
ओडिशा के पारादीप तट से करीब 444 किलोमीटर दूर हुआ हादसा, 24 सदस्यीय चालक दल में से दो को बचाया गया
शनिवार को बंगाल की खाड़ी में पनामा का मालवाहक जहाज 'ओसियन विनर' डूब गया। जहाज ओडिशा से सिंगापुर लौह अयस्क ले जा रहा था। भारतीय तटरक्षक बल और नौसेना ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है, जिसमें अब तक दो लोगों को सुरक्षित निकाला गया है, जबकि अन्य लापता हैं।
AI-generated summary
ओसियन विनर 1998 में निर्मित एक बल्क कैरियर जहाज है जो पनामा के झंडे के तहत संचालित होता है। यह ओडिशा से सिंगापुर लौह अयस्क ले जा रहा था।
बंगाल की खाड़ी में शनिवार को पनामा के झंडे वाला मालवाहक जहाज 'ओसियन विनर' डूब गया.
समाचार एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि यह हादसा ओडिशा के पारादीप तट से करीब 240 नॉटिकल मील (444 किलोमीटर) दूर हुआ.
जहाज पर चालक दल के 24 सदस्य सवार थे. जिनमें 20 चीनी, 3 म्यांमार और 1 बांग्लादेश का नागरिक शामिल है.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने अधिकारियों के हवाले से बताया है कि दो लोगों को बचा लिया गया है जबकि बाकी लापता हैं.
अधिकारियों ने बताया कि जहाज ओडिशा से लौह अयस्क लेकर सिंगापुर जा रहा था.
हादसे के बाद इंडियन कोस्ट गार्ड का इस जहाज़ से संपर्क टूट गया.
अधिकारियों ने बताया कि भारतीय तटरक्षक बल और भारतीय नौसेना ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने कोस्ट गार्ड के प्रवक्ता कमांडेंट अमित उनियाल के हवाले से बताया कि जहाज़ की तलाश और बचाव अभियान के लिए श्री विजयपुरम से दो जहाज़ रवाना किए गए हैं.
कोस्ट गार्ड ने अब तक लाइफ़ राफ़्ट में सवार दो लोगों को सुरक्षित बचा लिया है. बाकी क्रू सदस्यों की तलाश के लिए सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.
न्यूज़ एजेंसी ने सरकारी सूत्रों का हवाला देते हुए कहा कि यह जहाज़ ओडिशा से लौह अयस्क लेकर सिंगापुर जा रहा था.
जहाज़ पारादीप पोर्ट से गुरुवार को निकला था और अब क़रीब 240 नॉटिकल मील (444 किलोमीटर) दूर समुद्र में डूबा है. फ़िलहाल जहाज़ के डूबने की वजह का पता नहीं चल सका है.
पारादीप पोर्ट अथॉरिटी के डिप्टी कंजरवेटर कैप्टन अलेखा चरण साहू ने क्रू सदस्यों की सलामती की उम्मीद जताई है. उन्होंने कहा कि वह जहाज़ पर सवार लोगों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रहे हैं और सब सही होने की उम्मीद है.
मरीन ट्रैफ़िक की वेबसाइट पर जहाज़ को अब भी 'आउट ऑफ़ रेंज' दिखाया हुआ है. इस पर बताया गया है कि जहाज़ को 1 दिन और 10 घंटे पहले रिपोर्ट किया गया, तब यह बंगाल की खाड़ी में था.
मरीन ट्रैफ़िक के अनुसार, जहाज़ की लंबाई करीब 225 मीटर और चौड़ाई 32 मीटर है. इसकी क्षमता करीब 72,928 टन है.
डिजिटल मैरीटाइम लोजिस्टिक प्लेटफ़ॉर्म रिंडा के मुताबिक़, 1998 में बना यह बल्क कैरियर जहाज़ थोक सामान को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है.
ओसियन विनर के सामान ले जाने की क्षमता 72,928 मीट्रिक टन है. जहाज़ का कुल ग्रॉस टनेज 39,755 टन है. इसे ब्यूरो वेरिटास ने प्रणामित किया है, जो जहाजों की सुरक्षा और तकनीकी मानकों की जांच करने वाली प्रमुख संस्थाओं में शामिल है.
हाल के समय में यह जहाज सिंगापुर स्ट्रेट, दक्षिण एशिया और पूर्वी एशिया के समुद्री इलाकों में देखा गया है.
रिकॉर्ड के मुताबिक, पिछले 36 महीनों में ओसियन विनर की 67 बार पोर्ट स्टेट कंट्रोल जांच हुई. इनमें से 3 बार जहाज़ को हिरासत में लिया गया. इस तरह की जांच में जहाज़ की सुरक्षा, उसके संचालन और समुद्री नियमों के पालन की जांच की जाती है.
ओसियन विनर फिलहाल पनामा के झंडे के तहत काम कर रहा है.

ईरान युद्ध के चलते वैश्विक समुद्री व्यापार मार्गों पर दबाव बढ़ा है, जिससे पनामा नहर एक नए भू-राजनीतिक विवाद का केंद्र बन गई है। अमेरिका ने नहर पर चीन के बढ़ते प्रभाव को सुरक्षा के लिए खतरा बताया है, जबकि पनामा ने अपनी संप्रभुता और तटस्थता पर जोर दिया है।
A 5.9 magnitude earthquake struck eastern Japan early Sunday, injuring at least 37 people across five prefectures. While train services faced delays, no tsunami warning was issued and nuclear facilities reported no anomalies.
A Panama-flagged cargo ship, MV Ocean Winner, sank in the Bay of Bengal while transporting iron ore from Odisha to Singapore. Indian authorities have launched a search and rescue operation for the 24 crew members, with two survivors recovered so far.

पश्चिमी केन्या के चेपोरोर गांव में सोने की खोज के बाद हजारों लोग जमा हो गए हैं। स्थानीय लोग और बाहर से आए खननकर्ता अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने की उम्मीद में खुदाई कर रहे हैं। प्रशासन ने भीड़, सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के बीच निगरानी बढ़ा दी है।
At least seven people died in Russian strikes across Ukraine, while three were killed in a Ukrainian drone attack in Russia's Krasnodar region. This follows a deadly Russian strike on a shopping centre in Kryvyi Rih that killed 16 people.
An American Airlines flight from Atlanta to Dallas Fort Worth landed safely after a passenger's laptop caught fire mid-air. The pilot reported several passengers suffered burns, and one individual received medical treatment upon arrival.