भारत से लेकर नेपाल, श्रीलंका और दुबई समेत देश-दुनिया में लोग कैसे मना रहे हैं दिवाली, तस्वीरों में देखें
देश और विदेश में दिवाली के जश्न की तस्वीरें
Quick Look
भारत, नेपाल, श्रीलंका और दुबई में दिवाली धूमधाम से मनाई गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के साथ दिवाली मनाई, जबकि दुबई की बुर्ज खलीफा पर 'हैप्पी दिवाली' का संदेश प्रदर्शित किया गया।
AI-generated summary
Why It Matters
दिवाली भारत और पड़ोसी देशों में मनाया जाने वाला प्रमुख हिंदू त्योहार है। नेपाल में इसे पांच दिवसीय तिहार उत्सव के रूप में मनाया जाता है।
भारत से लेकर दुबई की बुर्ज खलीफा तक दिवाली का पर्व धूमधाम से मनाया गया.
देशभर में जहां लोगों ने दीप जलाकर और आतिशबाजी कर रोशनी के इस त्योहार का जश्न मनाया, वहीं विदेश में भी दिवाली की रौनक देखने को मिली.
नेपाल की राजधानी काठमांडू में पांच दिवसीय तिहार उत्सव के तहत लक्ष्मी पूजा पर आतिशबाजी की गई, जबकि श्रीलंका के कोलंबो स्थित श्री पोन्नम्बलवनेश्वर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की.
देश में भी दिवाली के मौके पर उत्साह का माहौल रहा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के बस्तर स्थित कोबरा ऑपरेशंस बेस में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दिवाली मनाई.
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं और वो मिठाई बनाते हुए नजर आए.
वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गंगटोक के शेराथांग युद्ध स्मारक में सैनिकों के साथ त्योहार मनाया.
इस बीच, दुबई की बुर्ज खलीफा भी दिवाली के रंग में रंगी नजर आई, जहां इमारत पर 'हैप्पी दिवाली' का संदेश जगमगा उठा.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूजरूम की ओर से प्रकाशित.
Open Questions
- दुबई में दिवाली मनाने वाले लोगों की संख्या क्या थी?
- श्रीलंका के मंदिर में कितने श्रद्धालुओं ने पूजा की?


