Breaking
INPolycab and KEI Shares Crash Up to 9% After UltraTech Launches Ultravolt Wires BusinessFRAgricultural crisis: the government unveils a plan worth more than a billion euros which does not convince the unionsDEThuringia crisis: 10 more BSW MPs want to leave the partyTRDetention Order for 31 Lawyers in Personal Data InvestigationTRShip collision off the coast of Silivri: 2 suspects arrestedKRSouth Korean President Lee Jae Myung to Visit France for Summit with Emmanuel MacronTRMersinli family case: Education and supervision of childrenFRDonald Trump asks Europe to repay military aid to UkraineRUBritain responded to Miley's threats on the Falkland IslandsDEDevastating mudslide in the Himalayas: Over 1,200 dead in Nepal and ChinaINPolycab and KEI Shares Crash Up to 9% After UltraTech Launches Ultravolt Wires BusinessFRAgricultural crisis: the government unveils a plan worth more than a billion euros which does not convince the unionsDEThuringia crisis: 10 more BSW MPs want to leave the partyTRDetention Order for 31 Lawyers in Personal Data InvestigationTRShip collision off the coast of Silivri: 2 suspects arrestedKRSouth Korean President Lee Jae Myung to Visit France for Summit with Emmanuel MacronTRMersinli family case: Education and supervision of childrenFRDonald Trump asks Europe to repay military aid to UkraineRUBritain responded to Miley's threats on the Falkland IslandsDEDevastating mudslide in the Himalayas: Over 1,200 dead in Nepal and China
NewsgatherNewsgather
All StoriesWorldSportsFinanceTechScience
Sign In
All StoriesWorldSportsFinanceTechScienceHealthCultureClimatePoliticsSpace
NewsgatherNewsgather

Real-time global news intelligence. Curated by humans, powered by data.

Sections

All StoriesWorldSportsFinanceTechScience

More

HealthCultureClimatePoliticsSpace

Company

AboutEditorial StandardsAdvertisingCareersPressContact

©️ 2026 Newsgather. A product by All Software 24. All rights reserved.

Privacy PolicyCookie PolicyImprintTerms of UseContent and Editorial PolicyRemoval RequestAdvertising PolicyContact
Back|दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक के पिता पर हमले के मामले में प्रदर्शन, राहुल गांधी का समर्थन
दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक के पिता पर हमले के मामले में प्रदर्शन, राहुल गांधी का समर्थन
Developing
BBC हिंदी·58 minutes ago·Politics·5 min read·🇮🇳India

दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक के पिता पर हमले के मामले में प्रदर्शन, राहुल गांधी का समर्थन

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान सीजेपी कार्यकर्ता निशु के पिता संजय कुमार पर हुए हमले और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर प्रदर्शन किया गया।

Quick Look

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के समर्थक के पिता पर हमले और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पार्लियामेंट स्ट्रीट पर प्रदर्शन हुआ है। आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज का वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस और राजनीतिक दलों के बीच विवाद खड़ा हो गया है।

AI-generated summary

Why It Matters

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान संजय कुमार पर हमला हुआ, जिसके बाद आरोपी का वीडियो वायरल होने पर राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई।

Font size

प्रकाशित 6 घंटे पहले

पढ़ने का समय: 7 मिनट

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के एक समर्थक के पिता पर हुए हमले के मामले में अभियुक्तों की गिरफ़्तारी की मांग को लेकर सीजेपी के नेता पार्लियामेंट स्ट्रीट पर जमा हुए हैं.

सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष पार्लियामेंट स्ट्रीट पहुंचे हैं. आशुतोष रांका ने कहा, "जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हमारी साथी निशु के पिता संजय जी के साथ मारपीट हुई. उनका सर फोड़ा गया. यह घटना खुलेआम हुई."

सीजेपी का कहना है कि अभी जब वो अभियुक्तों की गिरफ़्तारी की मांग के लिए आए हैं तो पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर हज़ारों पुलिस कर्मी आ गए हैं जबकि गुंडे जघन्य अपराध करते रहे, शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों का सिर फोड़ा लेकिन एक भी पुलिस अधिकारी मदद के लिए नहीं आए.

दरसअल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसके बाद दिल्ली पुलिस पर एक बार फिर प्रदर्शनकारियों पर हिंसा करने वाले लोगों को बचाने का आरोप लगा है.

हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इससे इनकार किया है और उनका कहना है कि इस मामले में कानून के अनुसार कार्रवाई की गई.

ये मुद्दा चर्चा में तब आया जब एक वायरल वीडियो में स्वतंत्र भारद्वाज नाम के एक व्यक्ति को ये कहते हुए देखा जा सकता है कि उन्होंने निशु के पिता का सर फोड़ा और इस स्थिति में उन पर हत्या के प्रयास का मामला बनता था लेकिन कुछ नेताओं के फ़ोन कॉल की वजह से उन्हें छोड़ दिया गया.

हालांकि, दिल्ली पुलिस ने कहा कि इस मामले में किसी नेता ने हस्तक्षेप नहीं किया है.

निशु आज़ाद अपने पिता संजय कुमार के साथ सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल होने गई थीं.

स्वतंत्र भारद्वाज के वीडियो पर निशु आज़ाद ने कहा कि उन्हें दिल्ली पुलिस से कोई उम्मीद नहीं रह गई, अब उन्हें राहुल गांधी ही न्याय दिला सकते हैं. इस पर राहुल गांधी का जवाब भी आया है और उन्होंने कहा कि वो निशु के साथ हैं.

निशु के पिता संजय आज़ाद ने समाचार एजेंसी पीटीआई से घटना वाले दिन के बारे में बात करते हुए कहा, "जब हम अन्याय के ख़िलाफ़ लड़ाई लड़ते हैं तो जय भीम का नारा लगाते हैं. तो कुछ लोगों को इस नारे से सबसे ज़्यादा दिक़्क़त होती है. हम सोशल मीडिया पर भी बाबा साहब की बातें करते हैं. ये बात इन लोगों को पता थी. ये व्यक्ति (स्वतंत्र भारद्वाज) वहीं था, इसने मुझ पर अचानक हमला बोला. इसने लोहे के कड़े से मेरा सर वार किया जिससे मेरा सर दो जगह से फट गया. मैं पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में भी गया. लेकिन वहां के प्रशासन ने इसे बचाया."

उन्होंने दावा किया कि पहली बार चोट लगने के बाद हुई मेडिकल जांच की उन्हें रिपोर्ट तक नहीं सौंपी गई. और शिकायत के बावजूद स्वतंत्र भारद्वाज को एक घंटे में छोड़ दिया.

सांसद पप्पू यादव भी निशु आज़ाद और उनके पिता के समर्थन में पार्लियामेंट स्ट्रीट के बाहर धरने पर बैठ गए हैं. उन्होंने कहा, " क्या बेटी पर जुल्म होंगे, दलितों पर जुल्म होंगे. बेटी को निशाना बनाकर उनके परिवार को मारा जाएगा, क्या ये गुंडों का देश है, आतंकवादी का देश है, उग्रवादी का देश है?"

क्या है पूरा मामला?

निशु आज़ाद ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वो कह रही हैं, "स्वतंत्र भारद्वाज का एक वीडियो सर्कुलेट हो रहा है देश भर में, जिसमें वो खुद स्वीकार कर रहा है कि उसने मेरे पापा का सर फोड़ा और उस पर हत्या के प्रयास का मामला लगना चाहिए था, 307 धारा लगनी चाहिए थी."

"जब उसने पापा का सर फोड़ा था तभी हमने उसके ख़िलाफ़ एफ़आईआर करवाई थी लेकिन पुलिस कुछ कर ही नहीं रही. वो मेडिकल के नाम पर घुमा रही है. मुझे दिल्ली पुलिस से न्याय की उम्मीद टूट चुकी है. अब मुझे राहुल गांधी जी आप से उम्मीद है, मुझे लगता है कि आप मुझे न्याय दिलाने में मदद करेंगे, जिन लोगों के मन में कानून का डर नहीं है, वो खुले कैसे घूम सकते हैं. इनको जेल में होना चाहिए."

सोशल मीडिया पर स्वतंत्र भारद्वाज का एक वीडियो वायरल है. जिसमें वो कह रहे हैं, "निशु के बाप का हम सर फाड़े, आपको पता है कि इसमें कौन सी धारा लगती है-307. सर पर सात टांका लगा हुआ था, बंदा एम्बुलेंस में जा रहा था."

"स्वतंत्र अगले दिन बाहर, हम तो जेल भी नहीं गए, पूरी दुनिया को पता होना चाहिए कि हम जेल भी नहीं गए, हम रात भर घूम रहे थे."

उन्होंने इसी वीडियो में सत्ताधारी पक्ष के कई नेताओं से जान-पहचान होने का भी दावा किया है.

वहीं, एएनआई से बात करते हुए स्वतंत्र भारद्वाज ने ये भी कहा कि उन्होंने सेल्फ़ डिफेंस में हमला किया था और अगर बचाव नहीं किया होता तो उनकी मॉब लिंचिंग हो जाती.

सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास ने वीडियो आने के बाद एक्स पर इस बारे में पोस्ट किया.

उन्होंने कहा, "मुझे आपको बताने दीजिए कि हमारे जंतर मंतर प्रदर्शन में दलित व्यक्ति संजय पर भाजपा संरक्षण प्राप्त गुंडे स्वतंत्र भारद्वाज के हमले के बाद आखिर क्या हुआ: संजय जी का सर फट गया था. घाव इतना बड़ा था कि एफआईआर में स्पष्ट रूप से हत्या के प्रयास (आईपीसी की धारा 307) का मामला दर्ज किया जाना चाहिए था. पुलिस ने यह धारा जोड़ने से इनकार कर दिया."

उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि गंभीर चोट वाली धारा भी नहीं लगाई गई. उन्होंने कहा कि डीसीपी सचिन शर्मा और एसीपी अजय शर्मा ने इसे स्पष्ट तौर पर ठुकरा दिया था और कहा-"जाइए, कोर्ट का आदेश लेकर आइए."

उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि अब तक मेडिकल रिपोर्ट नहीं मिली है. उनका ये भी कहना है कि इस मामले में भारद्वाज के दूसरे सहयोगी भी थे, जिनकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है.

सौरव दास के इस पोस्ट पर जवाब देते हुए डीसीपी नई दिल्ली हैंडल से एक्स पर किए गए एक पोस्ट में कहा गया, "23 जून को जंतर मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान गाजियाबाद निवासी श्री संजय कुमार (38) को कथित तौर पर हुई धक्का-मुक्की के दौरान एक व्यक्ति द्वारा पहने गए कड़े (कड़ा) से सर में चोट लगी. आरएमएल अस्पताल के डॉक्टरों ने उनकी जांच की थी और चोटों को सामान्य (सिंपल) प्रकृति का बताया गया. चोट किसी हथियार से नहीं, बल्कि कड़े से लगी थी. स्कल फ्रैक्चर की बात तथ्यों या मेडिकल लीगल केस से पुष्ट नहीं है और यह पूरी तरह निराधार है."

उन्होंने लिखा, "उनके (संजय) बयान के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में मामला दर्ज किया गया. घटना स्थल से संबंधित व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया और जांच के दौरान सूरज कुमार (24) और स्वतंत्र भारद्वाज (21) को कानून के अनुसार नोटिस दिए गए तथा उनसे पूछताछ की गई. विधि सम्मत कार्रवाई की जा चुकी है और जल्द ही सक्षम न्यायालय में आरोपपत्र (चार्जशीट) दाखिल किया जाएगा."

दिल्ली पुलिस ने इससे भी इनकार किया कि इस मामले में किसी प्रभावशाली व्यक्ति ने दखल दिया था.

दिल्ली पुलिस ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "इस मामले में किसी भी प्रकार के अनुचित प्रभाव या हस्तक्षेप के आरोप तथ्यात्मक रूप से गलत और निराधार हैं. मामले का निपटारा पूरी तरह कानून और निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुसार किया गया है."

सौरव दास ने एक्स पर एक और पोस्ट में ये भी कहा है कि वो और सीजेपी के दूसरे सदस्य चार सितंबर को सुबह 10 बजे संजय कुमार और नीशू को न्याय दिलाने के लिए पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस थाने जाएंगे.

सीजेपी के फ़ाउंडर अभिजीत दीपके ने भी दिल्ली पुलिस के पोस्ट पर कहा, "अपराधी कहता है-मैंने अपराध किया. दिल्ली पुलिस कहती है कि नहीं, तुमने अपराध नहीं किया."

राजनीतिक प्रतिक्रियाएं

निशु आज़ाद ने वीडियो बनाकर राहुल गांधी से न्याय दिलाने में मदद की अपील की. उसके बाद राहुल गांधी ने भी एक्स पर एक पोस्ट किया.

उन्होंने लिखा, "निशु, घबराने की ज़रूरत नहीं है. मैं तुम्हारे साथ हूं. साफ है कि तुम्हें इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि तुम अपने समुदाय और छात्रों के हक़ की आवाज़ उठाती हो. अमित शाह की दिल्ली पुलिस एक तरफ़ छात्रों के साथ अमानवीय बर्बरता करती है. दूसरी तरफ़ एक दलित लड़की के पिता का सर फोड़ने वाला अपराधी खुलेआम घूम रहा है."

राहुल गांधी ने लिखा, "नरेंद्र मोदी जी और अमित शाह जी-ऐसे अपराधी को आपका और आपकी पार्टी के लोगों का संरक्षण क्यों है? अब भी कार्रवाई होगी या किसी को बचाते रहेंगे? निशु, तुम्हारी लड़ाई अकेली नहीं है. हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक न्याय नहीं मिल जाता. जय भीम. जय संविधान."

तृणमूल कांग्रेस के नेता साकेत गोखले ने दिल्ली पुलिस के ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा, "क्या आपको ज़रा भी शर्म है, दिल्ली पुलिस? खुद आरोपी वीडियो में खुलेआम कह रहा है कि एक भाजपा मंत्री ने उसे बचाया और पुलिस ने उसे आसानी से निकल जाने दिया. यह बेहद चौंकाने वाली बात है. एक व्यक्ति खुलेआम कह रहा है कि उसने यह किया, और दिल्ली पुलिस कह रही है कि उसने नहीं किया."

आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने हैंडल से एक ट्वीट में कहा, "प्रधानमंत्री हमारे बड़े भाई हैं. ये शब्द एक गली का गुंडा बोल रहा है, जो हर दिन इसलिए गुंडई करता घूमता है क्योंकि उसके सर पर प्रधानमंत्री मोदी और उनके नेताओं का हाथ है."

'आप' ने यह भी लिखा है कि प्रधानमंत्री इस तरह के गुंडों को संरक्षण दे रहे हैं.

What to Watch

AI outlook — possibilities, not facts

  • सीजेपी नेता और कार्यकर्ता न्याय के लिए पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस थाने जाएंगे

    Very likely · Within days

Open Questions

  • ?क्या आरोपी पर आईपीसी की धारा 307 के तहत मामला दर्ज होगा?
  • ?मेडिकल रिपोर्ट में चोट की असली प्रकृति क्या थी?

Related Topics

People
Organizations
Places
Topics
This article was originally published by BBC हिंदी.

Quick Look

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के समर्थक के पिता पर हमले और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पार्लियामेंट स्ट्रीट पर प्रदर्शन हुआ है। आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज का वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस और राजनीतिक दलों के बीच विवाद खड़ा हो गया है।

AI-generated summary

Story signals

News tone
Negative
Emotional intensity
High
News value
Moderate
Global impact
National
Urgency
Developing
Follow-up likelihood
Likely
Relevance window
Days

Source & Reliability

Source
BBC हिंदी
Story type
Hard news
Source quality
Full
Published
58 minutes ago
Last updated
58 minutes ago
कॉकरोच जनता पार्टी
दिल्ली पुलिस
निशु आज़ाद
कॉकरोच जनता पार्टी
सौरव दास
आशुतोष
निशु आज़ाद
संजय कुमार
दिल्ली पुलिस
पीटीआई
एएनआई
पार्लियामेंट स्ट्रीट
जंतर-मंतर
गाजियाबाद
दिल्ली पुलिस
निशु आज़ाद
राहुल गांधी
पार्लियामेंट स्ट्रीट
स्वतंत्र भारद्वाज

Related Stories

More on this topicकॉकरोच जनता पार्टी
HarperCollins to publish former Congress chief Sonia Gandhi's memoir
Politics·36 minutes ago

HarperCollins to publish former Congress chief Sonia Gandhi's memoir

HarperCollins India will publish Sonia Gandhi's memoir 'Belonging' on November 10, 2026, following Penguin Random House India's exit over disputed text changes.

Times of India
1 min read
Protesters Demand Action Against Influencer Swatantra Bhardwaj Over Alleged Assault
Developing·1 hour ago

Protesters Demand Action Against Influencer Swatantra Bhardwaj Over Alleged Assault

Cockroach Janata Party supporters marched to Delhi's Parliament Street Police Station demanding the arrest of influencer Swatantra Bhardwaj over an alleged assault on activist Nishu Azad's father, as opposition leaders questioned the lack of police action.

Economic Times
3 min read
Delhi Police accused of assaulting women journalists and harassing them on the basis of religious identity.
Developing·1 hour ago

Delhi Police accused of assaulting women journalists and harassing them on the basis of religious identity.

Two women journalists of digital news platform 4PM have made serious allegations against Delhi Police of assault and harassment by asking for religious identity during an event in Saket, to which various organizations and leaders have reacted sharply.

BBC हिंदी
4 min read
CJP Marches to Parliament Street Police Station Demanding Action Over Jantar Mantar Assault
Developing·1 hour ago

CJP Marches to Parliament Street Police Station Demanding Action Over Jantar Mantar Assault

The Cockroach Janata Party marched to the Parliament Street Police Station in New Delhi, demanding the arrest of influencer Swatantra Bhardwaj and stricter charges for an alleged assault on a protester's father during a demonstration at Jantar Mantar.

Times of India
5 min read
UK Expands Immigration Protections for Modern Slavery and Domestic Abuse Victims
Politics·2 hours ago

UK Expands Immigration Protections for Modern Slavery and Domestic Abuse Victims

The UK will expand immigration protections starting October 8, 2026, allowing Skilled Worker modern slavery victims to work for any employer and extending domestic abuse routes to adult dependent children.

Economic Times
1 min read
Opposition targets BJP after viral video shows influencer claiming political protection in assault case
Developing·2 hours ago

Opposition targets BJP after viral video shows influencer claiming political protection in assault case

Opposition parties targeted the BJP after a viral video showed influencer Swatantra Bhardwaj claiming political protection helped him avoid jail following an alleged assault on a student protester's father at Jantar Mantar.

Times of India
6 min read
More on this topicकॉकरोच जनता पार्टी