
उड़ान के दौरान पायलट और को-पायलट के बीच विवाद के बाद विमान ने इमरजेंसी सिग्नल भेजा, जिससे कुछ समय के लिए हाइजैकिंग की आशंका पैदा हो गई थी।
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 को पायलटों के बीच कथित झगड़े और इमरजेंसी सिग्नल भेजे जाने के बाद सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा।
AI-generated summary
दुबई से तेल अवीव जाने वाली फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 को पायलटों के विवाद के बाद सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर उतारा गया।
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक यात्री फ्लाइट बुधवार सुबह अचानक सऊदी अरब की ओर मोड़ दी गई और उसे वहीं लैंड करना पड़ा.
इसराइली मीडिया के मुताबिक़, उड़ान के दौरान पायलट और को-पायलट के बीच झगड़ा हुआ था. इसके बाद विमान ने इमरजेंसी सिग्नल भेजा और कुछ समय के लिए हाइजैकिंग की आशंका पैदा हो गई.
फ्लाइट FZ1073 ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी. इसमें क़रीब 150 से 180 लोग सवार थे, जिनमें ज़्यादातर इसराइली नागरिक थे.
फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटरडार24 के मुताबिक़, उड़ान भरने के करीब दो घंटे बाद विमान ने पहले स्क्वॉक कोड 7700 भेजा. यह सामान्य आपात स्थिति का संकेत होता है. कुछ मिनट बाद विमान ने कोड 7500 भेजा, जो विमान के साथ अवैध हस्तक्षेप या हाइजैकिंग का संकेत देता है. बाद में विमान ने फिर से 7700 कोड भेजा.
फ्लाइटरडार24 के डेटा के मुताबिक़, सऊदी अरब के ऊपर विमान ने अचानक दिशा बदली और तेज़ी से नीचे उतरना शुरू किया. विमान दो मिनट से भी कम समय में 17,000 फीट यानी 5,000 मीटर से ज़्यादा नीचे आ गया.
इसके बाद विमान ने करीब सात मिनट तक इमरजेंसी सिग्नल जारी किया. 05:40 पर फ्लाइट कुछ समय के लिए जॉर्डन के हवाई क्षेत्र में दाखिल हुई. कुछ मिनट बाद यह फिर सऊदी अरब की ओर मुड़ गई और इसके बाद उतरना शुरू कर दिया.
विमान को तेल अवीव के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर उतरना था, लेकिन यह उत्तर-पूर्वी सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर उतरा.
यात्रियों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि घटना के दौरान जब विमान नीचे आने लगा तो उन्हें अपनी जान का डर सताने लगा.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स से एक इसराइली अधिकारी ने नाम ज़ाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया कि पायलटों के बीच हाथापाई होने के बाद दोनों ने इमरजेंसी सिग्नल भेजे थे. हालांकि, यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका कि दोनों में से किसी पायलट ने जानबूझकर इमरजेंसी सिग्नल भेजा था या नहीं.
इसराइली प्रसारक एन12न्यूज़ के चीफ़ पॉलिटिकल एनलिस्ट अमित सेगल ने एक्स पर लिखा कि ऐसा लगता है कि दोनों पायलटों के बीच उड़ान के दौरान हाथापाई हुई, जिसके बाद पूरे मध्य पूर्व में हाई अलर्ट कर दिया गया.
उनकी इस टिप्पणी को रीपोस्ट करते हुए इसराइल में अमेरिका के राजदूत माइक हकबी ने कहा कि घटना ने पूरे मध्य पूर्व, ख़ासकर इसराइल में, लोगों और सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर कर दिया था. उन्होंने कहा कि अच्छा है कि मामला इससे ज़्यादा गंभीर नहीं हुआ.
यरूशलम पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक़, संभावित आपात स्थिति से निपटने की तैयारी में इसराइली वायुसेना ने अपने अलर्ट का स्तर बढ़ा दिया था.
इसराइली प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि इस घटना को हाइजैकिंग नहीं माना जा रहा है.
इससे पहले इसराइल के तीन सुरक्षा अधिकारियों ने रॉयटर्स को बताया था कि प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने इस उड़ान को लेकर अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया. इसराइली सेना ने एक बयान में कहा कि सेना प्रमुख अयाल ज़मीर ने वायुसेना के कमांडर और अन्य सैन्य अधिकारियों के साथ स्थिति का आकलन किया.
फ्लाईदुबई के प्रवक्ता ने पुष्टि की कि फ्लाइट को "रास्ते में एक घटना का सामना करना पड़ा." प्रवक्ता ने कहा कि जैसे-जैसे और जानकारी मिलेगी, उसके बारे में अपडेट जारी किए जाएंगे.
प्रवक्ता ने कहा, "हमारी टीमें संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही हैं."
फ्लाईदुबई दुबई और तेल अवीव के बीच रोज़ाना उड़ानें संचालित करती है. यह मार्ग इसराइली नागरिकों के बीच काफ़ी लोकप्रिय है.
AI outlook — possibilities, not facts
फ्लाईदुबई और संबंधित अधिकारी घटना की जांच रिपोर्ट जारी करेंगे
Likely · Within days

Flydubai flight FZ1073 going from Dubai to Tel Aviv landed at Tabuk Airport in Saudi Arabia after a fight between the pilots. Passengers and crew intervened and subdued one of the pilots.
FlyDubai flight FZ1073 carrying 180 people from Dubai to Tel Aviv diverted to Tabuk, Saudi Arabia, after squawking emergency and hijacking codes following an alleged cockpit altercation.

A flydubai flight from Dubai to Tel Aviv was landed in Saudi Arabia after a fight between pilots and fears of illegal interference, causing an uproar in Israel.

External Affairs Minister S Jaishankar said that the India-China border standoff is not in the interest of any country and the third party is taking advantage of it. He also gave this message to China on a personal level. Jaishankar said at the Asia Society event in New York that relations were improving since 2020. Experts believe that the change in US-China relations is affecting India's strategic position.

Fisherman Bijalbhai Bhalia of Kob village in Una taluka of Gir Somnath district of Gujarat was arrested by Pakistan Marine Security Agency in February 2022 on charges of entering Pakistan's territorial waters. He died in jail, while his son Ashwin is still in jail in Pakistan despite completing his sentence. Family and activists are demanding the release of Ashwin.

Israeli Prime Minister Benjamin Netanyahu met with UAE President Sheikh Mohammed bin Zayed Al Nahyan in Abu Dhabi on Sunday, with the two sides discussing strengthening bilateral ties and regional challenges. During the meeting, the UAE's alleged warning ahead of Hamas' October 7, 2023 attack was also discussed, which Israel had earlier rejected.