
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आशुतोष रांका को असम पुलिस ने हिरासत में लिया, जिसके बाद राजनीतिक विवाद गहरा गया है।
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आशुतोष रांका और उनकी टीम को असम पुलिस ने गुवाहाटी में हिरासत में लिया। सीजेपी स्कूलों की स्थिति पर काम कर रही है, जबकि बीजेपी विधायक ने पार्टी प्रमुख अभिजीत दीपके को चेतावनी दी है।
AI-generated summary
सीजेपी देश भर के सरकारी स्कूलों की स्थिति पर सोशल मीडिया अभियान चला रही है। आशुतोष रांका इसी सिलसिले में असम पहुंचे थे।
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने आशुतोष रांका को असम पुलिस द्वारा गुवाहाटी से हिरासत में लिए जाने पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को चुनौती दी है.
सीजेपी का आरोप है कि आशुतोष रांका को रविवार (27 सितम्बर 2026) को पार्टी की 'रीजनल वॉलंटियर्स मीट' से ठीक पहले उनकी टीम के साथ हिरासत में लिया गया.
सीजेपी बीते कुछ दिनों से देश के कई इलाक़ों में स्कूलों का दौरा कर रही है और स्कूलों के वीडियो और तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर कर वहां के हालत के बारे में बता रही है.
सीजेपी का आरोप है कि देश के कई इलाक़ों में सरकारी स्कूलों की हालत बहुत ही ख़राब है. आशुतोष रांका के मुताबिक़ वह इसी मक़सद से असम पहुंचे हुए हैं और इसके लिए वहां के स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने वाले थे.
आशुतोष रांका ने शनिवार को कहा था, "गुवाहाटी आने का मक़सद देश के बाक़ी हिस्सों जैसा ही है. लंबे समय से देश के युवा बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं. पूरे देश में सरकार ने कई बुनियादी मुद्दों की अनदेखी की है. आज हम अपने स्कूलों को सुधारने और शिक्षा व्यवस्था को ठीक करने के लिए लड़ रहे हैं."
उन्होंने कहा, "राज्य में हमारा बड़ा समर्थक आधार है और बड़ी संख्या में लोग हमारे साथ जुड़े हैं. आने वाले दिनों में मैं राज्य के कुछ स्कूलों का दौरा करूंगा और हमारे कुछ स्वयंसेवकों से मिलूंगा. मैं उन लोगों से भी मिलूंगा, जो एसआईआर से प्रभावित हुए हैं."
असम के लखीमपुर से बीजेपी विधायक मानब डेका ने अभिजीत दीपके की एक पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा है, "असम को साहस का पाठ पढ़ाने की जरूरत नहीं है. असम ने अपने साहस और दृढ़ संकल्प के दम पर शक्तिशाली मुग़लों को रोके रखा था. असम के लोग जानते हैं कि आप जैसे मुग़लों से कैसे निपटना है."
"असम आने की घोषणा करने से पहले इस भूमि का इतिहास पढ़ें और यहां के लोगों को समझें. यह वह भूमि है, जिसने कभी धमकियों के आगे सिर नहीं झुकाया और न ही कभी झुकेगी."
इस बीच सीजेपी के क़ानूनी मामलों की प्रमुख रत्ना सिंह ने आशुतोष रांका और उनकी टीम को पकड़े जाने की वजह को लेकर एक्स पर एक पोस्ट किया है. उनकी इस पोस्ट को सौरव दास ने भी शेयर किया है.
रत्ना सिंह ने लिखा, "आशुतोष रांका और अन्य लोग सुबह से पुलिस थाने में हैं. उन्हें अभी भी हिरासत में रखा गया है और अब पुलिस उन्हें वहां रखने की वजह मेडिकल जांच बता रही है."
उनके मुताबिक़, "इस बीच, हमारी प्रतिभाशाली टीम ने पुलिस थाने के वॉशरूम का जायजा लिया. मुझे बताया गया है कि उसकी हालत बेहद ख़राब है. वहां बदबू है, फ्लश काम नहीं कर रहे हैं और साफ-सफाई भी ठीक नहीं है."
उन्होंने लिखा, "पुलिस स्टेशन को ठीक करो प्लीज़."
सीजेपी के स्कूल दौरे को लेकर कई जगहों पर विवाद भी हुआ है. इस मामले सबसे बड़ा विवाद राजस्थान में देखने को मिला था जब आशुतोष रांका अपने सहयोगियों के साथ जयपुर के पास एक स्कूल पहुंचे थे और कुछ लोगों ने उनकी टीम पर कथित तौर पर हमला कर दिया था.
असम के ताजा मामले पर अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "आशु (आशुतोष रांका) को असम पुलिस ने एक निजी मकान से उठा लिया है. उन्होंने (पुलिस) अभी तक यह नहीं बताया है कि उन्हें किन आरोपों या आधार पर हिरासत में लिया गया है."
उन्होंने लिखा, "अगर आशुतोष को रिहा नहीं किया गया तो मैं सीजेपी के सदस्यों के साथ असम जाउंगा. हिमंत (असम के मुख्यमंत्री) हम सब को गिरफ़्तार कर सकते हैं."
अभिजीत दीपके ने एक अन्य पोस्ट में कहा, "आशुतोष रांका और उनकी टीम को पुलिस किसी अज्ञात जगह पर ले गई है. वह अपनी टीम के साथ असम में कार्यकर्ताओं की एक छोटी सी मीटिंग करने वाले थे."
सीजेपी ने दावा किया, "अगर आप अच्छी शिक्षा की मांग करते हैं तो यह प्रतिक्रिया मिलती है, लेकिन हम पीछे नहीं हटने वाले हैं."
सीजेपी के एक अन्य संयोजक सौरव दास ने आरोप लगाया, "आशुतोष और सीजेपी के अन्य सदस्यों को हिरासत में लेना दिखाता है कि हिमंत ने असम में कानून के शासन की जगह अपनी मनमर्जी का शासन कायम कर दिया है. यह पूरी तरह गैरकानूनी और कड़ी निंदा के योग्य है."
उन्होंने एक्स पर लिखा, "सीजेपी परिवार पूरी मजबूती से आशु और अपने साथियों के साथ खड़ा है. उनकी तत्काल रिहाई सुनिश्चित करने के लिए हम हर संभव प्रयास करेंगे. आप युवाओं को सिर्फ हिरासत में लेकर उनकी आवाज़ नहीं दबा सकते. हम साथ खड़े हैं. हम साथ लड़ेंगे."
रविवार को आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया, जिसमें वो पुलिस वैन में बैठे हुए दिख रहे हैं.
उन्होंने मीडिया से कहा, "हिमंत बिस्वा सरमा डरे हुए हैं कि अगर हम असम के स्कूलों की वास्तविक स्थिति दिखा देंगे. हिमंत मामा हम स्कूल तो दिखाएंगे आपने असम की क्या हालत कर दी है वह भी हम देश की जनता को दिखाएंगे."
रांका ने कहा, "हिमंत बिस्वा सरमा इस बात से भी डरे हुए हैं कि काज़ीरंगा में जल-जंगल-ज़मीन की लड़ाई लड़ने वालों लोगों पर अत्याचार किया है वो जनता को दिखाएंगे. किस तरह से जंगलों को बेचकर कॉरपोरेट्स को दिया जा रहा है, वो भी जनता को दिखाएंगे."
उन्होंने वीडियो में कहा, "किस तरह से आप (हिमंत बिस्वा सरमा) मैन-मेड फ़्लड (इंसानों की वजह से बाढ़) ले आए, जिससे असम में सैंकड़ों की संख्या में लोगों की जान चली गई, वो भी हम लोगों को दिखाएंगे. आपके स्कूलों का हाल देश को दिखाएंगे."
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "मैं गुवाहाटी में कई असमिया युवाओं, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने की निंदा करता हूं. यह पूरी तरह अस्वीकार्य और गैरक़ानूनी है."
उन्होंने लिखा, "बीजेपी युवाओं से इतना डरी हुई क्यों है? क्या इसकी वजह यह है कि युवाओं ने बीजेपी की हिंदू-मुस्लिम ध्रुवीकरण की राजनीति को ख़ारिज कर दिया है?"
"डरी हुई बीजेपी उनका वोट चुराना और उनकी आवाज़ को दबाना चाहती है. मैं असम के युवाओं के साथ खड़ा हूं."
एनसीपी शरद पवार गुट के प्रवक्ता अनीश गवांडे ने गुवाहटी में एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा, "हम आशुतोष रांका और उनके समर्थकों की फ़ौरन रिहाई की मांग करते हैं. अगर ऐसा नहीं किया गया तो हम पुलिस के ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्रवाई करेंगे."
उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने 6 महिला कार्यकर्ताओं समेत 41 लोगों को एक निजी मकान से हिरासत में लिया है, इसके लिए कोई क़ानूनी नोटिस नहीं दी गई.
अनीश गवांडे के मुताबिक़, "सीजेपी क्या कह रही है? वह स्कूलों की जर्जर हालत की बात कर रही है. हमाले स्कूलों में पंखे नहीं है. स्कूलों में क्लासरूम नहीं हैं, शिक्षक नहीं हैं. वह बात कर रहे हैं कि किस तरह से काजीरंगा से लोगों को हटाया गया और ज़मीन ले लिया गया.."
AI outlook — possibilities, not facts
अभिजीत दीपके का असम दौरा
Likely · Within days
India and Canada are working to normalize and elevate diplomatic ties following a period of tension. External Affairs Minister S Jaishankar and Canadian FM Anita Anand held productive talks at the UNGA, with PM Mark Carney signaling progress on trade deals.

Ashutosh Ranka of Cockroach Janata Party (CJP) has been detained by Assam Police from Guwahati. CJP claims that he had come to take stock of the condition of government schools. Party founder Abhijit Deepke has challenged Chief Minister Himanta Biswa Sarma.
The FBI has reassigned two senior counterterrorism officials from its Washington Field Office following internal concerns regarding the pace of an investigation into threats against Katie Miller, wife of White House aide Stephen Miller.
The Tamil Nadu government withdrew a notification exempting its Public (Law and Order) Department from the Right to Information (RTI) Act following widespread criticism from political figures, including allies and opposition leaders.
The Trump administration is intensifying investigations into H-1B visa fraud, worker exploitation, and human trafficking. Labor Department Inspector General Anthony D’Esposito signaled significant upcoming changes to the program, citing ongoing criminal probes.
West Bengal Chief Minister Suvendu Adhikari stated at a Kolkata event that the political climate has changed, allowing citizens to recite the Bhagavad Gita and religious texts fearlessly.