Breaking
ARIran is awaiting Washington and Tel Aviv's calculations regarding the warITUkraine, Zelensky claims attacks on Russian ships in Libya. Drone raid on Rostov. LIVEDE“Consequences for life in Germany are immense” – Russia should prepare a nuclear weapon in spaceARIran is awaiting Washington and Tel Aviv's calculations regarding the warITUkraine, Zelensky claims attacks on Russian ships in Libya. Drone raid on Rostov. LIVEDE“Consequences for life in Germany are immense” – Russia should prepare a nuclear weapon in space
NewsgatherNewsgather
All StoriesWorldSportsFinanceTechScience
Sign In
All StoriesWorldSportsFinanceTechScienceHealthCultureClimatePoliticsSpace
NewsgatherNewsgather

Real-time global news intelligence. Curated by humans, powered by data.

Get the app

Download on theApp StoreGET IT ONGoogle Play
Get the app
Scan with your phone camera

Sections

All StoriesWorldSportsFinanceTechScience

More

HealthCultureClimatePoliticsSpace

Company

AboutEditorial StandardsAdvertisingCareersPressContact

©️ 2026 Newsgather. A product by All Software 24. All rights reserved.

Privacy PolicyCookie PolicyImprintTerms of UseContent and Editorial PolicyRemoval RequestDelete Your AccountAdvertising PolicyContact
Back|वैभव सूर्यवंशी की आतिशी बल्लेबाज़ी पर क्या बोले पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर
वैभव सूर्यवंशी की आतिशी बल्लेबाज़ी पर क्या बोले पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर
Sports
BBC हिंदी·1 hour ago·Sports·4 min read·🇮🇳India

वैभव सूर्यवंशी की आतिशी बल्लेबाज़ी पर क्या बोले पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर

एशिया कप राइजिंग स्टार्स में यूएई के खिलाफ 15 वर्षीय भारतीय बल्लेबाज ने लिस्ट ए में सबसे तेज दोहरा शतक का रिकॉर्ड बनाया

Translation in progress — showing the original for now.

Quick Look

एशिया कप राइजिंग स्टार्स में यूएई के खिलाफ 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने 52 गेंदों में दोहरा शतक लगाकर लिस्ट ए में सबसे तेज दोहरा शतक का रिकॉर्ड बनाया। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों सौरव गांगुली, बासित अली, मोहम्मद वसीम, तनवीर अहमद और कामरान अकमल ने उनकी प्रशंसा की।

AI-generated summary

Why It Matters

एशिया कप राइजिंग स्टार्स में यूएई के खिलाफ 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने 52 गेंदों में दोहरा शतक लगाकर लिस्ट ए में सबसे तेज दोहरा शतक का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 28 छक्के और सात चौके लगाए। पाकिस्तान ए टीम ने नेपाल को 96 रनों से हराया, लेकिन पाकिस्तान में वैभव की पारी की अधिक चर्चा हुई।

Font size

एशिया कप राइजिंग स्टार्स के मुकाबले में यूएई के ख़िलाफ़ वैभव सूर्यवंशी की आतिशी पारी की दुनिया भर में चर्चा हो रही है और ख़ासकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों ने उनकी ख़ूब तारीफ़ की है.

मंगलवार को पाकिस्तान ए टीम ने नेपाल की टीम को 96 रनों से हराया. लेकिन पाकिस्तान में इस जीत की बजाय यूएई के ख़िलाफ़ भारत की जीत की चर्चा अधिक हो रही है.

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने लिस्ट ए में सबसे तेज़ दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया.

उन्होंने यूएई के ख़िलाफ़ महज 52 गेंदों में दोहरा शतक लगाया और इस दौरान उन्होंने 28 छक्के और सात चौके लगाए.

भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा, “वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में शतक जड़कर लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का नया रिकॉर्ड बनाया. उन्होंने जेक फ्रेजर-मैकगर्क के 29 गेंदों में शतक के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.”

गांगुली ने कहा, “उसने अच्छा खेला. यह ए टीम है. टी20 में उसकी क्षमता असाधारण है. इसके अलावा, उसकी पावर हिटिंग शानदार थी. उसने बहुत अच्छा खेला.”

पाकिस्तान में पूर्व क्रिकेटरों ने कहा कि 'इतने छक्के तो वीडियो गेम में भी नहीं लगते' या 'पूरी टीम भी इतने छक्के नहीं लगा पाती.'

'इतने छक्के लगाए जितनी पूरी टीम नहीं लगा पाती'

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने कहा कि 'यूएई के ख़िलाफ़ तो मैच ही नहीं हो पाया.'

अपने यूट्यूब चैनल पर उन्होंने कमेंट्री करते हुए कहा, “यूएई ने 249 रनों का ठीक-ठाक टार्गेट दिया था और लग रहा था कि दूसरी पारी में पिच ख़राब होगी लेकिन मैदान पर नज़ारा कुछ और था. वैभव ने इतने छक्के लगाए जितने पूरी टीम नहीं लगा पाती है.”

बासित अली ने कहा, “हर ओवर में या तो तीन छक्के और दो चौके या तीन चौके या दो छक्के उसने लगाए. लिस्ट ए के जितने रिकॉर्ड थे, वो बब्लू (वैभव) ले गए.”

“अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टीमों ने जितने छक्के नहीं मारे होंगे, वैभव ने एक ही दिन में मार दिए. मेरे ख़्याल से उन्होंने केवल आठ रन भाग कर बनाए, जबकि क़रीब 196 रन केवल बाउंड्रीज़ से बनाए.”

“जिस ग्राउंड में खेल हो रहा था वो कोई छोटा ग्राउंड नहीं था. लेकिन दो मैचों से एक प्रेशर भी था प्रदर्शन न कर पाने का. उन्होंने सेमीफ़ाइनल और फ़ाइनल में आने से पहले अपनी फ़ॉर्म दिखा दी है.”

पाकिस्तान के एक पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद वसीम ने कहा कि 'वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्ड को कोई और नहीं तोड़ सकता, शायद वो खुद तोड़ पाएं.'

पूर्व क्रिकेटर तनवीर अहमद ने कहा, “जो वो खेल रहे हैं, वो बहुत एक्सेप्शनल टैलेंट है. 15 साल के बच्चे के लिए यह वाक़ई हैरान करने वाला है.”

तनवीर अहमद ने सूर्यवंशी की उम्र को लेकर भी सवाल उठाए लेकिन ये भी कहा कि उन्हें अभी कमज़ोर क्षेत्रों में काम करने की और ज़रूरत है.

उन्होंने कहा, “जिस तरीक़े से वो बैटिंग कर रहे थे, उन्हें अपने माफ़िक गेंदें मिल रही थीं और वो मारते जा रहे थे. शायद इसीलिए उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट उस तरीक़े से नहीं खिला रहे हैं क्योंकि इंटरनेशनल क्रिकेट में इस तरीक़े से छक्के मारना उतना आसान नहीं होता है.”

“शायद इसीलिए उन्हें टाइम दिया जा रहा है कि आप टीम के साथ रहें, टूर करते रहें और सीखें. जिन क्षेत्रों में वो कमज़ोर हैं, जैसे कवर्स में, तो उस पर अधिक काम करें. ये एक तरीक़ा होता है.”

पाकिस्तान क्रिकेट पर तंज़ करते हुए तनवीर अहमद ने कहा, “अगर वैभव पाकिस्तान में होते तो उन्हें टी-20, वनडे और टेस्ट टीम में भी खिलाया जा रहा होता और यहां तक कैप्टन भी बना दिया जाता.”

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल ने एक यूट्यूब चैनल पर बातचीत में कहा कि जो काम 25-30 साल की उम्र में किया जा सकता है और जो क्रिकेट मिलती और प्रसिद्धि मिलती है, उसे वैभव ने 15 साल की उम्र में हासिल कर लिया.”

उन्होंने कहा, “चाहे कोई भी टीम हो, रिज़ल्ट भी देखना चाहिए. अगर कोई अकेला बाउंड्री की तरफ़ थ्रो भी फेंके तो भी इतने रन न हो पाएं. 52 गेंदें मैं फेंकू तब भी 28 छक्के न हों कभी. उसने वो बल्ले के साथ कर दिखाया.”

वैभव सूर्यवंशी के खेल को लेकर पाकिस्तान में अपनी टीम के साथ भी तुलना की जाने लगी है.

इसी बातचीत में कामरान अकमल ने कहा, “वैभव का मेच्योरिटी लेवल और क्रिकेट के लिहाज से देखें तो उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने को मिल रहा है. उन्हें 15 साल की उम्र के लेवल से ही हटा दिया है.”

“जहां तक उनके उम्र की बात है तो ये बात अब हमें छोड़ ही देना चाहिए. हमारे यहां इस तरह के खिलाड़ी को अंडर 15 से ही न निकलने दें हम लोग. आप उनका माइंडसेट देखें कि वो इस तरह के खिलाड़ी को कौन सी क्रिकेट खिला रहे हैं. हमारे यहां ऊपर से नीचे की ओर लेकर आ रहे हैं. तो गेम अप्रोच में, पर्फ़ार्मेंस में और खेल में फ़र्क तो आएगा ही.”

कामरान ने सवाल किया कि पाकिस्तान में नए खिलाड़ियों को क्यों नहीं आगे लाया जा रहा है?

पाकिस्तान के स्पोर्ट्स एनालिस्ट मोहम्मद मोहसिन ने अपने यूट्यूब चैनल पर वैभव की पारी को लेकर कहा कि यूएई की ड्रेसिंग में पूछा गया होगा, 'कितने आदमी थे. तो कहा गया होगा- वो अकेला ही था.'

मोहम्मद मोहसिन ने कहा, “क्रिस गेल खुद को अनोखा खिलाड़ी मानते हैं. उनके रिकॉर्ड को तोड़कर वो (वैभव) क्रिकेट खेल रहे हैं. जिस दिन उनका बल्ला चलता है, कुछ और बात करने को होता ही नहीं है.”

कितने रिकॉर्ड तोड़े?

सबसे तेज अर्धशतक: श्रीलंका ए के खिलाफ 11 गेंदों में, 21 जून को. इससे पहले यह रिकॉर्ड के वीरारत्ने के नाम था, जिन्होंने 1 नवंबर 2005 को 12 गेंदों में अर्धशतक बनाया था.

सबसे तेज शतक: 24 नवंबर को 28 गेंदों में.

इससे पहले यह रिकॉर्ड जेक फ्रेजर-मैकगर्क के नाम था, जिन्होंने 8 अक्तूबर 2023 को 29 गेंदों में शतक बनाया था.

सबसे तेज 150 रन: 24 नवंबर को 40 गेंदों में.

इससे पहले यह रिकॉर्ड खुद वैभव सूर्यवंशी के नाम था, जिन्होंने 24 दिसंबर 2025 को 59 गेंदों में 150 रन बनाए थे.

सबसे तेज दोहरा शतक: आज 52 गेंदों में.

इससे पहले यह रिकॉर्ड चाड बोवेस के नाम था, जिन्होंने 22 अक्तूबर 2024 को 103 गेंदों में दोहरा शतक बनाया था.

सूर्यवंशी के नाम लिस्ट ए और टी20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड भी है. इसके अलावा, वह टी20 क्रिकेट में कप्तानी करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी हैं.

What to Watch

AI outlook — possibilities, not facts

  • वैभव सूर्यवंशी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने का मौका मिल सकता है

    Possible · Within months

  • वैभव सूर्यवंशी अपने कमजोर क्षेत्रों जैसे कवर्स में काम करेंगे

    Likely · Within months

Open Questions

  • ?वैभव सूर्यवंशी की पारी के बाद भारत की टीम का परिणाम क्या रहा?
  • ?यूएई के खिलाफ मैच में वैभव सूर्यवंशी के अलावा अन्य भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन कैसा रहा?
  • ?वैभव सूर्यवंशी के भविष्य के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने की योजना क्या है?

Related Topics

People
Organizations
Places
Topics
This article was originally published by BBC हिंदी.

Quick Look

एशिया कप राइजिंग स्टार्स में यूएई के खिलाफ 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने 52 गेंदों में दोहरा शतक लगाकर लिस्ट ए में सबसे तेज दोहरा शतक का रिकॉर्ड बनाया। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों सौरव गांगुली, बासित अली, मोहम्मद वसीम, तनवीर अहमद और कामरान अकमल ने उनकी प्रशंसा की।

AI-generated summary

Story signals

News tone
Positive
Emotional intensity
High
News value
High
Follow-up likelihood
Likely
Relevance window
Weeks

Source & Reliability

Source
BBC हिंदी
Story type
Hard news
Source quality
Full
Published
1 hour ago
वैभव सूर्यवंशी
यूएई
लिस्ट ए
वैभव सूर्यवंशी
सौरव गांगुली
बासित अली
मोहम्मद वसीम
पाकिस्तान ए टीम
नेपाल की टीम
भारत
यूएई
पाकिस्तान
भारत
यूएई
श्रीलंका
यूएई
लिस्ट ए
दोहरा शतक
पाकिस्तान
क्रिकेट
सौरव गांगुली

Related Stories

More on this topicवैभव सूर्यवंशी
The Brar decision: India stare at big pace-bowling call with WTC hopes on the line
Sports·1 hour ago

The Brar decision: India stare at big pace-bowling call with WTC hopes on the line

India may hand fast bowler Gurnoor Brar his Test debut in Christchurch after cancelling practice on November 25 due to the 182 overs bowled in the series opener. Brar, who was close to debuting in Colombo, offers extra pace and long-spell endurance as India seeks crucial World Test Championship points.

TOI Sports
3 min read
वैभव सूर्यवंशी के नाम दर्ज हुए कई बड़े रिकॉर्ड, 53 गेंदों में 204 रन बनाकर रचा इतिहास
Sports·14 hours ago

वैभव सूर्यवंशी के नाम दर्ज हुए कई बड़े रिकॉर्ड, 53 गेंदों में 204 रन बनाकर रचा इतिहास

वैभव सूर्यवंशी ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स में यूएई के खिलाफ 53 गेंदों पर 204 रन बनाकर लिस्ट ए में सबसे तेज दोहरा शतक जड़ा। 14 साल 32 दिन की उम्र में आईपीएल में अर्धशतक और शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में अर्धशतक और प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है।

BBC हिंदी
3 min read
Vaibhav Sooryavanshi creates history! Smashes fastest-ever hundred in List A
Sports·16 hours ago

Vaibhav Sooryavanshi creates history! Smashes fastest-ever hundred in List A

Vaibhav Sooryavanshi smashed the fastest century in List A cricket off 28 balls for India A against the UAE in the ACC Men's Asia Cup Rising Stars 2026 in Doha on Tuesday.

Times of India
2 min read
'Will be the greatest Test player India has seen': Ashwin's massive praise for Pant
Sports·17 hours ago

'Will be the greatest Test player India has seen': Ashwin's massive praise for Pant

Ravichandran Ashwin praised Rishabh Pant as a potential greatest Indian Test player after Pant scored 128 against New Zealand in Wellington, breaking a world record.

TOI Sports
2 min read
Alex Ovechkin Gives Children Battling Cancer a Special Day at the Capitals' Training Facility
Sports·yesterday

Alex Ovechkin Gives Children Battling Cancer a Special Day at the Capitals' Training Facility

Alex Ovechkin welcomed children affected by cancer to MedStar Capitals Iceplex in Arlington, Virginia, for the Capitals' annual Hockey Fights Cancer skate on November 5, 2026. The NHL's all-time leading goal scorer let young patients shoot from his famous 'Ovi's Office' spot, wore a lavender mullet wig, and reunited with five-year-old Sunny Thornton, whom he had previously supported with a video message when she missed the home opener due to treatment.

TOI Sports
3 min read
एशिया कप राइजिंग स्टार्स: पाकिस्तान के हाथों भारत की हार से ज़्यादा चर्चा मैच के दौरान हुए तनाव की
Sports·yesterday

एशिया कप राइजिंग स्टार्स: पाकिस्तान के हाथों भारत की हार से ज़्यादा चर्चा मैच के दौरान हुए तनाव की

पाकिस्तान ए ने भारत ए को 48 रन से हराया। दोहा में पाकिस्तान ने 313 रन बनाए, भारत 265 रन पर ऑलआउट हुआ। तिलक वर्मा ने शतक लगाया लेकिन भारत हार गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने हाथ नहीं मिलाए।

BBC हिंदी
3 min read
More on this topicवैभव सूर्यवंशी