Breaking
RURutte confirmed NATO has received a letter from Russia about its readiness to use nuclear weaponsAREgypt arrested six journalists from the editorial team of the “Mtsaddakish” news platformJPAsian Games Day 12: Judo brother-sister gold medal, Japanese athletes also perform well in wrestling and climbingPLFlydubai plane crash landing in Saudi Arabia: suspected terrorist attack attemptRUThe director of the pyrotechnics plant in Kubrinsk did not admit guilt after the death of 14 peopleARGeological developments in Deir ez-Zor and Al-Hasakah, a military escalation in Gaza, and Hezbollah’s denial of its connection to a cell in SyriaRUState Duma Deputy Asafov: Macron’s statement on Russian gas is a pragmatic step for voters’ sympathyDEChancellor checks the care savings package - but the financial gap remains openPLMariusz S. accused of abusing animals with particular crueltyRUKadyrov declared support for Putin’s course after the elections in ChechnyaRURutte confirmed NATO has received a letter from Russia about its readiness to use nuclear weaponsAREgypt arrested six journalists from the editorial team of the “Mtsaddakish” news platformJPAsian Games Day 12: Judo brother-sister gold medal, Japanese athletes also perform well in wrestling and climbingPLFlydubai plane crash landing in Saudi Arabia: suspected terrorist attack attemptRUThe director of the pyrotechnics plant in Kubrinsk did not admit guilt after the death of 14 peopleARGeological developments in Deir ez-Zor and Al-Hasakah, a military escalation in Gaza, and Hezbollah’s denial of its connection to a cell in SyriaRUState Duma Deputy Asafov: Macron’s statement on Russian gas is a pragmatic step for voters’ sympathyDEChancellor checks the care savings package - but the financial gap remains openPLMariusz S. accused of abusing animals with particular crueltyRUKadyrov declared support for Putin’s course after the elections in Chechnya
Backदुबई से इसराइल जा रही फ्लाइट में पायलटों के बीच झगड़ा, चाकू से हमले के बाद सऊदी अरब में आपातकालीन लैंडिंग
दुबई से इसराइल जा रही फ्लाइट में पायलटों के बीच झगड़ा, चाकू से हमले के बाद सऊदी अरब में आपातकालीन लैंडिंग
BREAKING
BBC हिंदी1 hour agoWorld6 min readIndiaView translation

दुबई से इसराइल जा रही फ्लाइट में पायलटों के बीच झगड़ा, चाकू से हमले के बाद सऊदी अरब में आपातकालीन लैंडिंग

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में कॉकपिट के भीतर चाकू से हमला, यात्रियों और रिलीफ़ पायलटों ने विमान को सुरक्षित उतारा

Quick Look

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में पायलटों के बीच झगड़े के दौरान एक पायलट ने दूसरे पर चाकू से हमला किया। विमान को सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। यात्रियों और रिलीफ़ पायलटों ने स्थिति को नियंत्रित किया।

AI-generated summary

Why It Matters

फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 दुबई से तेल अवीव जा रही थी। उड़ान के दौरान कॉकपिट में पायलटों के बीच हाथापाई हुई और विमान को सऊदी अरब के तबुक में उतरना पड़ा।

Font size

दुबई से इसराइल जा रही एक फ्लाइट पायलटों के बीच कथित तौर पर झगड़ा होने के बाद सऊदी अरब में उतरी।

फ्लाइट में सवार एक इसराइली यात्री ने पत्रकारों को बताया कि क्रू ने उनसे मदद मांगी थी जिसके बाद यात्रियों ने एक पायलट को काबू करने और उसे बांधने में मदद की।

फ्लाई दुबई की यह फ्लाइट बुधवार सुबह रवाना हुई थी। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटरडार24 के मुताबिक़, उड़ान भरने के करीब दो घंटे बाद विमान ने इमरजेंसी कोड जारी किया।

कुछ मिनट बाद विमान ने इसे बदलकर हाइजैकिंग का कोड कर दिया। हालांकि, बाद में इसे फिर सामान्य इमरजेंसी सिग्नल में बदल दिया गया।

अनाम इसराइली अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि एक पायलट ने दूसरे पायलट को चाकू मारा। अधिकारियों के मुताबिक़ या तो वो पायलट विमान को हाईजैक करना चाहता था या क्रैश करना चाहता था। हालांकि हम बता दें कि अब तक हमलावर पायलट का मक़सद साफ़ नहीं है और हमें इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं मिला है।

फ्लाइट में सवार एक यात्री ने इसराइली अख़बार 'हारेत्ज़' को बताया कि विमान ने नियंत्रण खो दिया था और तय लैंडिंग से करीब एक घंटे पहले नीचे की ओर "तेज़ी से गिरने" लगा था।

डालिया श्पीगल नाम के इस यात्री ने अख़बार को बताया कि "अचानक पूरे विमान में डरावनी चीखें गूंजने लगीं।" इसके बाद "तीन से पांच लोग कॉकपिट में घुस गए", हमलावर को काबू किया और घायल पायलट का इलाज शुरू किया।

श्पीगल ने कहा, "हमें लगा कि स्थिति संभल रही है और हमने उड़ान जारी रखी। धीरे-धीरे कॉकपिट में क्या हुआ, इसकी जानकारी सामने आने लगी।"

उन्होंने बताया कि इसके बाद इन "युवा लोगों" ने ज़िम्मेदारी संभाल ली और यात्रियों की मदद करने लगे। इस बीच विमान ने अपना रास्ता बदला और सऊदी अरब में लैंडिंग के लिए चला गया।

इसराइली मीडिया में शेयर किए गए एक वीडियो में विमान में सवार एक प्रत्यक्षदर्शी कथित तौर पर यह कहते हुए दिख रहा है कि "चाकू लिए एक हमलावर" ने एक पायलट पर हमला किया।

बीबीसी वेरिफ़ाई ने इस वीडियो की जांच की है। इसमें एआई के ज़रिए छेड़छाड़ के कोई संकेत नहीं मिले हैं।

वीडियो में विमान की सीट पर बैठे शख़्स को कैमरे से बात करते हुए सुना जा सकता है। वह कहता है, "हमने फ्लाइट का नियंत्रण संभाला और चाकू लिए एक हमलावर ने एक पायलट पर हमला किया था।"

वह बताता है कि कथित हमलावर को कॉकपिट से बाहर निकाल दिया गया और अब सब कुछ "ठीक है।"

वह कहता है, "एक पायलट गंभीर रूप से घायल है।"

"एक दूसरा पायलट भी घायल हुआ है, लेकिन वह विमान को लैंड कराने की स्थिति में है। उसके साथ क्रू के दो सदस्य हैं। हमने यह सुनिश्चित किया कि दरवाज़ा बंद रहे। मैं आप सभी से प्यार करता हूं और सब ठीक है।"

फ्लाइट FZ1073 ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। इसमें क़रीब 150 से 180 लोग सवार थे, जिनमें ज़्यादातर इसराइली नागरिक थे।

फ़्लाईदुबई कंपनी ने कहा है कि इस घटना में कैप्टन और फ़र्स्ट ऑफ़िसर दोनों घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि स्थानीय समयानुसार 8.44 बजे एयर ट्रैफ़िक कंट्रोल सेंटर को आपात लैंडिंग के लिए सिग्नल मिला था।

एलमोग इताली नाम के एक यात्री ने मीडिया को बताया कि जिन दो पायलटों ने विमान को संभाला वे रिलीफ़ पायलट थे जो उसके बाद की उड़ान को संचालित करने वाले थे।

इताली ने बताया, "इनमें से एक ब्रिटिश पायलट था।" उन्होंने दूसरे पायलट के यूरोपीय होने की बात कही, लेकिन उसकी राष्ट्रीयता नहीं बताई।

यास्मिन नाम की एक महिला ने बताया कि दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में उनकी बेटी भी सवार थी। बेटी ने उन्हें फ़ोन करके बताया कि उसने विमान में चीखने की आवाज़ें सुनीं। एक पायलट मदद के लिए पुकार रहा था।

फ्लाइटरडार24 के डेटा के मुताबिक़, सऊदी अरब के ऊपर विमान ने अचानक दिशा बदली और तेज़ी से नीचे उतरना शुरू किया। विमान दो मिनट से भी कम समय में 17,000 फ़ुट यानी 5,000 मीटर से ज़्यादा नीचे आ गया।

इसराइली सेना ने एक बयान में कहा कि सेना प्रमुख अयाल ज़मीर ने वायुसेना के कमांडर और अन्य सैन्य अधिकारियों के साथ स्थिति का आकलन किया।

फ्लाईदुबई के प्रवक्ता ने पुष्टि की कि फ्लाइट को "रास्ते में एक घटना का सामना करना पड़ा...हमारी टीमें संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही हैं।"

What to Watch

AI outlook — possibilities, not facts

  • घटना की आधिकारिक जांच शुरू होगी

    Very likely · Within days

Open Questions

  • हमलावर पायलट का वास्तविक उद्देश्य क्या था?
  • पायलटों की वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति क्या है?

Related Topics

This article was originally published by BBC हिंदी.

Related Stories

Jaishankar said, India-China standoff is not in anyone's interest, third party will take advantage
Developing·

Jaishankar said, India-China standoff is not in anyone's interest, third party will take advantage

External Affairs Minister S Jaishankar said that the India-China border standoff is not in the interest of any country and the third party is taking advantage of it. He also gave this message to China on a personal level. Jaishankar said at the Asia Society event in New York that relations were improving since 2020. Experts believe that the change in US-China relations is affecting India's strategic position.

BBC हिंदी
3 min read
More on this topicफ्लाईदुबई