Breaking
ARA plane from Dubai to Israel lands in Saudi Arabia after a fight on boardJPUS troops withdraw from Iraq after completing mission against ISRUNetanyahu cancels trip to southern Israel due to Flydubai incidentESThe stabbing of a pilot on a FlyDubai flight to Tel Aviv is being investigated as a possible terrorist attackCNRussia warns NATO that it will not hesitate to use nuclear weapons if Kaliningrad is isolatedARUS stock futures rise and the Bank of England warns about the risks of artificial intelligenceTRThere is no news from 13-year-old Hasan Çapat in MardinTR11-month-old baby Büşra has been missing for 20 days in SivasFRFrench political news: pensions, Mediapart-RN controversy and budgetary projectsARA crisis in Brazilian football after the ban on betting companies and developments in the FIFA electionsARA plane from Dubai to Israel lands in Saudi Arabia after a fight on boardJPUS troops withdraw from Iraq after completing mission against ISRUNetanyahu cancels trip to southern Israel due to Flydubai incidentESThe stabbing of a pilot on a FlyDubai flight to Tel Aviv is being investigated as a possible terrorist attackCNRussia warns NATO that it will not hesitate to use nuclear weapons if Kaliningrad is isolatedARUS stock futures rise and the Bank of England warns about the risks of artificial intelligenceTRThere is no news from 13-year-old Hasan Çapat in MardinTR11-month-old baby Büşra has been missing for 20 days in SivasFRFrench political news: pensions, Mediapart-RN controversy and budgetary projectsARA crisis in Brazilian football after the ban on betting companies and developments in the FIFA elections
Backजयशंकर ने कहा, भारत-चीन गतिरोध किसी के हित में नहीं, तीसरा पक्ष उठाएगा फायदा
जयशंकर ने कहा, भारत-चीन गतिरोध किसी के हित में नहीं, तीसरा पक्ष उठाएगा फायदा
Developing
BBC हिंदी8 hours agoWorld3 min readIndiaView translation

जयशंकर ने कहा, भारत-चीन गतिरोध किसी के हित में नहीं, तीसरा पक्ष उठाएगा फायदा

Quick Look

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत-चीन सीमा गतिरोध किसी भी देश के हित में नहीं है और इसका फायदा तीसरा पक्ष उठा रहा है। उन्होंने चीन को व्यक्तिगत स्तर पर भी यह संदेश दिया। जयशंकर ने न्यूयॉर्क में एशिया सोसाइटी कार्यक्रम में कहा कि 2020 के बाद से संबंधों में सुधार हो रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका-चीन संबंधों में बदलाव भारत की रणनीतिक स्थिति को प्रभावित कर रहा है।

AI-generated summary

Why It Matters

2020 में गलवान घाटी में झड़प के बाद भारत-चीन संबंधों में तनाव बढ़ गया था। सीमा पर लंबे समय तक गतिरोध रहा। हाल के महीनों में दोनों देशों के बीच बातचीत और disengagement की प्रक्रिया शुरू हुई है। जयशंकर ने कहा कि संबंधों में सुधार हो रहा है लेकिन तीसरा पक्ष इसका फायदा उठा रहा है।

Font size

प्रकाशित 3 मिनट पहले

पढ़ने का समय: 7 मिनट

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि भारत और चीन के बीच गतिरोध दोनों में से किसी के भी हित में नहीं है और तीसरा पक्ष इसका फ़ायदा उठाएगा.

जयशंकर ने कहा कि उन्होंने यह संदेश चीन को कई बार व्यक्तिगत स्तर पर भी दिया है.

जयशंकर ने सोमवार को न्यूयॉर्क में एशिया सोसाइटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भारत-चीन संबंधों पर बात करते हुए कहा, "अगर आप मुझसे पूछें कि 2025 में जहाँ हम थे, उसकी तुलना में क्या आज रिश्ते बेहतर हैं? तो मैं कहूंगा, हाँ. 2024 की तुलना में देखें तो और भी ज़्यादा."

विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, "2020 में जो कुछ हुआ और सीमा पर लंबे समय तक जो गतिरोध रहा, उसका रिश्तों पर काफ़ी असर पड़ा था. एक बार सीमा पर गतिरोध सुलझ गया तो स्वाभाविक था कि रिश्तों में सुधार शुरू हो. हम लंबे समय से चीनियों से कहते रहे हैं, व्यक्तिगत रूप से भी मैंने अपने स्तर पर कहा है कि हमारे बीच गतिरोध या रिश्तों में गिरावट हम दोनों में से किसी के भी हित में नहीं है. तीसरे पक्ष इसका फ़ायदा उठाएंगे. चीनी पक्ष को इस बात से सहमत होने में थोड़ा समय लगा, वजह चाहे जो भी रही हो."

उन्होंने कहा, "लेकिन मुझे नहीं लगता कि इतने लंबे समय तक चला गतिरोध हमारे हित में था. निश्चित तौर पर यह उनके हित में भी नहीं था. हमने देखा है कि जैसे-जैसे सीमा पर स्थिति सामान्य होती जा रही है, वैसे-वैसे रिश्ते भी सामान्य होते जा रहे हैं. अगर ऐसा होता है तो इससे हम दोनों को फ़ायदा होता है."

जयशंकर ने कहा कि रिश्तों में यह सुधार ऐसे संबंधों की वापसी है जो "काफ़ी हद तक पटरी से उतर गए थे."

क्या बड़े बदलाव के संकेत?

जयशंकर की इस टिप्पणी को काफ़ी अहम माना जा रहा है.

जियोपॉलिटिकल और अंतरराष्ट्रीय संबंधों को विश्लेषक ज़ोरावर दुलत सिंह ने एक्स पर लिखा है, ''बहुत ही महत्वपूर्ण बयान. हाल के वर्षों में जहाँ भारत और चीन ने अपनी सीमा पर गतिरोध को नियंत्रित करने के लिए व्यवहारिक स्तर पर साथ मिलकर काम किया है, वहीं खुले तौर पर यह कहना कि भारत-चीन संघर्ष तीसरे पक्षों, ख़ास तौर पर अमेरिका और पाकिस्तान के हित में है, भारतीय नीति में बदलाव का संकेत है.''

छोड़कर सबसे अधिक पढ़ी गईं आगे बढ़ें

सबसे अधिक पढ़ी गईं

समाप्त

जयशंकर ने यह बात तब कही है, जब चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग पिछले हफ़्ते व्हाइट हाउस से लौटे हैं. ट्रंप शी जिनपिंग की अगवानी में एयरपोर्ट पर खड़े थे. अमेरिका विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि चीन और अमेरिका के बीच संबंध 21वीं सदी की दिशा तय करेंगे."

यानी अमेरिका भी चीन से संबंधों को बेहतर बनाने के लिए काफ़ी उत्साहित दिख रहा है. इस संदर्भ में भारत और अमेरिका के संबंधों की गर्मजोशी में आई गिरावट को आसानी से समझा जा सकता है.

मार्क रुबियो की इस टिप्पणी पर प्रमुख अंग्रेज़ी अख़बार द हिन्दू के अंतरराष्ट्रीय संपादक स्टैनली जॉनी ने लिखा है, ''भारत में कई लोगों ने मान लिया था कि 21वीं सदी में वैश्विक वर्चस्व के लिए अमेरिका और चीन के बीच प्रतिस्पर्धा के दौरान भारत ख़ुद को चीन के ख़िलाफ़ अमेरिका के लिए एक मज़बूत सहारे के तौर पर उपयोगी बना सकता है.''

स्टैनली जॉनी ने लिखा, ''आज अमेरिका चीन के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहा है, लेकिन वह टकराव में दिलचस्पी नहीं रखता. वह इस प्रतिस्पर्धा को मैनेज करना चाहता है और ऐसी रणनीतिक स्थिरता कायम करना चाहता है, जिसे चीनी रणनीतिक भाषा में रणनीतिक स्थिरता कहा जाता है. अमेरिका यह भी स्पष्ट रूप से नहीं चाहता कि वह भारत को मज़बूत समर्थन देकर एक तीसरा ध्रुव बनाने में मदद करे. अमेरिका अच्छी तरह समझता है कि एकध्रुवीयता का दौर ख़त्म हो चुका है.''

''यह जी-2 वाला नज़रिया सिर्फ़ ट्रंप का नज़रिया नहीं है. वॉशिंगटन का पॉलिसी मेकिंग सिस्टम चीन के साथ बाइपोलर प्रतिस्पर्धा को प्राथमिकता देना पसंद करेगा, जबकि बाकी देशों को ऐसे छोटे या सीमित प्रभाव वाले शक्ति केंद्रों के रूप में देखेगा जिन्हें मैनेज किया जा सके. इससे वॉशिंगटन की रणनीतिक सोच में भारत की अहमियत प्रभावी तौर पर कम होती है. भारतीयों को इस बात पर ध्यान देना चाहिए.''

अमेरिका और चीन के संबंधों का भारत पर असर

छोड़कर पॉडकास्ट आगे बढ़ें

Dinbhar: आवाज़ वही, अंदाज़ नया

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

एपिसोड

समाप्त

हाल ही में पूर्व विदेश सचिव श्याम सरन ने कहा था कि अमेरिका और चीन के बीच कोई रणनीतिक स्थिरता नहीं है, लेकिन एक टैक्टिकल तनाव का भी भारत पर दूरगामी प्रभाव पड़ सकता है.

ऐसा इसलिए है क्योंकि चीन भारत को अमेरिका के चश्मे से देखता है. कई बार जब चीन को अमेरिका के साथ रिश्ते अधिक सहज महसूस हुए हैं, तो उसे ऐसा लगा है मानों उसे इस क्षेत्र में अमेरिका के सहयोगियों और साझेदारों पर दबाव बनाने के लिए कोई अनुमति पत्र या खुला रास्ता मिल गया हो.

अमेरिका और चीन के संबंधों का असर भारत पर क्या पड़ता है?

इस सवाल का जवाब थिंक टैंक ब्रुकिंग्स इंस्टिट्यूशन की सीनियर फेलो तन्वी मदान ने 26 सितंबर को डीडी इंडिया के कार्यक्रम 'इंडियन डिप्लोमैसी' में प्रोफ़ेसर श्रीराम चौलिया के साथ बातचीत में दिया था.

तन्वी मदान ने कहा था, ''इतिहास गवाह है कि जब भी अमेरिका और चीन के बीच तनाव कम होता है तब चीन अपने पड़ोसियों विशेष रूप से भारत और जापान पर दबाव बढ़ाने में अधिक स्वतंत्र महसूस करता है. भारत ने कभी भी चीन को केवल अमेरिकी चश्मे से नहीं देखा है. भारत के चीन के साथ सीधे और स्वतंत्र संबंध हैं. 2024 की गर्मियों से ही भारत और चीन ने आपसी संबंधों में स्थिरता लाने की कोशिशें शुरू कर दी थीं. भारत अपनी आर्थिक वृद्धि और विकास पर ध्यान केंद्रित करना चाहता है और सीमा पर नया संकट नहीं चाहता.''

तन्वी मदान ने कहा था, ''विशेष रूप से तब जब आपका एक क़रीबी साझेदार रूस चीन के साथ और भी नज़दीकी दोस्ती रखता हो,

और आपका दूसरा क़रीबी साझेदार अमेरिका चीन के साथ तनाव कम कर रहा हो.''

भारत की रणनीति क्या है?

भारत चीन की अहमियत और ताक़त को बख़ूबी समझता है. एस जयशंकर से 2023 में 21 फ़रवरी को एक सवाल पूछा गया था कि चीन के मामले में भारत सख़्ती से पेश क्यों नहीं आता है?

इस सवाल के जवाब में जयशंकर ने समाचार एजेंसी एएनआई की स्मिता प्रकाश से कहा था, ''वह बड़ी अर्थव्यवस्था है. आपको क्या लगता है कि हम छोटी अर्थव्यवस्था के रूप में बड़ी अर्थव्यवस्था से जंग करने चले जाएं? सवाल सख़्ती से जवाब देने का नहीं है बल्कि कॉमन सेंस का है.''

एस. जयशंकर 2009 से 2013 तक चीन में भारत के राजदूत रहे हैं और वह चीन की ताक़त को बख़ूबी समझते होंगे.

एस. जयशंकर कहना चाह रहे हैं कि क़रीब 18 ट्रिलियन डॉलर की चीनी अर्थव्यवस्था से लगभग 3.5 ट्रिलियन डॉलर की भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए टकराना आसान नहीं है.

जयशंकर को यह भी पता है कि भारत अपनी रक्षा आपूर्ति के लिए अब भी बहुत हद तक रूस पर निर्भर है और जंग किसी दूसरे के भरोसे नहीं लड़ी जाती है.

ट्रंप ने पिछले साल ही भारत को डेड इकोनॉमी कहा था. ट्रंप का दूसरा कार्यकाल भारत के लिए काफ़ी मुश्किल भरा रहा है जबकि चीन के मामले में उनकी उदारता साफ़ी दिखी है. पाकिस्तान को लेकर भी ट्रंप का रुख़ भारत के पक्ष में नहीं है.

एस जयशंकर ने अपनी किताब 'द इंडिया वे' में लिखा है कि चीन बिना कोई युद्ध लड़े कई युद्ध जीत चुका है और अमेरिका बिना कोई युद्ध जीते कई युद्ध लड़ता रहा है.

हालांकि अमेरिकी विश्लेषकों को अब भी लगता है कि ट्रंप की सख़्त नीतियों के बावजूद भारत को चीन पर भरोसा नहीं करना चाहिए.

जेम्स क्रैबट्री अमेरिकी पत्रिका फॉरेन पॉलिसी के कॉलमनिस्ट हैं.

जेम्स ने पिछले साल 27 अगस्त को फॉरेन पॉलिसी में 'भारत को क्यों चीन और रूस के झांसे में नहीं आना चाहिए' शीर्षक से एक आर्टिकल लिखा था.

जेम्स क्रैबट्री का मानना है कि ट्रंप भारत के प्रति पिछले दो दशक की नीतियां बदल रहे हैं. जेम्स ने लिखा था, ''पिछले दो दशकों से अमेरिका की सोच रही है कि भारत का उभार अमेरिका की लंबी अवधि के हित के हक़ में है. ट्रंप ने इस नीति को झटके में पीछे छोड़ दिया है और तत्काल फ़ायदे के लिए ट्रेड डील पर ज़ोर दे रहे हैं. यह नीति ख़ुद को नुक़सान पहुँचाने वाली है क्योंकि चीन का सामना करने के लिए भारत की भूमिका अहम है.''

जेम्स मानते हैं कि भारत को इस मुश्किल घड़ी में अपने कंधे पर कुछ ज़िम्मेदारी लेनी चाहिए. जेम्स ने लिखा था, ''भारत मल्टी-अलाइनमेंट यानी सभी गुटों के साथ रहने की नीति पर चलता है. यानी पश्चिम के साझेदारों के साथ भी अच्छे संबंध रखने हैं और साथ में पुतिन से भी रिश्तों में भरोसा बनाए रखना है. भारत ईरान से भी दूर नहीं होना चाहता है. बाइडन प्रशासन में अमेरिका ने भारत की इस नीति को बर्दाश्त किया और उसकी रणनीतिक अहमियत को स्वीकार किया था. लेकिन ट्रंप ने इस नीति को छोड़ दिया.''

What to Watch

AI outlook — possibilities, not facts

  • भारत और चीन के बीच सीमा पर बातचीत जारी रहेगी और धीरे-धीरे संबंधों में और सुधार आएगा।

    Likely · Within months

  • अमेरिका चीन के साथ प्रतिस्पर्धा को प्रबंधित करने की कोशिश करेगा लेकिन सीधा टकराव से बचना पसंद करेगा।

    Likely · Within months

  • भारत अपनी मल्टी-अलाइनमेंट नीति पर कायम रहेगा लेकिन अमेरिका और चीन दोनों के साथ संबंधों को संतुलित करने की कोशिश करेगा।

    Possible · Within months

Open Questions

  • क्या भारत-चीन सीमा विवाद का स्थायी समाधान निकट है?
  • अमेरिका की नई नीति भारत के लिए कितनी चुनौतीपूर्ण साबित होगी?
  • क्या चीन वास्तव में भारत पर दबाव बढ़ा रहा है या यह केवल धारणा है?
  • भारत की मल्टी-अलाइनमेंट नीति कितनी प्रभावी रहेगी?

Related Topics

This article was originally published by BBC हिंदी.

Related Stories

More on this topicजयशंकर