़ा घटनाएं यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों की ओर से सऊदी अरब के हवाई अड्डों पर बढ़ते हमलों के बीच हुई हैं.

जिस भारतीय की जान गई वो कौन है?

असदुद्दीन ओवैसी ने बताया कि हमले में जिस परिवार के सदस्य की मौत हुई है वो हैदराबाद के मेहदीपट्टनम का है.

ओवैसी ने एक्स पर लिखा, '' इस हमले में यूसुफ़ साहब की मौत की पुष्टि हो गई है.''

''उनके बेटे के घुटने की सर्जरी चल रही है. उनका एक और बेटा अस्पताल में भर्ती है और उसके पैर की तीन उंगलियां काटनी पड़ी हैं. उनकी बेटी और पत्नी सुरक्षित हैं. उनकी चाची भी उनके साथ थीं. उनके सिर में चोट लगी है, लेकिन अब वह ख़तरे से बाहर हैं.''

''मैं रियाद में यूसुफ़ के बहनोई के संपर्क में हूँ. उप मिशन प्रमुख (डीसीएम) ने भरोसा दिलाया है कि वे परिवार की देखभाल कर रहे हैं.''

''मैं विदेश मंत्री एस जयशंकर से अपील करता हूं कि परिवार को हर संभव मदद मुहैया कराई जाए. ''

मौत की पुष्टि से पहले ओवैसी ने एक्स पर लिखा था, ''रियाद हवाई अड्डे पर हुए हमले में मोहम्मद यूसुफ़ अली नाम के एक व्यक्ति की मौत हो गई. उनकी पत्नी और दो बच्चे घायल हुए हैं.''

भारतीय दूतावास ने क्या बताया

सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि हमले में घायल हुए 300 से अधिक लोगों में कम से कम 10 भारतीय नागरिक शामिल थे.

भारतीय दूतावास ने एक्स पर लिखा '' हमारे दूतावास के अधिकारियों ने उन सभी अस्पतालों का दौरा किया है, जहां हमले में घायल भारतीय नागरिकों को भर्ती कराया गया है. जैसा कि पहले बताया गया था, आज एक भारतीय नागरिक की दुर्भाग्यवश मौत हो गई. तीन लोग आईसीयू में हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर है. दो अन्य सामान्य वार्ड में भर्ती हैं, जबकि बाकी घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.''

दूतावास ने कहा कि वह रियाद हवाई अड्डे पर हुए इस 'कायरतापूर्ण हमले' के बाद से स्थिति पर नज़र रख रहा है और घायलों का हाल जानने के लिए स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है.

भारत ने रविवार (11 अक्टूबर, 2026) को इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि खाड़ी के इस देश में आम नागरिकों और नागरिक बुनियादी ढांचे पर बार-बार किए जा रहे हमले 'पूरी तरह अस्वीकार्य हैं और इन्हें तुरंत बंद होना चाहिए.

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने एक बयान में कहा, "हम पिछले कुछ दिनों में रियाद के किंग ख़ालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बार-बार किए गए हमलों की कड़ी निंदा करते हैं. इनमें 10 अक्तूबर को किया गया कायरतापूर्ण हमला भी शामिल है, जिसमें लोगों की जान गई, कई लोग घायल हुए और संपत्ति को नुकसान पहुंचा."

बयान में कहा गया, "हम मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं.''

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी रियाद हवाई अड्डे पर हुए हमले में भारतीय नागरिक की मौत पर शोक जताया है.

उन्होंने कहा, "रियाद हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत से गहरा दुख हुआ है. शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं. भारतीय दूतावास परिवार को हर संभव मदद मुहैया कराएगा."

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमले को देखते हुए भारतीय दूतावास ने एक ए़डवाइज़री जारी की थी.

इसमें कहा गया था कि सऊदी अरब में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है.

What to Watch

AI outlook — possibilities, not facts

  • भारतीय दूतावास घायलों के उपचार और परिवार के समर्थन में सहायता जारी रखेगा.

    Very likely · Within weeks

  • सऊदी अरब अपनी हवाई अड्डा सुरक्षा बढ़ाएगा और हमलों के जवाब में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर सकता है.

    Likely · Within months

Open Questions

  • हमले की exact स्रोत और प्रकार क्या था?
  • हमले के लिए हूती का स्पष्ट उद्देश्य क्या था?
  • भारतीय नागरिकों की दीर्घकालिक सुरक्षा के लिए क्या उपाय किए जा रहे हैं?

Related Topics

This article was originally published by BBC हिंदी.

Related Stories

Saudi Arabia: Fresh Houthi attack on Riyadh airport kills 1; Dammam also targeted
Urgent·

Saudi Arabia: Fresh Houthi attack on Riyadh airport kills 1; Dammam also targeted

One person was killed and 11 injured in a Houthi-claimed attack on Riyadh's King Khalid International Airport on Sunday, following a Saturday strike that killed 13 and injured over 300. Saudi air defenses intercepted multiple projectiles, while Dammam airport also suffered a strike. The death toll from airport attacks rose to 18 over the week, including Indian national Mohammed Yousuf, 46. Houthi spokesperson Yahya Saree claimed responsibility and warned of further targeting. British and US authorities issued travel advisories for Saudi airports.

TOI World
2 min read