Breaking
AROfficially... Croatian Teo Perija is coach of Abha ClubBRTeenagers are arrested on suspicion of raping a vulnerable person inside a school in the interior of SPGLOBALYour pay, energy bills and savings: How the Budget affects youPLA sensation in the Polish Cup. The third league team eliminated Lech PoznańDEBrazil: Flávio Bolsonaro landed in Miami after election defeatUSFree Fire returns to India as Garena launches localized version four years after banCNThief Star deserves to be defeated! Pingtung's wanted criminal fled police for 6 kilometers while driving a "monster" blocking the road and was arrested aliveBRAll Souls' Day: see what opens and closes in Caruaru on the holidayCRYPTO-ENKraken to cancel orders across 176 crypto markets in sweeping trading overhaulTRMinister Uraloğlu announced: Transportation will be free on October 29! Marmaray, İZBAN, Başkentray...AROfficially... Croatian Teo Perija is coach of Abha ClubBRTeenagers are arrested on suspicion of raping a vulnerable person inside a school in the interior of SPGLOBALYour pay, energy bills and savings: How the Budget affects youPLA sensation in the Polish Cup. The third league team eliminated Lech PoznańDEBrazil: Flávio Bolsonaro landed in Miami after election defeatUSFree Fire returns to India as Garena launches localized version four years after banCNThief Star deserves to be defeated! Pingtung's wanted criminal fled police for 6 kilometers while driving a "monster" blocking the road and was arrested aliveBRAll Souls' Day: see what opens and closes in Caruaru on the holidayCRYPTO-ENKraken to cancel orders across 176 crypto markets in sweeping trading overhaulTRMinister Uraloğlu announced: Transportation will be free on October 29! Marmaray, İZBAN, Başkentray...
Backचार राज्यों में 28 एमएलसी सीटों पर कौन पार्टी रही अव्वल, जानिए कैसे होता है यह चुनाव
चार राज्यों में 28 एमएलसी सीटों पर कौन पार्टी रही अव्वल, जानिए कैसे होता है यह चुनाव
Developing
BBC हिंदी6 hours agoPolitics4 min readIndiaView translation

चार राज्यों में 28 एमएलसी सीटों पर कौन पार्टी रही अव्वल, जानिए कैसे होता है यह चुनाव

चार राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर हुए चुनाव में मतगणना जारी है, जहाँ विभिन्न दलों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है.

Quick Look

चार राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों के लिए हुए चुनावों के नतीजे सामने आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र में बीजेपी, कांग्रेस, सपा और अन्य दलों के बीच कड़ी टक्कर है, और कई सीटों पर मतगणना अभी भी जारी है।

AI-generated summary

Why It Matters

चार राज्यों में विधान परिषद की 28 सीटों पर चुनाव हुए हैं और विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में मतगणना जारी है।

Font size

प्रकाशित एक मिनट पहले

पढ़ने का समय: 6 मिनट

चार राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर हुए चुनाव में अब तक कई नतीजे आ चुके हैं.

उत्तर प्रदेश में कुल 11 सीटों पर चुनाव हुए हैं. इनमें बीजेपी ने चार और समाजवादी पार्टी (एसपी) ने दो सीटें जीती हैं. एक अन्य सीट पर बीजेपी और तीन सीटों पर एसपी आगे चल रही है, जबकि एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए है. मतगणना जारी है.

बीजेपी गोरखपुर शिक्षक और आगरा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की सीटों पर आगे है. वहीं, एसपी वाराणसी स्नातक, आगरा शिक्षक, लखनऊ स्नातक और झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रही है.

बीजेपी पहले ही मेरठ शिक्षक, मेरठ स्नातक, बरेली शिक्षक और लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की सीटें जीत चुकी है.

बीजेपी के हरि सिंह ढिल्लों ने बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जीत दर्ज की. आगरा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में एसपी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं. इस बीच, मतगणना प्रक्रिया को लेकर दोनों दलों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए.

बीजेपी ने मेरठ स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में क्रमशः दिनेश कुमार गोयल और श्रीचंद शर्मा के जरिए जीत हासिल की. राज्य की बाक़ी सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी रही.

वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है. उत्तर प्रदेश में 11 में से पाँच सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं. बीजेपी ने चार सीटें जीती हैं, जबकि समाजवादी पार्टी (एसपी) को एक सीट मिली है.

बिहार

बिहार में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की घोषित चार सीटों पर अलग-अलग दलों को जीत मिली है. पटना सीट आरजेडी, तिरहुत सीट बीजेपी और दरभंगा सीट जन सुराज पार्टी ने जीती है. सारण सीट पर बीजेपी के बाग़ी निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है. बाक़ी चार स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के नतीजे आने बाक़ी हैं.

बिहार में विधान परिषद की आठ में से पाँच सीटों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं. ताज़ा जानकारी के मुताबिक, बीजेपी, राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), जेडीयू, जन सुराज पार्टी (जेएसपी) और एक निर्दलीय उम्मीदवार ने एक-एक सीट जीती है.

आरजेडी ने पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में पांच बार के बीजेपी एमएलसी नवल किशोर यादव को हराया. वहीं, दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार सुरेश राय ने कांग्रेस नेता और बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मदन मोहन झा को शिकस्त दी.

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के नीरज कुमार ने आरजेडी के दिलीप राय को हरा दिया. यहाँ जन सुराज पार्टी के अनुज सिंह तीसरे स्थान पर थे.बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने अनुज सिंह को ही समर्थन दिया था. जेडीयू ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए अनंत सिंह को पार्टी से बाहर निकाल दिया था.

अनुज सिंह की हार पर प्रतिक्रिया देते हुए अनंत सिंह ने बुधवार को कहा, "अनुज सिंह हार गए हैं. अब तीसरे या चौथे स्थान पर रहें इसके कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता है. मतगणना पूरी हो चुकी है. यह साफ़ है कि वह हार गए हैं. जनता ही मालिक है, वह भगवान के समान है. जनता जिसे चुनती है, वही जीतता है और जिसे नहीं चुनती, वह हार जाता है."

हाल ही में पार्टी से अपने निष्कासन और पार्टी नेतृत्व के साथ अपने संबंधों पर उन्होंने कहा, "पार्टी ही सर्वोच्च है. जो भी होता है, वह पार्टी का फ़ैसला होता है. मैंने पार्टी के लिए ऐसा कोई योगदान नहीं दिया है, जिसके आधार पर मैं उस पर अपना दावा जता सकूं..."

बिहार के तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में बीजेपी के उम्मीदवार नरेंद्र प्रसाद सिंह ने मौजूदा सीपीआई एमएलसी संजय सिंह को हरा दिया. निर्दलीय उम्मीदवार भूषण कुमार झा दूसरे स्थान पर रहे. जन सुराज पार्टी के सुरेश राय ने दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस नेता और बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मदन मोहन झा को भी हराया. इसे कांग्रेस के लिए एक और झटके के तौर पर देखा जा रहा है.

कर्नाटक

सत्तारूढ़ कांग्रेस और मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को बड़ा झटका देते हुए बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने कर्नाटक विधान परिषद की उन सभी चार सीटों पर जीत हासिल की, जिनके लिए 23 अक्टूबर को मतदान हुआ था.

मंगलवार देर रात तक मतगणना जारी रहने के दौरान एनडीए के उम्मीदवारों ने दोनों शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में जीत दर्ज की, जबकि दो स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में भी उसके उम्मीदवार आगे चल रहे थे.

एनडीए ने चुनाव में बीजेपी के तीन और जनता दल (सेक्युलर) यानी जेडी(एस) के एक उम्मीदवार को मैदान में उतारा था.

कांग्रेस को झटका देते हुए बीजेपी-जनता दल (सेक्युलर) गठबंधन के उम्मीदवार एपी रंगनाथ ने बेंगलुरु शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मौजूदा एमएलसी पुट्टन्ना को हरा दिया.

इस सीट पर 81.98 फ़ीसदी मतदान दर्ज किया गया. वहीं, कर्नाटक विधान परिषद के उत्तर-पूर्व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार शशिल जी नामोशी ने कांग्रेस के शरणप्पा मत्तूर को हराया.

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति और विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) ने विधान परिषद की सभी पाँच सीटों पर चुनाव लड़ा. इन सीटों के लिए कुल 182 उम्मीदवार मैदान में थे.

78 सदस्यीय विधान परिषद में बीजेपी के 35 एमएलसी हैं. इसके बाद शिव सेना के 12 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के 10 सदस्य हैं. कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) के पांच-पांच सदस्य हैं, जबकि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) यानी एनसीपी (एसपी) के दो सदस्य हैं.

पाँच सीटों में तीन स्नातक निर्वाचन क्षेत्र और दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. पाँचों सीटों के अंतिम नतीजे अभी तक नहीं आए हैं. अब तक के रुझानों में दो सीटों पर बीजेपी, एक पर एकनाथ शिंदे की शिव सेना और दो सीटों पर शरद पवार की एनसीपी आगे चल रही है.

जिन राज्यों में हैं विधान परिषद

एमएलसी क्या है?

एमएलसी (विधान परिषद सदस्य) राज्य के उच्च सदन, यानी विधान परिषद, का सदस्य होता है. उम्मीदवार की उम्र कम से कम 30 वर्ष होनी चाहिए और वह भारत का नागरिक होना चाहिए.

कार्यकाल छह वर्ष का होता है. हर दो वर्ष में एक-तिहाई सदस्य रिटायर होते हैं और सदन कभी भंग नहीं होता. परिषद में अधिकतम उतने सदस्य हो सकते हैं, जितने विधानसभा के एक-तिहाई हों और कभी भी 40 से कम नहीं.

एमएलसी कितने अहम

विधान परिषद बिलों पर बहस करती है और बदलाव सुझाती है. क़ानून को केवल टाल सकती है, रोक नहीं सकती. सामान्य बिल अधिकतम चार महीने तक टाल सकती है.वित्त बिल 14 दिन लेकिन उसमें संशोधन का अधिकार नहीं.विधान परिषद राज्य सरकार को नहीं हटा सकती.

सरकार केवल विधानसभा के प्रति जवाबदेह होती है. विधान परिषद के ज़रिए स्नातकों, शिक्षकों और स्थानीय निकायों के सदस्यों को अपने प्रतिनिधि मिलते हैं.

जो नेता विधायक नहीं हैं, वे परिषद के ज़रिए सदन में सीट पा सकते हैं. नीतीश कुमार, योगी आदित्यनाथ और उद्धव ठाकरे इसी रास्ते से आए थे. कई विशेषज्ञ इसे महंगा और ग़ैर-ज़रूरी मानते हैं. इसी कारण केवल छह राज्यों में ही विधान परिषद है.

Open Questions

  • सभी सीटों के अंतिम परिणाम क्या होंगे?
  • महाराष्ट्र में अंतिम रूप से कौन विजयी होगा?

Related Topics

This article was originally published by BBC हिंदी.

Related Stories