Breaking
CRYPTO-FRNvidia rachète Hugging Face pour 12,9 milliards de dollarsDESturzflut an der Grenze zwischen Nepal und China fordert mindestens 160 TodesopferAUFire at Pakistan hospital kills 14 infantsFRNetflix diffusera un aperçu exclusif de GTA 6CN尼泊爾與中國邊境山區發生大規模山崩與洪災,至少165人喪生ESGrupo de hackers Jabaroot filtra datos de 70.000 agentes de seguridad marroquíesITNepal: 157 morti per alluvioni al confine con il TibetTRYPG, sözde özerk yönetimini ve askeri yapılarını feshettiğini duyurduCN韓國央行宣布升息0.25個百分點,基準利率調升至3.00%DEHandelskonflikt: Kanada kündigt Vergeltungszölle gegen USA anCRYPTO-FRNvidia rachète Hugging Face pour 12,9 milliards de dollarsDESturzflut an der Grenze zwischen Nepal und China fordert mindestens 160 TodesopferAUFire at Pakistan hospital kills 14 infantsFRNetflix diffusera un aperçu exclusif de GTA 6CN尼泊爾與中國邊境山區發生大規模山崩與洪災,至少165人喪生ESGrupo de hackers Jabaroot filtra datos de 70.000 agentes de seguridad marroquíesITNepal: 157 morti per alluvioni al confine con il TibetTRYPG, sözde özerk yönetimini ve askeri yapılarını feshettiğini duyurduCN韓國央行宣布升息0.25個百分點,基準利率調升至3.00%DEHandelskonflikt: Kanada kündigt Vergeltungszölle gegen USA an
NewsgatherNewsgather
All StoriesWorldSportsFinanceTechScience
Sign In
All StoriesWorldSportsFinanceTechScienceHealthCultureClimatePoliticsSpace
NewsgatherNewsgather

Real-time global news intelligence. Curated by humans, powered by data.

Sections

All StoriesWorldSportsFinanceTechScience

More

HealthCultureClimatePoliticsSpace

Company

AboutEditorial StandardsAdvertisingCareersPressContact

©️ 2026 Newsgather. A product by All Software 24. All rights reserved.

Privacy PolicyCookie PolicyImprintTerms of UseContent and Editorial PolicyRemoval RequestAdvertising PolicyContact
Back|नेपाल: भोटेकोशी नदी में अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही, 165 से अधिक लोगों की मौत
नेपाल: भोटेकोशी नदी में अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही, 165 से अधिक लोगों की मौत
BREAKING
BBC हिंदी·2 hours ago·World·5 min read·🇮🇳India

नेपाल: भोटेकोशी नदी में अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही, 165 से अधिक लोगों की मौत

भूकंप के बाद हिमस्खलन से नदी का बहाव रुकने के कारण आई बाढ़, रसुवा और नुवाकोट ज़िलों में भारी नुकसान

Quick Look

नेपाल में भोटेकोशी नदी में अचानक आई बाढ़ से कम से कम 165 लोगों की मौत हो गई है। भूकंप के कारण हुए हिमस्खलन से नदी का बहाव रुकने से यह आपदा आई, जिससे रसुवा और नुवाकोट ज़िलों में भारी तबाही हुई है। सैकड़ों लोग लापता हैं, जिनमें विदेशी पर्यटक और सुरक्षा कर्मी शामिल हैं।

AI-generated summary

Why It Matters

नेपाल में 2015 के भूकंप के बाद यह सबसे भीषण आपदा है। रसुवा और नुवाकोट ज़िलों में भोटेकोशी नदी के किनारे स्थित बुनियादी ढांचा पूरी तरह नष्ट हो गया है।

Font size

नेपाल के भोटेकोशी नदी में बुधवार को आई अचानक बाढ़ ने तीन ज़िलों में भारी तबाही मचाई.

इसमें कम से कम 165 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई, जबकि सुरक्षा बलों के जवान और विदेशी पर्यटकों समेत बड़ी संख्या में लोग लापता हैं.

इस आपदा में जान-माल का भारी नुक़सान हुआ है. यह हाल के वर्षों में नेपाल की सबसे भीषण आपदाओं में से एक है.

बाढ़ उस समय आई जब एक हिमस्खलन ने भोटेकोशी नदी की सहायक नदी ल्हेंदे का बहाव रोक दिया. इसके बाद बाढ़ सबसे पहले चीन की सीमा के पास रसुवागढ़ी के नज़दीक तिमुरे में पहुँची. सैकड़ों लोगों की आबादी वाले इस इलाक़े का बड़ा हिस्सा बह गया और इसके बाद बाढ़ का पानी तेज़ी से नीचे की ओर बढ़ा.

इलाक़े में बारिश की कोई सूचना नहीं थी, इसलिए लोगों को इस आपदा की कोई चेतावनी नहीं मिली. बाढ़ आने के समय लोग रोज़मर्रा के काम में व्यस्त थे.

रसुवा के मुख्य सीमा शुल्क अधिकारी राजेंद्र ढुंगाना ने नेपाल के अंग्रेज़ी अख़बार काठमांडू पोस्ट से बताया कि बुधवार सुबह जब उन्हें ज़मीन हिलती हुई महसूस हुई तो उन्हें पहले लगा कि भूकंप आया है. जब वह बाहर भागकर आए, तो उन्होंने ऊपर से तेज़ी से आती पानी की एक विशाल दीवार देखी. इसके साथ धुएं के गुबार जैसी चीज़ भी दिखाई दे रही थी और पानी तिमुरे बाज़ार की ओर तेज़ी से बढ़ रहा था.

ढुंगाना ने द काठमांडू पोस्ट से कहा, "बाढ़ एक लहर की तरह आई, जिसकी ऊंचाई करीब 100 मीटर रही होगी और बाज़ार को अपने साथ बहा ले गई. कुछ ही पलों में पूरा बाज़ार ख़त्म हो गया."

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, ''391 विदेशी नागरिकों और 44 सुरक्षा कर्मियों समेत सैकड़ों लोग लापता हैं.''

बुधवार की बाढ़ ने कई पनबिजली परियोजनाओं और वाणिज्यिक बैंकों को तबाह कर दिया है. नेपाली मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक़, बाढ़ में कई पुल और क़रीब 40 किलोमीटर हाइवे बह गए हैं. निजी और सार्वजनिक संपत्तियों को हुए कुल नुक़सान का अभी तक कोई आकलन नहीं हो पाया है.

कहा जा रहा है कि यह 1993 में सरलाही, रौतहट और मकवानपुर में आई बाढ़ से भी ज़्यादा विनाशकारी हो सकती है, जिसमें 1,400 लोगों की मौत हुई थी और जिसे लंबे समय से देश की सबसे बड़ी आपदा माना जाता रहा है.

नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने प्रतिनिधि सभा को संबोधित करते हुए बताया है कि रसुवा में आपदा की स्थिति भूकंप के साथ आए हिमस्खलन के कारण हुई थी.

नेपाल में अमेरिका के दूतावास ने बताया है कि भोटेकोशी, त्रिशूली और नारायणी नदियों के किनारे रह रहे लोगों के लिए चेतावनी जारी की गई है.

लापता पर्यटकों में सबसे अधिक संख्या भारतीयों की बताई जा रही है और इनका आंकड़ा 100 से अधिक है.

नेपाल के पर्यटक बोर्ड ने टूर ऑपरेटरों का हवाला देते हुए कहा कि लापता भारतीयों में से अधिकांश कैलाश मानसरोवर जा रहे यात्री थे.

नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने देश की प्रतिनिधि सभा को संबोधित किया है. उन्होंने बताया है कि रसुवा में आपदा की स्थिति भूकंप के साथ आए हिमस्खलन के कारण हुई थी और इसकी आगे पुष्टि की जा रही है.

उन्होंने बताया कि सुबह करीब 8:40 बजे रसुवा में भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ से रसुवा और नुवाकोट ज़िलों के कई इलाक़े प्रभावित हुए. उन्होंने कहा कि तिमुरे, स्याफ़रुबेसी, बेत्रावती, त्रिशूली बत्तर और देवीघाट समेत कई इलाक़ों में भारी नुक़सान हुआ है.

उन्होंने कहा कि यह बाढ़ सुबह 8:37 बजे आए भूकंप के कारण हुई थी और भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों के तटीय क्षेत्रों में अभी भी ख़तरा बना हुआ है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल में आई भारी बाढ़ के बाद नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह से बात की है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, ''प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह से बात की और नेपाल में बाढ़ के कारण हुई जनहानि पर संवेदना व्यक्त की. इस मुश्किल समय में भारत के लोग नेपाल के अपने भाई-बहनों के साथ मज़बूती से खड़े हैं."

"भारत नेपाल को हर संभव मानवीय सहायता देने के लिए तैयार है. हमारी टीमें राहत और बचाव कार्यों के लिए नेपाल के अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही हैं.''

नेपाल के गृह मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया है कि सेना और निजी हेलीकॉप्टरों द्वारा रसुवागढ़ी, तिमुरे, स्याफ्रुबेसी और मैलुंग के प्रभावित क्षेत्रों में बचाव अभियान जारी है. उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रभावित ज़िलों को तीन महीने के लिए 'आपदा संभावित क्षेत्र' घोषित करने का भी निर्णय लिया है.

विदेश मंत्री खनाल ने कहा कि रसुवा में आई बाढ़ के कारण 'राष्ट्रीय आपदा की स्थिति' उत्पन्न हो गई है. उन्होंने कहा कि भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों के तटीय क्षेत्रों में अभी भी ख़तरा बना हुआ है और उन्होंने नुवाकोट, धाडिंग, गोरखा और चितवन ज़िलों के नदी किनारे और तटीय क्षेत्रों में लोगों से अत्यधिक सतर्कता बरतने का आग्रह किया.

स्थिति का जायज़ा लेने के लिए आपातकालीन बैठक करने के बाद नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "चिकित्सा दल, स्काउट्स और रेड क्रॉस के समन्वय से ज़रूरी क़दम उठाने का काम शुरू हो गया है."

राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने कहा है कि रसुवा और नुवाकोट से होकर बहने वाली भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों में आई बाढ़ से हुए नुक़सान की ख़बर से उन्हें गहरा दुख हुआ है.

2015 के भूकंप के बाद नेपाल में यह सबसे भयानक आपदा है, जिसमें क़रीब 9,000 लोगों की जान चली गई थी.

भोटेकोशी नदी के किनारे रसुवा और नुवाकोट ज़िलों में कई बस्तियाँ सबसे ज़्यादा प्रभावित हुई हैं. यहाँ आबादी कम है, लेकिन उनकी सड़कें नेपाल-चीन व्यापार के लिए एक बड़ी लाइफलाइन का काम करती हैं. इलाके में हाइड्रोपावर, हाईवे और पुलों सहित ज़रूरी इंफ्रास्ट्रक्चर नष्ट हो गया है.

विदुर नगरपालिका के वार्ड नंबर 1 के वार्ड अध्यक्ष लेनिन रंजीत ने कहा कि रसुवा और नुवाकोट से होकर बहने वाली भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों में आई बाढ़ के कारण नुवाकोट का ऐतिहासिक त्रिशूली बाज़ार लगभग पूरी तरह डूब गया है.

लेनिन रंजीत ने बीबीसी न्यूज़ नेपाली से कहा, "बाजार का आधे से ज्यादा हिस्सा पूरी तरह डूब गया है. त्रिशूली जलविद्युत संयंत्र, बाजार में बने नए और पुराने दोनों कंक्रीट के पुल, त्रिशूली स्कूल, मंदिर और घर बह गए हैं."

उन्होंने कहा, "दोस्तों ने अपनी आंखों के सामने लोगों को बहते हुए देखा है. बाजार के कुछ निवासियों से संपर्क नहीं हो पा रहा है."

वार्ड अध्यक्ष रंजित ने कहा, "नदी के पास निचले बाजार के लोग तुरंत वहां से निकल गए थे, लेकिन ऊपरी बाजार के स्थानीय लोग अभी वहां से नहीं निकले थे. इससे पहले ऐसी अफवाहें भी फैलती रही थीं, लेकिन बाजार को बहा ले जाने वाली बाढ़ कभी नहीं आई थी. किसी ने नहीं सोचा था कि इतनी भयानक बाढ़ आएगी."

विशेषज्ञों का कहना है कि इससे पहले 1985 में रसुवा के धुन्चे इलाके में भूस्खलन हुआ था, जिससे त्रिशूली नदी का रास्ता अवरुद्ध हो गया था. उस समय बाजार के बह जाने के डर से पूरे बाजार को खाली करा लिया गया था. हालांकि, बाढ़ बाजार तक नहीं पहुंची थी.

नेपाल सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा है कि रसुवा और नुवाकोट से होकर बहने वाली भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ के बाद बचाव और राहत कार्यों के लिए चीन और भारत के साथ बातचीत चल रही है.

What to Watch

AI outlook — possibilities, not facts

  • प्रभावित ज़िलों में तीन महीने तक आपदा राहत अभियान जारी रहेगा।

    Very likely · Within months

Open Questions

  • ?लापता लोगों की सटीक संख्या क्या है?
  • ?कुल आर्थिक नुकसान का आकलन क्या है?

Related Topics

People
Organizations
Places
Topics
This article was originally published by BBC हिंदी.

Quick Look

नेपाल में भोटेकोशी नदी में अचानक आई बाढ़ से कम से कम 165 लोगों की मौत हो गई है। भूकंप के कारण हुए हिमस्खलन से नदी का बहाव रुकने से यह आपदा आई, जिससे रसुवा और नुवाकोट ज़िलों में भारी तबाही हुई है। सैकड़ों लोग लापता हैं, जिनमें विदेशी पर्यटक और सुरक्षा कर्मी शामिल हैं।

AI-generated summary

Story signals

News tone
Sensitive
Emotional intensity
High
News value
High
Urgency
Breaking
Follow-up likelihood
Certain
Relevance window
Weeks

Source & Reliability

Source
BBC हिंदी
Story type
Hard news
Source quality
Full
Published
2 hours ago
Last updated
2 hours ago

Related Stories

More on this topic
Two pilots killed in training aircraft crash near Kanpur
Developing·1 hour ago

Two pilots killed in training aircraft crash near Kanpur

Two pilots, instructor Sachin Bhatia and trainee Abhishek Pujari, died when their twin-engine training aircraft crashed in a field near Nathupurwa village, Kanpur, on Thursday. The plane, operated by Garg Aviation, went down shortly after takeoff.

Times of India
2 min read
सीरिया में इसराइल और तुर्की के बीच बढ़ता टकराव: क्या ईरान की जगह ले रहा है अंकारा?
Developing·1 hour ago

सीरिया में इसराइल और तुर्की के बीच बढ़ता टकराव: क्या ईरान की जगह ले रहा है अंकारा?

सीरिया में ईरान का प्रभाव कम होने के बाद इसराइल और तुर्की के बीच सीधा टकराव बढ़ रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि तुर्की की बढ़ती सैन्य क्षमता और नेटो सदस्यता इसराइल के लिए नई भू-राजनीतिक चुनौतियां पेश कर रही है, जबकि नेतन्याहू सरकार की आक्रामक नीति पर सवाल उठ रहे हैं।

BBC हिंदी
7 min read
न्यूयॉर्क में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम पर विवाद, मेयर ज़ोहरान ममदानी ने जताया विरोध
Developing·1 hour ago

न्यूयॉर्क में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम पर विवाद, मेयर ज़ोहरान ममदानी ने जताया विरोध

न्यूयॉर्क में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर मेयर ज़ोहरान ममदानी ने विरोध जताया है। इस आयोजन को लेकर भारतीय-अमेरिकी समुदाय दो धड़ों में बंटा हुआ है, जहाँ एक ओर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इसे एक समावेशी संवाद बताया जा रहा है।

BBC हिंदी
5 min read
China rejects Nepal's 'dam collapse' claim
Developing·1 hour ago

China rejects Nepal's 'dam collapse' claim

The Chinese embassy in Nepal has dismissed claims that a geological dam collapse in China caused deadly mudslides in Nepal, labeling the allegations as fake news and attributing the disaster to an earthquake-induced glacier collapse on the Nepali side.

TOI World
1 min read
नेपाल की भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ से तबाह हुए कई इलाके
BREAKING·2 hours ago

नेपाल की भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ से तबाह हुए कई इलाके

नेपाल की भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ से भारी तबाही हुई है। इस आपदा में 95 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और 403 लोग लापता हैं, जिनमें 100 से अधिक भारतीय नागरिक शामिल हैं। बाढ़ का असर नेपाल और चीन के सीमावर्ती क्षेत्रों पर पड़ा है।

BBC हिंदी
1 min read
नेपाल में भोटेकोशी नदी में बाढ़: चीन से 'पूर्व चेतावनी' ना मिलने के आरोपों पर क्या है स्थिति?
Developing·2 hours ago

नेपाल में भोटेकोशी नदी में बाढ़: चीन से 'पूर्व चेतावनी' ना मिलने के आरोपों पर क्या है स्थिति?

नेपाल की भोटेकोशी नदी में अचानक आई विनाशकारी बाढ़ से 160 से अधिक लोगों की मौत हुई है। नेपाल में चीन पर पूर्व चेतावनी न देने के आरोप लग रहे हैं, जिन्हें चीनी दूतावास ने खारिज किया है। विशेषज्ञ सीमा पार आपदा चेतावनी प्रणाली की कमी को बड़ी चुनौती मान रहे हैं।

BBC हिंदी
6 min read
More on this topic
नेपाल
बाढ़
भोटेकोशी
नेपाल
राजेंद्र ढुंगाना
शिशिर खनाल
नरेंद्र मोदी
बालेंद्र शाह
नेपाल सरकार
बीबीसी न्यूज़
काठमांडू पोस्ट
नेपाल पर्यटक बोर्ड
भोटेकोशी नदी
रसुवा
नुवाकोट
तिमुरे
बाढ़
भोटेकोशी
रसुवा
नुवाकोट
आपदा
नेपाल
नेपाल