दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में इमारत ढही, कई लोगों के दबे होने की आशंका
Quick Look
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर एक इमारत ढह गई, जिसमें कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। दमकल विभाग मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटा है।
AI-generated summary
Why It Matters
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में मोती बाग के पास एक इमारत ढह गई।
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाक़े में रविवार दोपहर एक इमारत ढह गई. हादसा मोती बाग स्थित शिव मंदिर के पास हुआ. इमारत के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, दिल्ली अग्निशमन विभाग को दोपहर करीब 1.30 बजे इमारत गिरने की सूचना मिली, सूचना मिलते ही दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया.
फ़िलहाल मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है.
हादसे में कितने लोग प्रभावित हुए हैं, इसकी अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई ने आशंका ज़ाहिर की है कि इमारत के मलबे में दिल्ली विश्वविद्यालय के कई छात्र दबे हो सकते हैं.
एनएसयूआई ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के पास सत्य निकेतन में इमारत गिरने की खबर बेहद चिंताजनक है. खबरें आ रही हैं कि डीयू के छात्र मलबे में फंसे हुए हैं."
"छात्रों और आम लोगों की सुरक्षा के साथ लापरवाही किसी भी क़ीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. डीयू प्रशासन और सरकार को तुरंत युद्ध स्तर पर राहत और बचाव अभियान शुरू करना चाहिए, हर छात्र और व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालना चाहिए और इस घटना की निष्पक्ष जांच कर ज़िम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराना चाहिए."
"छात्रों की जान के साथ लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. मोदी जी, आप छात्रों की बात करने के लिए बड़े मंचों पर जाते हैं, लेकिन जब छात्रों की सुरक्षा और उनकी जान का सवाल आता है, तो सरकार उन्हें भूल जाती है."
"केंद्र में बीजेपी की सरकार, दिल्ली में बीजेपी की सरकार, एमसीडी में बीजेपी का मेयर, जब सब कुछ आपका है, तो छात्रों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा? आखिर कब तक छात्रों को लापरवाही की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ेगी?"
Open Questions
- मलबे में कुल कितने लोग फंसे हैं?
- हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं?
- इमारत ढहने का क्या कारण था?

