
दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में 16 अक्टूबर को सीजेपी के तिरंगा फहराने के कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस ने नई दिल्ली और आसपास के इलाक़ों में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए हैं, सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि वह हर हाल में तिरंगा फहराएंगे, जबकि उनके सह-संयोजक आशुतोष रांका और सौरव दास को जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने के मामले में पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
AI-generated summary
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने 16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में तिरंगा फहराने का कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की है, जिसके मद्देनज़र दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए हैं और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इससे पहले, सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका और सौरव दास को 13 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराकर प्रदर्शन करने के मामले में पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।
प्रकाशित 6 मिनट पहले
पढ़ने का समय: 6 मिनट
दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में 16 अक्टूबर को सीजेपी के तिरंगा फहराने के कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस ने नई दिल्ली और आसपास के इलाक़ों में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए हैं.
भीड़ पर नज़र रखने और किसी अप्रिय घटना की स्थिति में सबूत जुटाने के लिए सेंट्रल पार्क और उसके आसपास बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं.
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के फ़ाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा है कि वह हर हाल में 16 अक्तूबर को सेंट्रल पार्क में तिरंगा फहराएंगे.
उन्होंने सवाल किया, "क्या भारत का झंडा फहराने के लिए किसी परमिशन की ज़रूरत है? तिरंगा इस देश के 130 करोड़ लोगों का है, सिर्फ़ दिल्ली पुलिस का नहीं. हम जहां चाहेंगे, वहां तिरंगा फहराएंगे."
सीजेपी के सह-संयोजकों आशुतोष रांका और सौरव दास को 13 अक्तूबर को जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराकर प्रदर्शन करने के मामले में पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था.
इसके बाद ही अभिजीत दीपके ने दिल्ली के कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में लोगों को आकर तिरंगा फहराने की अपील की थी.
पुलिस ने क्या कहा?
दिल्ली पुलिस की डीसीपी नेहा यादव ने बताया कि सीजेपी ने सोशल मीडिया और प्रेस कॉन्फ़्रेंस के ज़रिए लोगों से 16 अक्तूबर को शाम पांच बजे सेंट्रल पार्क में राष्ट्रीय ध्वज के साथ जुटने की अपील की है.
आम आदमी पार्टी (आप) ने भी अपने कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आम लोगों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है.
छोड़कर सबसे अधिक पढ़ी गईं आगे बढ़ें
सबसे अधिक पढ़ी गईं
समाप्त
छोड़कर पॉडकास्ट आगे बढ़ें
Dinbhar: आवाज़ वही, अंदाज़ नया
देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.
एपिसोड
समाप्त
नेहा यादव ने कहा, ''मौजूदा सुरक्षा और क़ानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए कनॉट प्लेस और आसपास के इलाक़ों में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू है.''
उन्होंने कहा, "हम सभी से अपील करते हैं कि वे ऐसी किसी भी सभा में शामिल न हों, जो बीएनएसएस के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करती हो या शांति-व्यवस्था को प्रभावित करती हो. उल्लंघन करने वालों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की जाएगी."
हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि कुछ चुनिंदा प्रदर्शनकारियों को किसी दूसरी उपयुक्त जगह पर तिरंगा मार्च निकालने की अनुमति दी जा सकती है.
नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने दिल्ली पुलिस को पत्र लिखकर बताया है कि प्रशासनिक कारणों से सेंट्रल पार्क 16 और 17 अक्टूबर को बंद रहेगा.
एनडीएमसी ने अनधिकृत प्रवेश रोकने के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतज़ाम करने का भी अनुरोध किया है.
नेहा यादव के मुताबिक़, कनॉट प्लेस और आसपास के व्यापारिक और बाज़ार संघों ने भी पुलिस को पत्र लिखकर अपने दुकानों और प्रतिष्ठानों की सुरक्षा की मांग की है. व्यापारियों को आशंका है कि बड़ी संख्या में लोगों के जुटने से कारोबार प्रभावित हो सकता है.
हिंदुस्तान टाइम्स ने एक पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि सीएपीएफ़ की 220 कंपनियों में से हर शिफ़्ट में 30 कंपनियां तैनात रहेंगी. दिन में तीन शिफ़्ट होंगी.
इनकी तैनाती नई दिल्ली, आसपास के ज़िलों, सीमावर्ती इलाक़ों और अन्य अहम जगहों पर की जाएगी. अगर रात में भीड़ बढ़ती है और अतिरिक्त सुरक्षा की ज़रूरत पड़ती है, तो एक शिफ़्ट में कंपनियों की संख्या बढ़ाकर 60 की जा सकती है.
अभिजीत दीपके ने क्या कहा?
15 अक्टूबर को एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में अभिजीत दीपके ने कहा था कि दिल्ली पुलिस उन्हें गिरफ़्तार कर सकती है, लेकिन वह इससे डरने वाले नहीं हैं.
उन्होंने कहा, "दिल्ली पुलिस आज रात या कल सुबह मुझे गिरफ़्तार कर सकती है. लेकिन मैं मोदी जी से कहना चाहता हूं कि इन चीज़ों से हम डरने वाले नहीं हैं."
अभिजीत दीपके ने कहा कि अगर देश में तिरंगा फहराने के लिए जेल जाना पड़े, तो वे इसके लिए भी तैयार हैं.
उन्होंने आरोप लगाया कि 10 अक्तूबर को सीजेपी के दिल्ली बंद के आह्वान के बाद पुलिस ने दिल्ली में बसें और मेट्रो बंद कर दी थीं, बैरिकेडिंग की थी और इंटरनेट बंद कर दिया था.
उन्होंने यह भी कहा कि 16 अक्टूबर को तिरंगा फहराने के उनके एलान के बाद सेंट्रल पार्क बंद कर दिया गया.
दीपके ने सवाल किया, "अगर हम कल कहेंगे कि हम 100 जगह तिरंगा फहराएंगे, तो क्या आप इन सभी जगहों को बंद कर देंगे? अगर हम नरेंद्र मोदी की रैली में तिरंगा लेकर जाएंगे, तो क्या आप रैली रद्द कर देंगे? आप किस चीज़ से इतना घबरा रहे हैं? क्या भारत में तिरंगा फहराना एक अपराध हो चुका है?"
आशुतोष रांका और सौरव दास पांच दिनों की हिरासत में
सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका और सौरव दास को 13 अक्तूबर को जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराकर प्रदर्शन करने के मामले में गिरफ़्तार किया गया था.
दोनों को कथित तौर पर शांति बनाए रखने के लिए दिए गए बॉन्ड की शर्तों का उल्लंघन करने और जंतर-मंतर में अनधिकृत रूप से प्रवेश करने के आरोप में पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था. उन्हें तिहाड़ जेल में रखा गया है.
इसके बाद ही अभिजीत दिपके ने 16 अक्तूबर को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में बड़ी संख्या में लोगों से जुटने और तिरंगा फहराने की अपील की.
AI outlook — possibilities, not facts
16 अक्टूबर को सेंट्रल पार्क में सीजेपी के समर्थक तिरंगा फहराने का प्रयास कर सकते हैं, जिसके कारण दिल्ली पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा सकती है।
Likely · Within days
दिल्ली पुलिस द्वारा सेंट्रल पार्क और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाई जा सकती है यदि भीड़ बढ़ती है।
Possible · Within hours
Prime Minister Narendra Modi virtually inaugurated five development projects in Ladakh worth approximately ₹3,350 crore, including a new airport terminal, road connectivity, hydroelectric projects, transmission lines, and a petroglyph conservation park. He emphasized educational empowerment of Ladakh's youth through a proposed centre of excellence in Leh and satellite campuses of IIT Jammu and IIM Jammu to prevent migration to other cities, while highlighting sustainable infrastructure in the ecologically sensitive region.
Delhi Police may allow a limited gathering for a CJP-led 'Lehra Do Tiranga' march at Connaught Place, despite Section 163 prohibitory orders and the closure of Central Park. The police emphasize the need for decorum and adherence to national flag protocols.
Politico reports President Trump is considering replacing White House Chief of Staff Susie Wiles. Potential successors include Stephen Miller, Randy Levine, Steve Witkoff, Bill Pulte, and Kevin McCarthy. Trump publicly dismissed the report, affirming his confidence in Wiles.
Rahul Gandhi has requested President Droupadi Murmu to delay Dushyant Gautam's appointment as Sikkim Governor, citing the unresolved 'VIP' angle in the 2022 Ankita Bhandari murder case and the family's demand for a completed investigation.
President Donald Trump is campaigning for Republican candidates ahead of the November 3 midterm elections, urging voters to treat the vote as a referendum on his presidency and promising $5,000 payments if Republicans retain control of Congress.

There was uproar in the press conference of CJP and AISA in Delhi Press Club. CJP founder Abhijit Deepke called the Modi government a dictator, while AISA president Neha Bora had to stop her speech due to protests. This movement is against the voter list SIR.