
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनाव आयोग पर प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के निर्देश पर काम करने का आरोप लगाया।
इंडिया गठबंधन ने दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ प्रतीकात्मक 'जन महाभियोग' आयोजित किया। विपक्ष ने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और 13 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाने का आरोप लगाते हुए इस्तीफ़े की मांग की है।
AI-generated summary
विपक्ष का आरोप है कि एसआईआर प्रक्रिया में गड़बड़ी के कारण लगभग 13 करोड़ मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं।
इंडिया गठबंधन की ओर से शनिवार को दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ प्रतीकात्मक 'जन महाभियोग' की कार्यवाही शुरू हुई।
इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर चुनाव आयोग को चला रहे हैं।
खड़गे के आवास पर हो रहा यह कार्यक्रम संसद की औपचारिक कार्यवाही या संवैधानिक महाभियोग प्रक्रिया का विकल्प नहीं है। यह एक प्रतीकात्मक राजनीतिक विरोध है, जिसके ज़रिए विपक्ष अपने आरोपों को प्रमुखता से उठाना चाहता है।
खड़गे ने कहा, ''आज से सात महीने पहले 193 सांसदों ने मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने का प्रस्ताव संसद के दोनों सदनों में रखा था। पर इन सांसदों के नोटिस ख़ारिज कर दिए गए। इन नोटिसों को संज्ञान में नहीं लिया गया।''
उन्होंने कहा, ''मुख्य चुनाव आयुक्त से कोई निजी वैर नहीं है लेकिन हमारी मंशा है कि वो संविधान की भावनाओं के अनुरूप काम करें. आम आदमी का भरोसा उस पर कायम रहे. नौजवानों, महिलाओं और कमजोर तबकों का चुनाव आयोग पर भरोसा कायम रहे.''
खड़गे ने कहा, ''मुख्य चुनाव आयुक्त ऐसा काम करें जिससे लोगों के वोट देने का अधिकार कोई दिल्ली में बैठकर कंप्यूटर से डिलीट न करे.''
उन्होंने कहा कि देश में जो 'वोट चोरी' हो रही है, उसे रोकने के लिए यहां आए इंडिया गठबंधन के सांसद तैयार हो गए हैं।
मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर आयोजित 'इस मॉक संसद' में संसद के तर्ज़ पर सेट-अप तैयार किया गया था.
ज्ञानेश कुमार पर 'जन महाभियोग' में लगाए गए आरोप:
वोट चोरी की साजिश की.
13.2 करोड़ वोटरों के नाम हटाए.
संसद की निगरानी के बिना फॉर्म 6 में बदलाव किया.
ईसीआईनेट के ज़रिये वोटर लिस्ट जब्त किए.
दो चुनाव आयुक्तों को बोलने नहीं दिया.
पीएम मोदी और अमित शाह के निर्देश पर काम किया.
इस सुनवाई की अध्यक्षता पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार कर रही हैं.
संसद की तर्ज़ पर ही इंडिया गठबंधन के सांसदों को बिठाया गया था.
इंडिया गठबंधन समेत विपक्ष के दल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर एसआईआर प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं.
उनका कहना है कि इस प्रक्रिया से लगभग 13 करोड़ वोटरों के नाम वोटर लिस्ट से कट गए हैं. ये लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधी चोट है.
विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग कर रहा है.
विपक्ष का यह विरोध वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ी और चुनावी अनियमितताओं को लेकर है.
यह कार्यक्रम पहले शुक्रवार को होना था, लेकिन दिल्ली में हुई भारी बारिश के कारण इसे टाल दिया गया था.
इंडिया गठबंधन एक नवंबर को रामलीला मैदान में एसआईआर प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी और वोट चोरी के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहा है.
Congress leader K C Venugopal confirms preparations for the INDIA bloc's November 1 rally in Delhi. Rahul Gandhi has called for a march to Ramlila Maidan, while a public impeachment program against CEC Gyanesh Kumar is set for Mallikarjun Kharge's residence.

Uttar Pradesh government has issued a new order on character verification for government jobs. There is a provision to disqualify persons associated with organizations involved in violent activities, which opposition parties and student organizations are calling unconstitutional.
Jammu and Kashmir Chief Minister Omar Abdullah and journalist Nidhi Razdan have announced their marriage on social media. The union follows the Supreme Court's dissolution of Abdullah's previous marriage to Payal Abdullah in July 2026.
Congress president Mallikarjun Kharge launched a mock impeachment motion against Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar, alleging voter roll manipulation and government interference under the current administration.
Opposition leader Mallikarjun Kharge accused CEC Gyanesh Kumar of manipulating electoral rolls to favor the BJP. The INDIA bloc held a symbolic 'public impeachment' event, demanding the CEC's removal and changes to the 2023 election commissioner appointment law.
The Congress-led INDIA bloc held a symbolic public impeachment against Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar at Mallikarjun Kharge's residence over electoral roll irregularities, ahead of a planned rally.