
मध्य प्रदेश के उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान शाही मस्जिद के एक हिस्से को हटाने को लेकर हुए विवाद और मस्जिद के ऐतिहासिक महत्व की पड़ताल।
उज्जैन में सिंहस्थ कुंभ 2028 की तैयारियों के तहत सड़क चौड़ीकरण के दौरान शाही मस्जिद के एक हिस्से को हटाने पर विवाद और हिंसक झड़प हुई। प्रशासन और मस्जिद कमेटी के बीच सहमति के बाद, मस्जिद का इतिहास 1390 तक पुराना बताया जा रहा है।
AI-generated summary
उज्जैन में 2028 के सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों के लिए मास्टर प्लान के तहत व्यापक सड़क चौड़ीकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसमें कई धार्मिक स्थलों और निजी संपत्तियों का अधिग्रहण किया जा रहा है।
मध्य प्रदेश के उज्जैन में सिंहस्थ कुंभ 2028 की तैयारियों के लिए सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई चल रही थी. इसी दौरान शाही मस्जिद के एक हिस्से को हटाने की मुहिम 28 सितंबर को तनाव और हिंसक झड़प में तब्दील हो गई.
छतरी चौक स्थित मस्जिद के आसपास बड़ी संख्या में लोग जमा हुए. पुलिस के साथ भीड़ की झड़प हुई और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े. इसके बाद इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया.
हालांकि, विवाद पूरी मस्जिद को हटाने का नहीं था. सड़क चौड़ीकरण के प्रस्तावित 15 मीटर के अलाइनमेंट में आने वाले उसके एक हिस्से को हटाया जाना था.
रविवार देर रात प्रशासन और मस्जिद कमेटी के बीच बातचीत के बाद प्रभावित हिस्सा खुद हटाने पर सहमति बनी थी. हालांकि सोमवार सुबह बड़ी संख्या में लोग मस्जिद के आसपास जमा हो गए और पुलिस के साथ उनकी झड़प हुई.
जिस शाही मस्जिद का एक हिस्सा सड़क चौड़ीकरण की जद में आया और जिसे लेकर अब तक उज्जैन में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, उसका इतिहास क्या है? यह मस्जिद कब बनी, इसे किसने बनवाया और इसके बारे में पुराने दस्तावेज़ क्या बताते हैं?
मस्जिद के इतिहास से जुड़े वक्फ़ बोर्ड के एक दस्तावेज़ में इसके निर्माण का साल 1390 दर्ज है. बीबीसी ने ये दस्तावेज़ देखा है. इस दस्तावेज़ में मस्जिद को शाही मस्जिद के नाम से दर्ज किया गया है और कहा गया है कि इसका निर्माण 'मुस्लिम समुदाय के लोगों के सहयोग और चंदे' से हुआ था. इस रिकॉर्ड में दर्ज साल के हिसाब से मस्जिद का इतिहास क़रीब 636 साल पुराना है.
मस्जिद कमेटी की ओर से कोर्ट में कार्रवाई पर रोक लगाने के लिए दायर याचिका में 1925 का एक दस्तावेज़ इतिहास के रिकॉर्ड के रूप में जमा किया गया था जिसमें तत्कालीन समय में भी मस्जिद की मौजूदगी दर्ज है. इंदौर के इतिहासकार और संरक्षण विशेषज्ञ ज़फ़र अंसारी शाही मस्जिद को मुग़ल काल से पहले के मालवा इलाके के सल्तनत काल से जोड़ते हैं.
1925 के एक महत्वपूर्ण दस्तावेज़ के मुताबिक़ तत्कालीन ग्वालियर स्टेट के टाउन इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन की ओर से जारी पत्र में मस्जिद को 'मोचियान की मस्जिद' कहा गया है. इसी पत्र में चौक और सड़क को ठीक करने के लिए मस्जिद से जुड़ी कुछ जमीन लिए जाने की बात भी कही गई है.
मस्जिद प्रबंधन की ओर से अदालत में दिए गए दस्तावेज़ों में 4 मई 1946 का एक नक़्शा भी शामिल है. मस्जिद पक्ष के मुताबिक़, इस नक़्शे में शाही मस्जिद की स्थिति दिखाई गई है. शाही मस्जिद को 'वक्फ़ मस्जिद पंच मोचियान (शाही मस्जिद)' के नाम से वक्फ़ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है.
मस्जिद पक्ष ने संविधान के अनुच्छेद 14, 25, 26 और 300ए का हवाला देते हुए कार्रवाई पर सवाल उठाया था. हालांकि मस्जिद पक्ष की पहली याचिका को 9 सितंबर को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने ख़ारिज करते हुए कहा था मास्टर प्लान का पालन करना जरूरी है.
इस पूरे घटनाक्रम का सीधा संबंध है 2028 में होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों से है. उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत कई इलाकों में सड़क चौड़ीकरण और दूसरे निर्माण कार्य चल रहे हैं. इसी सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत मुख्यमंत्री मोहन यादव का पैतृक मकान भी प्रभावित हुआ है.
उज्जैन के कलेक्टर रोशन सिंह ने कहा, 'सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के लिए मास्टर प्लान के मुताबिक़ सड़कों के चौड़ीकरण और दूसरे निर्माण कार्य चल रहे हैं. सभी धर्म और समुदाय के लोग अपनी इच्छा से इसमें सहयोग कर रहे हैं.'
AI outlook — possibilities, not facts
मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने की प्रक्रिया प्रशासन और कमेटी की सहमति से पूरी होगी।
Likely · Within days

In the recent meeting of Chinese President Xi Jinping and US President Donald Trump, it was agreed to expand AI security and trade agreement, but uncertainty remains on major issues like Taiwan and semiconductors.

Amid questions being raised over the Election Commission describing the SIR process as 2003-like, ADR and Yogendra Yadav have claimed that there are major differences in the timelines, responsibilities of filling the form and rules of documents.

Israel's Central Election Committee voted to disqualify prominent Arab political groups including the Joint List and the Ra'am Party and leaders Sami Abu Shehadeh and Ofer Kassif from running in the elections ahead of parliamentary elections, in a move that critics have described as politically motivated and an attempt to suppress the voices of Arab voters.
Defense Secretary Pete Hegseth announced that US military intelligence and cybersecurity agencies will help protect American election systems during the November midterm elections, following President Donald Trump's significant reduction of the Cybersecurity and Infrastructure Security Agency's role within the Department of Homeland Security. The move comes amid concerns over possible government interference and unsubstantiated claims of election fraud by Trump, with early voting already underway ahead of Election Day on November 3.
US and Iranian officials are engaged in renewed ceasefire negotiations following Iran's proposal for a seven-day ceasefire to end seven months of conflict, which President Trump rejected but indicated further talks would occur this week, with Iran linking Strait of Hormuz reopening to conditions including sanctions relief and asset unfreezing.
The Supreme Court has instructed the Election Commission to settle the dispute between Mamata Banerjee-led Trinamool Congress and a rival faction over the 'two flower with grass' election symbol within three months, allowing four weeks for pleadings and evidence submission. The EC had previously frozen the original symbol and assigned alternative symbols to both factions.