Breaking
ESThe bomb threat at the Murcia Region Airport has been ruled out after the inspection of a Ryanair plane from ManchesterTRBomb alarm at two airports in the capital of Poland! Passengers were evacuatedUSBuffalo vs. Miami (Ohio) prediction, odds, time: Week 10 MACtion college football picks from proven modelARUS stock futures vary with Apple's decline and anticipation of the results of the midterm electionsPLTusk decided on the NBP. "We were threatened with a clinch"PLCyberattacks on refrigeration equipment in Poland. RMF FM arrangementsDEThe midterms in numbers and mapsCNHe Xinchun overtakes Jiang Qichen for the first time in the polls, and all the "Xin-chasing people" from the headquarters are hereARTrump is under pressure - an investigation reveals unknown losses in the billions due to the Iran warARTwo planes landed in Warsaw after two reports of bombs on boardESThe bomb threat at the Murcia Region Airport has been ruled out after the inspection of a Ryanair plane from ManchesterTRBomb alarm at two airports in the capital of Poland! Passengers were evacuatedUSBuffalo vs. Miami (Ohio) prediction, odds, time: Week 10 MACtion college football picks from proven modelARUS stock futures vary with Apple's decline and anticipation of the results of the midterm electionsPLTusk decided on the NBP. "We were threatened with a clinch"PLCyberattacks on refrigeration equipment in Poland. RMF FM arrangementsDEThe midterms in numbers and mapsCNHe Xinchun overtakes Jiang Qichen for the first time in the polls, and all the "Xin-chasing people" from the headquarters are hereARTrump is under pressure - an investigation reveals unknown losses in the billions due to the Iran warARTwo planes landed in Warsaw after two reports of bombs on board
Backफ़ुटबॉल मैच के दौरान गोलकीपर से भीषण टक्कर के बाद खिलाड़ी की मौत
फ़ुटबॉल मैच के दौरान गोलकीपर से भीषण टक्कर के बाद खिलाड़ी की मौत
Developing
BBC हिंदी2 hours agoSports1 min readIndiaView translation

फ़ुटबॉल मैच के दौरान गोलकीपर से भीषण टक्कर के बाद खिलाड़ी की मौत

स्पेन के सेकेंड डिविज़न मैच में गोलकीपर से टक्कर के बाद घायल हुए टेनेरिफ़ के स्ट्राइकर जीसस डी मिगुएल की 30 साल की उम्र में मौत हो गई है।

Quick Look

स्पेन के सेकेंड डिविज़न में टेनेरिफ़ के स्ट्राइकर जीसस डी मिगुएल की मैच के दौरान गोलकीपर से गंभीर टक्कर के बाद 30 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

AI-generated summary

Why It Matters

स्पेन के सेकेंड डिविज़न में टेनेरिफ़ और एंडोरा के बीच मैच के दौरान गोलकीपर से टक्कर के बाद डी मिगुएल घायल हो गए थे।

Font size

स्पेन के सेकेंड डिविज़न के एक फ़ुटबॉल मैच के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए टेनेरिफ़ के स्ट्राइकर जीसस डी मिगुएल की मौत हो गई है. उनकी उम्र 30 साल थी.

सोमवार को एंडोरा के ख़िलाफ़ मैच के दौरान गोलकीपर जीसस ओवोनो से ज़ोरदार टक्कर के बाद डी मिगुएल के सिर और सीने में चोटें आई थीं. इस चुनौती के लिए गोलकीपर को रेड कार्ड दिखाया गया था.

सोमवार को डी मिगुएल की हालत 'स्थिर लेकिन गंभीर' बताई गई थी. हालांकि, मंगलवार सुबह उनकी तबीयत और बिगड़ गई. स्पेन के इस फ़ुटबॉलर ने स्थानीय समयानुसार सुबह 8 बजे (भारतीय समयानुसार मंगलवार दोपहर 12.30 बजे) दम तोड़ दिया.

क्लब की ओर से जारी बयान में कहा गया, "दिल टूट गया है, गला रुंधा हुआ है और हमें यक़ीन नहीं हो रहा कि यह सच है. सीडी टेनेरिफ़ जीसस डी मिगुएल अलामेडा के दुखद निधन की घोषणा करता है."

बयान में आगे कहा गया, "हमारे पास सांत्वना देने के लिए कोई शब्द नहीं हैं. ऐसा कुछ भी नहीं है जो इस भारी दुख को कम कर सके. इस मुश्किल घड़ी में हम उनके परिवार, उनके क़रीबी लोगों और टेनेरिफ़ के सभी लोगों के साथ हैं, जो आज इस दुखद नुक़सान का सामना कर रहे हैं."

क्लब ने कहा, "जीसस डी मिगुएल का परिवार मिले हर संदेश और समर्थन के लिए आभारी है. साथ ही, इस बेहद मुश्किल समय में उन्होंने अपनी निजता का सम्मान करने की अपील की है."

बार्सिलोना के पूर्व डिफ़ेंडर जेरार्ड पिके की सह-मालिकाना हक़ वाली टीम एंडोरा ने भी बयान जारी कर शोक जताया.

टीम ने कहा, "हमारा दिल टूट गया है और हम बेहद दुखी हैं. हम जीसस डी मिगुएल के परिवार, उनके सभी साथियों, दोस्तों और सीडी टेनेरिफ़ के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं."

जिस समय यह घटना हुई, उस समय टेनेरिफ़ और एंडोरा के बीच मुक़ाबला 2-2 से बराबरी पर था. मैच के इंजरी टाइम के सातवें मिनट में यह हादसा हुआ.

गोलकीपर ओवोनो एक लंबी गेंद को क्लीयर करने के लिए सेंटर सर्कल की ओर दौड़े. इसी दौरान उनका घुटना डी मिगुएल से टकराता दिखाई दिया.

डी मिगुएल मैदान पर बेहोश पड़े रहे. मेडिकल टीम ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया. इसके बाद उन्हें एंबुलेंस से टेनेरिफ़ के एस्टाडियो हेलियोडोरो रोड्रिगेज़ लोपेज़ से अस्पताल ले जाया गया.

इस घटना से दोनों टीमों के खिलाड़ी सदमे में थे. डी मिगुएल के कई साथी खिलाड़ी रोते हुए दिखाई दिए.

रेफ़री ने ओवोनो को सीधे रेड कार्ड दिखाया और इसके बाद मैच रद्द कर दिया.

स्पेन के मीडिया संस्थानों, जिनमें मार्का भी शामिल है, ने बताया कि एंबुलेंस में डी मिगुएल को कार्डियक अरेस्ट हुआ था. अस्पताल ले जाते समय पैरामेडिक्स ने उन्हें सीपीआर देकर दोबारा होश में लाने की कोशिश की.

टेनेरिफ़ ने सोमवार रात उनकी हालत को "गंभीर लेकिन स्थिर" बताया था. हालांकि, मंगलवार सुबह जारी एक और बयान में कहा गया कि डी मिगुएल की न्यूरोलॉजिकल स्थिति ज़्यादा बिगड़ गई थी.

Open Questions

  • क्या मैच को दोबारा खेला जाएगा?
  • अस्पताल में इलाज के दौरान क्या हुआ?

Related Topics

This article was originally published by BBC हिंदी.

Related Stories