
अमेरिकी थिंक टैंक प्यू रिसर्च के हालिया सर्वे में सामने आया है कि भारत और पाकिस्तान के नागरिक एक-दूसरे को लेकर बेहद नकारात्मक राय रखते हैं और आपसी अविश्वास गहरा है।
प्यू रिसर्च के सर्वे में 91% पाकिस्तानी और 78% भारतीय एक-दूसरे के देश के प्रति नकारात्मक राय रखते हैं। दोनों देशों के बीच दशकों से चला आ रहा अविश्वास और भू-राजनीतिक मतभेद इस कड़वाहट के मुख्य कारण बताए गए हैं।
AI-generated summary
प्यू रिसर्च का यह सर्वे फरवरी-मई 2026 के बीच भारत और पाकिस्तान में किया गया, जिसमें दोनों देशों के नागरिकों की एक-दूसरे के प्रति धारणाओं को मापा गया है।
स्वतंत्र भारत और पाकिस्तान बनने के करीब 80 साल बाद भी यहां के आम लोगों के बीच एक-दूसरे को लेकर नकारात्मक सोच हावी है और दोनों देश एक-दूसरे को सबसे बड़ा दुश्मन मानते हैं.
हाल में जारी हुए अमेरिकी थिंक टैंक प्यू रिसर्च के वैश्विक व्यवहार सर्वे में यह बात सामने आई है, इसमें लोगों की धारणाओं, राय और विश्वास को मापा गया है.
सर्वे में भाग लेने वाले 91 फ़ीसदी पाकिस्तानी वयस्कों की राय भारत को लेकर प्रतिकूल रही. जबकि भारत में पाकिस्तान को लेकर नकारात्मक राय रखने वाले सर्वे में शामिल वयस्क 78 फ़ीसदी थे.
प्यू रिसर्च ने अपनी सर्वे रिपोर्ट में यह भी बताया है कि भारत और पाकिस्तान का यही रुख़ बीते एक दशक के सर्वेक्षणों में दिखता आया है.
अच्छे द्विपक्षीय संबंध बनाने के एक-दूसरे के इरादों पर अविश्वास
भारत सरकार को लेकर 57% भारतीय अपनी सरकार को प्रतिबद्ध मानते हैं, जबकि 65% पाकिस्तानी, भारत को प्रतिबद्ध नहीं मानते.
पाकिस्तान सरकार को लेकर 51% भारतीय, पाकिस्तान को प्रतिबद्ध नहीं मानते, जबकि 61% पाकिस्तानी अपनी सरकार को प्रतिबद्ध मानते हैं.
वर्ल्ड ऑर्डर को लेकर दोनों देशों में अलग राय
अमेरिका को लेकर 45% भारतीय पॉज़िटिव हैं, जबकि सिर्फ़ 15% पाकिस्तानी ही ऐसा सोचते हैं.
चीन को लेकर 23% भारतीयों की ही राय अच्छी है, जबकि 90% पाकिस्तानियों का अच्छा रुख़ है.
रूस को लेकर 58% भारतीयों की अच्छी राय है, जबकि 39% पाकिस्तानी ही ऐसा सोचते हैं.
प्यू रिसर्च सेंटर का यह सर्वे फरवरी-अप्रैल 2026 के दौरान 3,566 भारतीय वयस्कों से फ़ेस टू फ़ेस इंटरव्यू के आधार पर किया गया.
पाकिस्तान में यह सर्वे 8 अप्रैल से 7 मई 2026 के बीच 1,039 वयस्कों से समान मैथेडोलॉजी से किया गया.
आपसी भरोसे में कमी क्यों?
इस सर्वे के नतीज़ों को लेकर बीबीसी न्यूज़ हिन्दी ने वरिष्ठ और जाने-माने राजनीतिक पत्रकार विनोद शर्मा से बात की.
विनोद शर्मा ने कहा, "एक ज़माना था जब पाकिस्तान में भारत विरोधी भावनाएं बहुत ज़्यादा थीं. हमारे देश में एक आकांक्षा थी कि हम रिश्ते ठीक करें. बात यह है कि एक ज़माने में एक स्ट्रॉन्ग लॉबी होती थी, जो 'पीस विद पाकिस्तान' वाली थी."
"वो लॉबी अब कमज़ोर हो गई है या अदृश्य हो गई है. क्योंकि जो लोग अपना मुकाम छोड़कर आए थे, वो जनरेशन लगभग समाप्त है और नई जनरेशन को पाकिस्तान के बारे में कुछ और ही सिखाया गया है."
वहीं, बीबीसी उर्दू के पूर्व पत्रकार सक़लैन इमाम का मानना है कि दोनों देशों के लोग पब्लिक में अपनी सही राय रखने से झिझकते हैं.
सक़लैन कहते हैं, "अगर आप किसी स्कूल, कॉलेज में, यूथ के बीच या प्रोफ़ेशनल ग्रुप में जाएंगे तो वहां ज़्यादातर लोग वही नैरेटिव बोलेंगे या वही राय रखेंगे, जो स्टेट की होती है."
रिश्तों में सुधार के प्रयास
इस सर्वे में यह भी सामने आया कि दोनों ही देशों के लोग यह मानते हैं कि उनकी सरकार अपने पड़ोसी से अच्छे संबंध बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, मगर दूसरे देश की सरकार ऐसा नहीं चाहती.
पत्रकार सक़लैन इमाम का कहना है कि पाकिस्तानी दोनों देशों के बीच व्यापार शुरू करने के पैरोकार हैं. उनका मानना है कि आर्थिक तरक्की के लिए बातचीत और ट्रेड बढ़ाना ज़रूरी है.
चीन को लेकर भारत-पाकिस्तान का रुख़
सर्वे के मुताबिक़, भारत में चीन को लेकर नकारात्मकता और उसे खतरे के तौर पर देखे जाने की बात दिखती है. सर्वे में शामिल 21 प्रतिशत भारतीयों ने चीन को सबसे बड़ा ख़तरा माना.
जबकि सर्वे में शामिल 75 फ़ीसदी पाकिस्तानियों ने चीन को सबसे अहम सहयोगी बताया.
कैसे बिगड़ते गए भारत-पाकिस्तान संबंध
1999: पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की लाहौर यात्रा.
2001: भारतीय संसद पर हमला.
2008: मुंबई 26/11 हमला.
2016: पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमला.
2025: पहलगाम में चरमपंथी हमले के बाद तनाव और सैन्य टकराव बढ़ा.
An American Airlines flight from Atlanta to Dallas Fort Worth landed safely after a passenger's laptop caught fire mid-air. The pilot reported several passengers suffered burns, and one individual received medical treatment upon arrival.
A Myanmar military air strike on a Buddhist monastery in Swel Le Oh village, Sagaing region, killed 14 people and injured 20. The victims were attending a meditation retreat when a fighter jet dropped bombs on the compound.

बांग्लादेश के सलाहकार हुमायूं कबीर के बयान के बाद देश के सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के मक्का समझौते में शामिल होने की संभावना पर चर्चा तेज हो गई है। भारतीय विदेश मंत्रालय इस पर नजर बनाए हुए है, जबकि जानकारों ने इसे लेकर अलग-अलग राय दी है।
Rescue teams in Croatia found two dead people following the crash of a small plane from the Czech Republic in the Paklenica National Park mountains near Zadar.
Iran warned of a devastating response to upcoming U.S. sanctions announced by Treasury chief Scott Bessent, who aims to collapse the Iranian regime. Meanwhile, oil prices steadied amid disruptions in Gulf shipping.
An 18-year-old youth and both of his parents died after plunging into a deep stone quarry at Khavyda Dongar in Chhatrapati Sambhajinagar following a family dispute and hours of rescue persuasion.