
उड़ान के दौरान पायलटों के बीच कथित झगड़े और हाइजैकिंग की आशंका के बाद विमान को आपात स्थिति में उतारा गया।
दुबई से तेल अवीव जा रहा फ्लाईदुबई का विमान पायलटों के बीच झगड़े और अवैध हस्तक्षेप की आशंका के बाद सऊदी अरब में उतारा गया, जिससे इसराइल में हड़कंप मच गया।
AI-generated summary
दुबई से तेल अवीव जाने वाली फ्लाईदुबई की फ्लाइट एफ़ज़ेड1073 को उड़ान के दौरान सऊदी अरब की ओर मोड़ा गया।
प्रकाशित 2 मिनट पहले
पढ़ने का समय: 2 मिनट
दुबई से तेल अवीव जा रहा फ्लाईदुबई का एक यात्री विमान बुधवार सुबह सऊदी अरब की ओर मोड़ दिया गया. फ्लाइट को यहीं लैंड करना पड़ा.
इसराइली मीडिया में बताया जा रहा है कि उड़ान के दौरान पायलटों के बीच झगड़ा हो गया था, जिसके बाद विमान ने इमरजेंसी कोड भेजा और कुछ समय के लिए हाइजैकिंग की आशंका पैदा हो गई.
एफ़ज़ेड1073 के रूप में संचालित इस विमान में क़रीब 180 इसराइली यात्री सवार थे. विमान ने पहले स्क्वॉक कोड 7700 भेजा, जो सामान्य आपात स्थिति का संकेत देता है. इसके बाद कोड बदलकर 7500 कर दिया गया, जो विमान के साथ अवैध हस्तक्षेप का संकेत है. बाद में विमान ने फिर से शुरुआती कोड 7700 भेजा.
यरुशलम पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक़ घटना के दौरान, संभावित आपात स्थिति से निपटने की तैयारी में इसराइली वायुसेना ने लड़ाकू विमान रवाना किए और अपने अलर्ट का स्तर बढ़ा दिया.
फ्लाइट रडार24 के डेटा के मुताबिक इस विमान ने सऊदी अरब के ऊपर अचानक दिशा बदलने और नीचे उतरने के कुछ ही देर बाद क़रीब सात मिनट तक इमरजेंसी सिग्नल जारी किया.
इसराइली प्रसारक एन12न्यूज़ के चीफ़ पॉलिटिकल एनलिस्ट अमित सेगल ने एक्स पर लिखा है, ''ऐसा लगता है कि दोनों पायलटों के बीच उड़ान के दौरान हाथापाई हो गई, जिसके बाद पूरे मध्य पूर्व में हाई अलर्ट कर दिया गया.''
इस टिप्पणी को रीपोस्ट करते हुए इसराइल में अमेरिका के राजदूत माइक हकबी ने लिखा है, ''आज सुबह इस घटना ने पूरे मध्य पूर्व, ख़ासकर इसराइल में, लोगों और सुरक्षा एजेंसियों को पूरी तरह हाई अलर्ट पर कर दिया. अच्छा है कि मामला इससे ज़्यादा गंभीर नहीं हुआ. लेकिन उड़ान के दौरान पायलटों का आपस में हाथापाई पर उतर जाना और विमान को रास्ता बदलकर उतारना निश्चित तौर पर कोई आम अनुभव नहीं है.''

Flydubai flight FZ1073 going from Dubai to Tel Aviv landed at Tabuk Airport in Saudi Arabia after a fight between the pilots. Passengers and crew intervened and subdued one of the pilots.

Flydubai flight FZ1073 from Dubai to Tel Aviv had to land at Tabuk Airport in Saudi Arabia after an alleged fight between the pilots and emergency signal being sent.
FlyDubai flight FZ1073 carrying 180 people from Dubai to Tel Aviv diverted to Tabuk, Saudi Arabia, after squawking emergency and hijacking codes following an alleged cockpit altercation.

External Affairs Minister S Jaishankar said that the India-China border standoff is not in the interest of any country and the third party is taking advantage of it. He also gave this message to China on a personal level. Jaishankar said at the Asia Society event in New York that relations were improving since 2020. Experts believe that the change in US-China relations is affecting India's strategic position.

Fisherman Bijalbhai Bhalia of Kob village in Una taluka of Gir Somnath district of Gujarat was arrested by Pakistan Marine Security Agency in February 2022 on charges of entering Pakistan's territorial waters. He died in jail, while his son Ashwin is still in jail in Pakistan despite completing his sentence. Family and activists are demanding the release of Ashwin.

Israeli Prime Minister Benjamin Netanyahu met with UAE President Sheikh Mohammed bin Zayed Al Nahyan in Abu Dhabi on Sunday, with the two sides discussing strengthening bilateral ties and regional challenges. During the meeting, the UAE's alleged warning ahead of Hamas' October 7, 2023 attack was also discussed, which Israel had earlier rejected.