
दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक की रैली, चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर एसआईआर के जरिए वोट चोरी और लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप।
दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली में विपक्षी नेताओं ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर एसआईआर के जरिए 'वोट चोरी' और लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।
AI-generated summary
दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया ब्लॉक ने एसआईआर के जरिए कथित 'वोट चोरी' और लोकतंत्र को कमजोर करने के खिलाफ बड़ी रैली की।
दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया ब्लॉक ने रविवार को बड़ी रैली की। इस रैली में विपक्षी नेताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर जमकर हमला बोला।
विपक्षी नेताओं ने एसआईआर के ज़रिए देश में लोकतंत्र को कमज़ोर करने और 'वोट चोरी' करने का आरोप लगाया। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने सीधे तौर पर अपने समर्थकों के वोट काटे जाने का आरोप लगाया, जिससे संबंधित राज्यों के विधानसभा चुनाव में उनकी हार हुई।
रामलीला मैदान में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, वाम दलों और विपक्षी पार्टियों के कार्यकर्ता पहुंचे और रैली में एक विशाल भीड़ देखने को मिली।
इस रैली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी समेत कई नेता शामिल हुए।
वहीं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, जम्मू-कश्मीर के दो पूर्व मुख्यमंत्री फ़ारुक़ अब्दुल्लाह और महबूबा मुफ़्ती शामिल हुए।
सीपीआईएमएल के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने भी सरकार पर जमकर हमला बोला।
रामलीला मैदान में आयोजित रैली में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, "देश को सही रास्ते पर लाने के लिए पहला कदम ज्ञानेश कुमार को हटाना है। अमित शाह कहते हैं कि नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जा रहे हैं। मैं कहना चाहता हूं कि आपको और नरेंद्र मोदी को कहीं जाने नहीं दिया जाएगा। ज्ञानेश कुमार के बाद हम आपके सामने खड़े होंगे। आपके ख़िलाफ़ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"
राहुल गांधी ने कहा, "आपने शिव की बारात के बारे में सुना होगा। उसमें कोई भी शामिल हो सकता है। उस तांडव में कोई भी नाच सकता है। हम ऐसा भारत चाहते हैं, जहां कोई भी जा सके। अगर कोई किसान मेहनत करता है, तो उसे अपना सपना पूरा करने का मौका मिलना चाहिए। अगर कोई छात्र 18 घंटे पढ़ाई करता है, तो उसे इसका इनाम मिलना चाहिए। हम कुछ लोगों का देश नहीं चाहते हैं।"
राहुल गांधी ने वोट चोरी का आरोप लगाते हुए कहा, "यह सामान्य चोरी नहीं है। सामान्य चोरी तब होती है, जब कोई दुकान से कुछ चुराता है। यह हर व्यक्ति की आवाज की चोरी है। इसे देशद्रोह कहा जाता है। ज्ञानेश कुमार के बिना नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं बन पाते और अमित शाह गृह मंत्री नहीं बन पाते।"
रामलीला मैदान में मंच पर पहुंचने के बाद राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि लोगों की आवाज़ बता रही है कि 'हम देश में लोकतंत्र को ख़त्म नहीं होने देंगे। आप खुद को बड़ा समझ सकते हैं, आपके पास पैसा हो सकता है, लेकिन आप संविधान से बड़े नहीं हैं। संविधान आपसे बड़ा है।'
रैली में पहुंचे राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा, "वैसे तो यह रामलीला मैदान में रामायण का आयोजन होता है, लेकिन हम लोगों ने वोट चोरों के लिए यहां 'महाभारत' का आयोजन किया है।"
उन्होंने भारत में चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी को महाभारत की कथा के शकुनि से जोड़ा और आरोप लगाया, "आप सब जानते हैं कि शकुनि ने महाभारत में क्या खेल खेला था। शकुनी कौन था और उसका पाशा क्या था। जब शकुनी अपना खेल खेल रहा है तो हमें महाभारत की लड़ाई लड़नी पड़ेगी।"
"शकुनि जब पाशा फेंकता था तो पाशा वही करता था जो शकुनि कहता था। यानी वहां बेईमानी होती थी, लेवल प्लेइंग फ़ील्ड नहीं होता था।"
तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को जेल भेजा जाना चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी देश के लोकतंत्र को कुचलने की हिम्मत न कर सके।
रैली में पहुंचे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने आरोप लगाया, "देश में कौन नहीं जानता है कि उन्होंने पश्चिम बंगाल का चुनाव लूटा है। बंगाल चुनाव की वो तस्वीरें कोई भूल नहीं सकता है कि लाखों फ़ौज लगाकर चुनाव से पहले एसआईआर से वोट कटवा दिए थे। हमने इनकी चोरी पकड़ी है। हम हार नहीं मानने वाले।"
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी केवल यह चाहती है कि उसके समर्थक ही भारत के नागरिक और वोटर हों।
अखिलेश यादव ने कहा, "आज रामलीला मैदान लोकतंत्र का हल्दीघाटी बन गया है। जो यूपी में आए थे वो यूपी से बाहर जाएंगे। यूपी वाले स्वागत अच्छा करते हैं तो विदाई भी अच्छी करते हैं।"
वहीं पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "बंगाल एसआईआर से बने हालात का शिकार हुआ है। हम छोड़ेंगे नहीं। हम लड़ेंगे। उन्होंने बंगाल को लूटा है, हम दिल्ली से लोकतंत्र को बचाएंगे। लोकतंत्र को वापस लाएंगे।"
ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में एक करोड़ से ज़्यादा वोट हटा दिए गए और चुनाव में उनकी हार नहीं हुई बल्कि उन्हें हराया गया।
सीपीआईएमएल के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा, "जबसे इन लोगों ने बिहार में एसआईआर शुरू किया था, तब से पूरे देश ने इसे देखा और झेला है। अब पूरे देश ने यह समझ लिया है कि एसआईआर आम लोगों के वोट छीने लेने का एक ज़रिया है।"
"लोकतंत्र के ख़िलाफ़ सत्ता की ओर से एक सर्जिकल स्ट्राइक है। जब से एसआईआर के ख़िलाफ़ आंदोलन शुरू हुआ इन लोगों ने जंतर-मंतर को प्रतिबंधित कर दिया। लग रहा है कि यह दिल्ली अब किसी लोकतांत्रित देश की राजधानी नहीं है। इस देश में कोई पुलिस स्टेट चल रहा है, कोई सैन्य शासन चल रहा है।"
इससे पहले इंडिया गठबंधन ने शनिवार को दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ 'जन महाभियोग' का प्रस्ताव पारित किया।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर एक 'मॉक संसद' में ज्ञानेश कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से हटाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।
प्रस्ताव पर चर्चा के आख़िर में राहुल गांधी ने कहा, "13.3 करोड़ वोटर्स के नाम मतदाता सूची से हटाए गए। पिछले लोकसभा (2019) चुनावों में इन वोटरों ने मतदान किया था। 2024 में बीजेपी ने चुनाव 3 परसेंट के मार्जिन से जीता। हर सात में से एक वोटर का नाम मिटाकर चुनाव आयोग ने कबूल किया है कि 2024 का लोकसभा चुनाव अवैध था।"
राहुल गांधी ने कहा कि ज्ञानेश और उनके साथी षड्यंत्रकारियों ने 'देशद्रोह' किया है और इसके लिए उनपर कार्रवाई ज़रूर होगी।
राहुल गांधी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार अब मुख्य चुनाव आयुक्त के तौर पर बचने वाले नहीं हैं।
राहुल गांधी ने दावा किया कि ज्ञानेश कुमार "मुख्य चुनाव आयुक्त के पद पर बने नहीं रह पाएंगे" और विपक्ष के पास यह सुनिश्चित करने के लिए "काफ़ी सबूत" हैं कि वह पद पर न बने रहें।
राहुल गांधी ने कहा, "अगर हम जो 'सबूत' सामने लाएंगे, उसके बाद भी बीजेपी उन्हें पद पर बनाए रखने पर अड़ी रहती है, तो बीजेपी का खेल सबके सामने साफ हो जाएगा।"
इस पर बीजेपी ने कहा कि विपक्ष राहुल गांधी को अपना "मॉक प्रधानमंत्री" घोषित कर सकता है।
बीजेपी ने भी एक नवंबर को इंडिया गठबंधन की रैली के जवाब में "काउंटर रैली" करने का ऐलान किया है। बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन हरियाणा के रोहतक में इस रैली का नेतृत्व करेंगे।
अक्टूबर के पहले दो हफ्तों में हुए बड़े प्रदर्शनों के बाद जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल के रूप में अधिसूचना से हटा दिया गया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने रामलीला मैदान को विरोध-प्रदर्शन के लिए तय किए गए तीन स्थानों में से एक के रूप में चुना था।
कांग्रेस के नेतृत्व वाला इंडिया गठबंधन मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ रामलीला मैदान में एक बड़ी रैली कर रहा है।
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा, "हमारा विरोध सिर्फ एक रैली तक सीमित नहीं रहेगा। आगे देखिए क्या होता है।"
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्रों और नागरिक समाज के समूहों समेत लोगों से इस सभा में शामिल होने की अपील की थी।
सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होने वाली इस सभा को उन्होंने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का आंदोलन बताया।
राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारियों से रैली में शामिल होने और त्योहारों के मौसम में स्थानीय दुकानदारों से खरीदारी कर उनका समर्थन करने की भी अपील की।
एक नवंबर की इस रैली को कई राजनीतिक दलों ने समर्थन दिया और इसमें कई बड़े विपक्षी नेता शामिल हुए।
भारतीय युवा कांग्रेस ने कहा था कि रैली में शामिल होने वाले लोग सफेद कपड़े पहनेंगे और "भूतों" जैसे दिखेंगे।
AI outlook — possibilities, not facts
बीजेपी रोहतक में काउंटर रैली का आयोजन करेगी।
Very likely · Within days
BJP chief Nitin Nabin accused Rahul Gandhi of acting under foreign influence to create anarchy. Speaking at a rally in Rohtak, Nabin defended the BJP's mandate and criticized the Congress for its stance on electoral processes and historical events.
The Arab Joint List has offered external parliamentary support to an opposition-led government to replace Benjamin Netanyahu, provided specific policy demands are met. However, ideological divisions among Jewish-led opposition parties remain a hurdle.
Karnataka Deputy Chief Minister DK Shivakumar has mandated flag hoisting for private firms this month. The move follows government scrutiny over local employment practices in IT and manufacturing, with pro-Kannada group KRV set to audit Kannadiga hiring levels.
The Trump administration is drafting plans to utilize executive powers to bypass a potential Democratic-controlled Congress, focusing on immigration, tariffs, and spending, while preparing legal defenses against anticipated congressional investigations.
BJP spokesperson Sambit Patra mocked the INDIA bloc's rally at Ramlila Maidan, claiming low attendance and calling the event a 'super flop.' Meanwhile, Rahul Gandhi used the platform to allege electoral irregularities and threaten legal action against government officials.
Los Angeles Mayor Karen Bass and India-born socialist councilwoman Nithya Raman are tied in a high-stakes mayoral race, potentially positioning two major US cities under democratic socialist leadership.