
दुनिया का पहला साप्ताहिक बेसल इंसुलिन इंजेक्शन अब भारत में उपलब्ध, टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज़ के वयस्कों के लिए है उपयोगी
डेनमार्क की कंपनी नोवो नॉर्डिस्क ने भारत में 'एविक्ली' (इंसुलिन आइकोडेक) लॉन्च किया है। यह दुनिया का पहला साप्ताहिक बेसल इंसुलिन इंजेक्शन है, जो 18 वर्ष से अधिक उम्र के डायबिटीज़ रोगियों के लिए है। यह साल में 365 के बजाय केवल 52 इंजेक्शन की आवश्यकता सुनिश्चित करता है।
AI-generated summary
भारत में 10.1 करोड़ से अधिक लोग डायबिटीज़ से पीड़ित हैं। इंजेक्शन के डर और आर्थिक कारणों से लोग इंसुलिन उपचार शुरू करने में देरी करते हैं।
डेनमार्क की दवा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क ने 9 जुलाई को भारत में 'एविक्ली' नाम का इंसुलिन इंजेक्शन लॉन्च किया।
यह दुनिया का पहला साप्ताहिक बेसल इंसुलिन इंजेक्शन है, जिसे क्लिनिकल इस्तेमाल के लिए मंज़ूरी मिली है।
टाइप 1 डायबिटीज़ के मरीज़ों का शरीर ख़ुद से इंसुलिन नहीं बनाता, इसलिए वे रोज़ाना इंजेक्शन पर निर्भर रहते हैं।
इसी तरह टाइप 2 या प्रेग्नेंसी डायबिटीज़ में जब गोलियां और जीवनशैली में बदलाव काम नहीं करते, तब इंसुलिन की ज़रूरत पड़ती है। हालांकि, हर मरीज़ के लिए इंसुलिन की डोज़ अलग-अलग होती है।
इंसुलिन कैसे काम करता है और यह नया साप्ताहिक इंजेक्शन इलाज में किस तरह मदद करेगा?
ये जानने के लिए बीबीसी न्यूज़ पंजाबी ने लुधियाना के दयानंद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (डीएमसीएच) के एंडोक्राइनोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. नवीन मित्तल और मुंबई के सैफी अस्पताल की कंसल्टेंट एंडोक्राइनोलॉजिस्ट डॉ. शहला शेख़ से बात की।
एविक्ली (जिसका जेनेरिक नाम इंसुलिन आइकोडेक है) टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज़ वाले वयस्क मरीज़ों के लिए अल्ट्रा-लॉन्ग-एक्टिंग बेसल इंसुलिन है।
कंपनी के मुताबिक, इससे किसी व्यक्ति को साल में 365 के बजाय 52 इंजेक्शन लेने पड़ेंगे।
समाचार एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक़, नोवो नॉर्डिस्क इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर विक्रांत श्रोतारिया ने बताया कि एविक्ली की 70 यूनिट की एक डोज़ की क़ीमत 261 रुपये है। यह दो पेन फॉर्मेट में उपलब्ध है।
1 मिली पेन (700 यूनिट) की क़ीमत 2,611 रुपये और 3 मिली पेन (2,100 यूनिट) की क़ीमत 7,833 रुपये है।
इसके मुक़ाबले भारत में रोज़ाना इस्तेमाल होने वाले बेसल इंसुलिन की 70 यूनिट की मौजूदा क़ीमत 345 से 453 रुपये के बीच है।
अमेरिका और यूरोपीय संघ के बाद भारत इसे लॉन्च करने वाला दुनिया का सातवां देश है।
नोवो नॉर्डिस्क के अनुमान के मुताबिक, भारत में 10.1 करोड़ से ज़्यादा लोग किसी न किसी तरह की डायबिटीज़ से पीड़ित हैं और 13.6 करोड़ लोग प्री-डायबिटीज़ की स्थिति में हैं।
इंजेक्शन के डर और आर्थिक चिंताओं के कारण भारत में लोग इंसुलिन शुरू करने में 7 से 9 साल की देरी करते हैं। फ़िलहाल क़रीब 60 लाख लोग इंसुलिन ले रहे हैं।
डॉ. मित्तल बताते हैं कि ग्लार्जिन या डिग्लुडेक जैसे रोज़ाना लिए जाने वाले इंसुलिन, जो 18 से 24 घंटे तक काम करते हैं, उनकी तुलना में इंसुलिन आइकोडेक की संरचना अलग है।
इसकी वजह से यह लंबे समय तक धीरे-धीरे रिलीज़ होता है।
"प्राकृतिक इंसुलिन का असर केवल 4 से 6 घंटे तक रहता है। वैज्ञानिकों ने जेनेटिक इंजीनियरिंग के ज़रिए इंसुलिन के अणु में बदलाव किया है, जिससे इंजेक्शन लगाने के बाद इंसुलिन आइकोडेक ख़ून में मौजूद एल्ब्यूमिन से जुड़ जाता है।"
"यह 7 दिनों तक धीरे-धीरे रिलीज होता है और शुगर को नियंत्रित रखता है।"
डॉ. शेख़ के मुताबिक़, "इसे सप्ताह में एक बार लिया जाता है। साप्ताहिक डोज़ तय करने के लिए रोजाना की डोज़ को 7 से गुना किया जाता है।"
"यह उन मरीज़ों के लिए ठीक है, जिन पर गोलियों का असर कम हो गया है या जो रोज़ाना इंजेक्शन लेने में असहज महसूस करते हैं।"
भारत में एविक्ली को केवल 18 साल और उससे अधिक उम्र के वयस्कों के लिए मंज़ूरी मिली है।
डॉ. मित्तल के मुताबिक़, "यह टाइप 2 डायबिटीज़ वाले उन वयस्कों के लिए अच्छा है, जिनकी डायबिटीज़ गोलियों से नियंत्रित नहीं होती, लेकिन वे रोज़ाना इंजेक्शन लेने से हिचकते हैं। यह उन लोगों के लिए भी अच्छा है, जो रोज़ रोज़ के इंजेक्शन लेने से राहत चाहते हैं।"
बेसल कवरेज: एविक्ली केवल बेसल इंसुलिन के रूप में काम करता है और 24 घंटे शरीर में शुगर के बैकग्राउंड स्तर को नियंत्रित करता है।
खाने के समय वाला इंसुलिन: जिन मरीज़ों को खाने के बाद ब्लड शुगर बढ़ने पर शॉर्ट-एक्टिंग (बोलस) इंसुलिन की ज़रूरत होती है, उन्हें एविक्ली के साथ ये इंजेक्शन अलग से लेते रहने की सलाह दी जाती है।
कम इंजेक्शन: 365 के बजाय साल में केवल 52 इंजेक्शन।
नियमितता: डोज़ छूटने की संभावना कम होती है।
जीवनशैली में सुधार: व्यस्त रहने वाले या यात्रा करने वाले लोगों के लिए ज़्यादा सुविधाजनक।
बेहतर शुगर नियंत्रण: आंकड़ों से पता चलता है कि यह बेहतर शुगर नियंत्रण देता है और हाइपोग्लाइसीमिया (लो ब्लड शुगर) के ख़तरे को कम करता है।
मददगार: अकेले रहने वाले या इंजेक्शन से डरने वाले लोगों के लिए आसान है, क्योंकि परिवार का कोई सदस्य सप्ताह में एक बार इंजेक्शन लगा सकता है।
डॉ. मित्तल चेतावनी देते हैं कि साप्ताहिक डोज़ सुविधाजनक है, लेकिन इसमें सावधानी ज़रूरी है।
लंबे समय तक हाइपोग्लाइसीमिया का ख़तरा: इंसुलिन का मुख्य ख़तरा ब्लड शुगर का बहुत ज़्यादा गिरना है। रोज़ाना लिए जाने वाले इंसुलिन के मामले में लो ब्लड शुगर की समस्या 24 घंटे के भीतर ठीक की जा सकती है, लेकिन साप्ताहिक इंसुलिन 7 दिनों तक शरीर में रहता है। इसलिए मरीज़ की लगातार निगरानी करनी पड़ती है।
डोज़: यह इंसुलिन काफ़ी ज़्यादा केंद्रित है, जिसमें प्रति मिलीलीटर 700 यूनिट होती हैं। इसके ख़ास पेन में 1 क्लिक 10 यूनिट के बराबर होता है। ग़लती से बहुत ज़्यादा क्लिक करने पर ओवरडोज हो सकता है।
डोज़ छूटना या दोहरी डोज़ लेना: डोज़ छूट जाने या ग़लती से दो बार डोज़ लेने से पूरे सप्ताह आपकी डायबिटीज़ और बिगड़ सकती है।
इससे लो ब्लड शुगर या वज़न बढ़ने जैसे सामान्य ख़तरे हो सकते हैं, हालांकि आइकोडेक के बारे में वज़न बढ़ने को कम करने की बात सामने आई है।
अगर ब्लड शुगर गिर जाए, तो '15 मिनट के नियम' का पालन करें। यानी तुरंत कोई मीठी चीज़ खाएं और 15 मिनट बाद फिर से अपना ब्लड शुगर जांचें।
विशेषज्ञों का कहना है कि इन लोगों को इंसुलिन आइकोडेक का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए-
बच्चे: 18 साल से कम उम्र के मरीज़ों के लिए इसे मंज़ूरी नहीं मिली है।
अस्थिर डायबिटीज़ वाले मरीज़: जिनका ब्लड शुगर स्तर बहुत तेज़ी से ऊपर-नीचे होता रहता है।
जिन्हें इसके संकेत महसूस नहीं होते: जिन लोगों को ब्लड शुगर गिरने पर शरीर में इसके लक्षण महसूस नहीं होते।
The Indian Ministry of Health and Family Welfare has issued an advisory for H1N1 symptoms as Delhi reports 1,777 swine flu cases this year. Officials urge early medical consultation and hygiene practices to curb the spread of the respiratory infection.

दिल्ली-एनसीआर में स्वाइन फ्लू (एच1एन1) के 1,700 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ सामान्य फ्लू जैसे दिखने वाले इन लक्षणों को नज़रअंदाज़ न करने की सलाह दे रहे हैं, क्योंकि ये गंभीर स्थिति में जानलेवा हो सकते हैं।

जलवायु परिवर्तन के कारण भीषण गर्मी बढ़ रही है, और डॉक्टर चेतावनी दे रहे हैं कि मानसिक स्वास्थ्य, ब्लड प्रेशर तथा दिल की बीमारियों की कुछ आम दवाएं शरीर के तापमान को नियंत्रित करने की क्षमता पर असर डाल सकती हैं।
Union Health Minister J P Nadda reviewed national H1N1 influenza preparedness and surveillance measures. The meeting focused on hospital readiness in Delhi and emphasized public awareness regarding hygiene to manage seasonal respiratory illness cases.
Four patients received potassium instead of pain medication during joint replacement surgeries at an Ascension Saint Thomas hospital in Tennessee, leaving at least one patient permanently paralyzed. The Tennessee Bureau of Investigation is probing the incident.

मर्क और मॉडर्ना द्वारा विकसित नई पर्सनलाइज्ड कैंसर वैक्सीन और कीट्रूडा दवा के संयोजन ने ट्रायल के दौरान हाई-रिस्क मेलानोमा (स्किन कैंसर) के मरीजों में कैंसर दोबारा लौटने के मामलों को रोकने में सफलता दिखाई है।