Breaking
JPPrime Minister Sanae Takaichi expresses regret over the robbery and murder incident committed by U.S. Marines in Okinawa, emphasizing that the government will take all possible measures.ARThe Omani pilot suspected of attacking his colleague on a Flydubai plane had been excluded from Oman Air due to extremist views.ITMerz makes a surprise visit to Kiev to support Ukraine in its conflict with RussiaCNZhang Chengen started for the first time this season against CITIC Brothers. The brothers pushed Luo Ge to challenge for the 12th win.INTLBosnia and Herzegovina prepares for general elections with new biometric voting technologyCNA late-night fire broke out at a building materials store in Yuanshan Township, Yilan, killing 4 and injuring a firefighterRURussian fighter Roman Kopylov defeated Cameroonian Ateb Gauthier at UFC 332 by technical knockout in the first roundRUThree UAVs were shot down over the Smolensk region on Sunday nightCNA body found floating in Neihu Dahu Park in Taipei City was recovered by the police and homicide was initially ruled outESBarcelona and its surroundings record the rainiest Saturday in two decadesJPPrime Minister Sanae Takaichi expresses regret over the robbery and murder incident committed by U.S. Marines in Okinawa, emphasizing that the government will take all possible measures.ARThe Omani pilot suspected of attacking his colleague on a Flydubai plane had been excluded from Oman Air due to extremist views.ITMerz makes a surprise visit to Kiev to support Ukraine in its conflict with RussiaCNZhang Chengen started for the first time this season against CITIC Brothers. The brothers pushed Luo Ge to challenge for the 12th win.INTLBosnia and Herzegovina prepares for general elections with new biometric voting technologyCNA late-night fire broke out at a building materials store in Yuanshan Township, Yilan, killing 4 and injuring a firefighterRURussian fighter Roman Kopylov defeated Cameroonian Ateb Gauthier at UFC 332 by technical knockout in the first roundRUThree UAVs were shot down over the Smolensk region on Sunday nightCNA body found floating in Neihu Dahu Park in Taipei City was recovered by the police and homicide was initially ruled outESBarcelona and its surroundings record the rainiest Saturday in two decades
Backजंतर-मंतर पर महिला पत्रकार ने पुलिस अधिकारी पर यौन हमले का आरोप लगाया, सीजेपी और राहुल गांधी ने उठाए सवाल
जंतर-मंतर पर महिला पत्रकार ने पुलिस अधिकारी पर यौन हमले का आरोप लगाया, सीजेपी और राहुल गांधी ने उठाए सवाल
BREAKING
BBC हिंदी1 hour agoCrime2 min readIndiaView translation

जंतर-मंतर पर महिला पत्रकार ने पुलिस अधिकारी पर यौन हमले का आरोप लगाया, सीजेपी और राहुल गांधी ने उठाए सवाल

Quick Look

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान एक महिला पत्रकार ने एसीपी विवेक भगत पर यौन हमले का आरोप लगाया, आरोप है कि उन्होंने उनके सीने पर हाथ मारा और धक्का दिया. सीजेपी और राहुल गांधी ने पुलिस पर एफ़आईआर नहीं दर्ज करने और आरोपी अधिकारी को बचाने का आरोप लगाया.

AI-generated summary

Why It Matters

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान एक महिला पत्रकार ने एसीपी विवेक भगत पर यौन हमले का आरोप लगाया. उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी ने उनके सीने पर हाथ मारा और धक्का दिया. शिकायत दर्ज कराने के लिए पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस थाने जाने पर एफ़आईआर नहीं दर्ज की गई.

Font size

जंतर-मंतर: महिला पत्रकार ने पुलिस अधिकारी पर लगाया यौन हमले का आरोप, सीजेपी और राहुल गांधी ने क्या कहा?

प्रकाशित 4 मिनट पहले

पढ़ने का समय: 5 मिनट

दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को प्रदर्शन के दौरान एक महिला पत्रकार ने एक पुलिस अधिकारी पर यौन हमले का आरोप लगाया.

महिला पत्रकार के मुताबिक़, आइसा की अध्यक्ष नेहा बोरा को हिरासत में लिए जाने के दौरान एसीपी विवेक भगत ने उनके सीने पर हाथ मारा और उन्हें धक्का देकर वहां से चले गए.

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें महिला पत्रकार अपनी बात कह रही हैं.

वीडियो में महिला पत्रकार ने दावा किया कि वह शिकायत दर्ज कराने के लिए दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस थाने पहुंचीं, लेकिन क़रीब साढ़े तीन घंटे इंतज़ार करने के बाद भी उनकी शिकायत पर एफ़आईआर दर्ज नहीं की गई.

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर वहां मौजूद बीबीसी संवाददाता दिलनवाज़ पाशा को बताया कि इस संबंध में शिकायतें ले ली गई हैं. सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

महिला पत्रकार ने कहा कि उनके समर्थन में कई पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता थाने के बाहर बैठे हैं, लेकिन पुलिस की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है.

इस मामले में सीजेपी ने पत्रकारों से रविवार सुबह 11 बजे पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस थाने पहुंचने का आह्वान किया है.

सीजेपी ने पूछा- क्या दिल्ली पुलिस अधिकारी को बचा रही?

सीजेपी की लीगल अफ़ेयर्स हेड रत्ना सिंह ने पूछा है कि क्या दिल्ली पुलिस गंभीर शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय एसीपी को बचा रही है?.

छोड़कर सबसे अधिक पढ़ी गईं आगे बढ़ें

सबसे अधिक पढ़ी गईं

समाप्त

रत्ना सिंह सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, "दिल्ली पुलिस ने यौन उत्पीड़न के मामले में एफ़आईआर दर्ज करने से मना कर दिया है."

"इसके बजाय, पुलिस का कहना है कि वे एफ़आईआर दर्ज करने से पहले शुरुआती जांच करना चाहते हैं और सीसीटीवी फ़ुटेज देखना चाहते हैं. इससे ललिता कुमारी के फ़ैसले में दिए गए नियमों का पालन करने को लेकर गंभीर सवाल उठते हैं."

उन्होंने कहा, "कल, सभी (स्वतंत्र) पत्रकार और जवाबदेही में विश्वास रखने वाले लोग सुबह 11 बजे पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के बाहर इकट्ठा हों. यौन उत्पीड़न की शिकायत को पुलिस के इस फ़ैसले का इंतज़ार नहीं करना चाहिए कि एफ़आईआर दर्ज करनी है या नहीं."

रत्ना सिंह ने कहा कि जब तक हर महिला सुरक्षित नहीं है, तब तक कोई भी महिला सुरक्षित नहीं है.

सीजेपी के सह-संयोजक सौरव दास ने भी कहा कि कई पत्रकार और अन्य प्रदर्शनकारी 5 अक्तूबर को मामले में समर्थन के लिए सामने आएंगे और यह सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगे कि संबंधित पुलिसकर्मी के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज हो.

सौरव दास ने एक्स पर लिखा, "पुलिस ने हमसे लिखित शिकायत और वीडियो की जांच करने के लिए कुछ समय मांगा है. हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे."

सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव ने कहा कि इस मामले पर तुरंत एफ़आईआर होनी चाहिए.

उन्होंने एक्स पर लिखा, "क़ानून के अनुसार तुरंत एफ़आईआर होनी चाहिए! इन अफ़सरों पर दिल्ली की महिलाएं भरोसा करेंगी अपनी सुरक्षा के लिए?"

राहुल गांधी ने क्या कहा

छोड़कर पॉडकास्ट आगे बढ़ें

Dinbhar: आवाज़ वही, अंदाज़ नया

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

एपिसोड

समाप्त

राहुल गांधी ने दिल्ली महिला पत्रकार के आरोपों के बाद इस मामले में पुलिस अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाया है.

राहुल गांधी ने शनिवार देर रात एक्स पर लिखा, "जंतर-मंतर पर एक महिला पत्रकार ने एक पुलिस अधिकारी पर बदसलूकी का आरोप लगाया है. घंटों से सैकड़ों पत्रकार सिर्फ़ इतनी माँग लेकर बैठे हैं कि एफ़आईआर दर्ज कर ली जाए. ये तो पुलिस का बुनियादी काम है न? वो भी नहीं किया."

उन्होंने कहा, "आज ही जंतर-मंतर पर सैकड़ों लोग हिरासत में लिए गए. महिला प्रदर्शनकारियों के साथ बदसलूकी के आरोप हैं. कैमरे छीने गए, पत्रकार घसीटे गए. और ये पहली बार नहीं है. इससे पहले भी हमने वीडियो सबूतों के साथ देखा है कि पुलिस के अफ़सर महिलाओं के साथ घिनौनी बदसलूकी करते हैं."

राहुल गांधी ने सवाल उठाते हुए कहा कि जिस पुलिस पर महिलाओं की हिफ़ाज़त की ज़िम्मेदारी है, वही महिलाओं पर हाथ उठा रही है.

What to Watch

AI outlook — possibilities, not facts

  • दिल्ली पुलिस एसीपी विवेक भगत के खिलाफ जांच शुरू करेगी

    Likely · Within days

  • पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस थाने में महिला पत्रकार की शिकायत पर एफ़आईआर दर्ज की जाएगी

    Very likely · Within days

Open Questions

  • क्या एसीपी विवेक भगत के खिलाफ जांच शुरू की गई है?
  • सीसीटीवी फुटेज में क्या दिखा?
  • क्या महिला पत्रकार की शिकायत पर अंततः एफ़आईआर दर्ज की गई?
  • क्या पुलिस ने किसी अधिकारी को निलंबित किया?

Related Topics

This article was originally published by BBC हिंदी.

Related Stories

Pune police chargesheet details alleged murder plot involving Lohagad Fort and Mansi Govindpurkar case
Developing·

Pune police chargesheet details alleged murder plot involving Lohagad Fort and Mansi Govindpurkar case

Pune Rural police filed a 5,053-page chargesheet alleging that Siya Goyal, Chetan Chaudhary, and Ritesh Hange conspired to murder Ketan Agarwal at Lohagad Fort after studying online reports about the 2025 death of Mansi Govindpurkar, whose body was found near the fort; the accused allegedly researched methods to conceal evidence and stage the death as an accident.

Times of India
2 min read
More on this topicजंतर-मंतर