आईआईटी में मेरिट के बीच जाति कहाँ से आती है?
Quick Look
आईआईटी बॉम्बे के छात्र की मौत के बाद संस्थानों में मानसिक स्वास्थ्य, संस्थागत दबाव और जातिगत भेदभाव के मुद्दों पर बहस छिड़ गई है।
AI-generated summary
Why It Matters
आईआईटी बॉम्बे के एक छात्र की मौत के बाद मानसिक स्वास्थ्य और जातिगत भेदभाव के सवालों पर बहस छिड़ी है।
आईआईटी में मेरिट के बीच जाति कहाँ से आती है?- द लेंस
IIT जैसे देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों पर पढ़ाई, प्रतियोगिता, करियर और परिवार की उम्मीदों का कितना दबाव होता है?
और क्या इस दबाव के बीच जाति या सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि से जुड़ा भेदभाव उनकी मुश्किलें और बढ़ा देता है?
हाल में IIT बॉम्बे के एक छात्र की मौत के बाद एक बार फिर छात्रों की मानसिक सेहत, संस्थागत दबाव और जातिगत भेदभाव के सवालों पर बहस छिड़ गई है।
छात्र के परिवार ने जातिगत भेदभाव का आरोप लगाया है, जबकि संस्थान ने इन आरोपों से इनकार किया है। मामले की जांच जारी है।
तो द लेंस के इस एपिसोड में चर्चा इन्हीं सवालों पर कि IIT जैसे संस्थानों में छात्रों को किस तरह के दबाव और भेदभाव का सामना करना पड़ता है?
मानसिक स्वास्थ्य को लेकर संस्थानों की मौजूदा व्यवस्था कितनी तैयार है और छात्रों की सुरक्षा के लिए क्या किया जा सकता है?
इस विषय पर कलेक्टिव न्यूज़रूम के डायरेक्टर ऑफ़ जर्नलिज़म मुकेश शर्मा बात कर रहे हैं IIT के पूर्व छात्र डॉ. प्रणव जीवन, प्रोफ़ेसर राजीव कुमार और क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. अरुणा ब्रूटा से।
Open Questions
- जातिगत भेदभाव के आरोपों की जांच में क्या सामने आया?
- संस्थानों में मानसिक स्वास्थ्य सुधार के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे?




