
चीन और अमेरिका के बीच हालिया बैठक के बाद संबंधों की स्थिति और प्रमुख समझौतों का विश्लेषण।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हालिया बैठक में एआई सुरक्षा और व्यापारिक समझौते के विस्तार पर सहमति बनी, लेकिन ताइवान और सेमीकंडक्टर जैसे बड़े मुद्दों पर अनिश्चितता बरकरार है।
AI-generated summary
चीन और अमेरिका के बीच हाल ही में उच्च-स्तरीय बैठक हुई, जिसमें एआई और व्यापारिक मुद्दों पर चर्चा की गई। दोनों देश ताइवान और सेमीकंडक्टर जैसे संवेदनशील विषयों पर अलग-अलग रुख रखते हैं।
चीन ने सोमवार को इस बारे में कुछ और जानकारी दी कि पिछले हफ़्ते शी जिनपिंग और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाक़ात में किन बातों पर सहमति बनी थी.
इससे बैठक के कुछ ठोस नतीजों का पता चला. लेकिन दोनों देशों ने कोई साझा बयान जारी नहीं किया और बातचीत में कोई बड़ी सफलता भी नहीं मिली.
इसके बजाय दोनों सरकारों ने मुलाक़ात का अपना-अपना ब्यौरा जारी किया.
यह शायद इस बात का संकेत है कि व्हाइट हाउस की सैर और रिश्तों में गर्मजोशी लाने के वादों के बावजूद वॉशिंगटन और बीजिंग अब भी एक-दूसरे को लेकर सतर्क हैं.
इस बातचीत के बारे में चार बातें अब सामने आई हैं. हालांकि, कुछ सवालों के जवाब अब भी नहीं मिले हैं.
बीजिंग का कहना है कि चीन और अमेरिका एआई पर नई बातचीत शुरू करने के लिए तैयार हो गए हैं. इस मुद्दे पर अगली बैठक नवंबर के आख़िर में होगी.
दोनों देशों के बीच आधुनिक आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस तैयार करने की होड़ चल रही है. एआई का इस्तेमाल कारोबार से लेकर सेना की योजनाएं बनाने तक में बढ़ रहा है. ऐसे में नई बातचीत से संकेत मिलता है कि दोनों देश इस तकनीक के लिए कुछ सुरक्षा सीमाएं तय करने की ज़रूरत महसूस कर रहे हैं.
दोनों देश एआई से जुड़ी घटनाओं की जानकारी एक-दूसरे को देने के लिए एक संपर्क व्यवस्था बनाने पर भी सहमत हुए हैं. इसका मक़सद यह है कि किसी ग़लतफ़हमी या अचानक हुई घटना के कारण दोनों देशों के बीच बड़ा टकराव न हो जाए.
चीन के सरकारी मीडिया ने सोमवार को पहली बार इसकी पुष्टि की कि दोनों देशों के बीच व्यापार को लेकर हुआ अस्थायी समझौता 10 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है.
इस थोड़े समय के विस्तार से यह तय हो गया है कि इस साल के आख़िर में होने वाले दो बड़े अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में दोनों नेता फिर मिलेंगे. ट्रंप नवंबर में चीन के शेनझेन में होने वाले एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग यानी एपेक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे. वहीं, शी जिनपिंग दिसंबर में जी20 शिखर सम्मेलन के लिए मियामी जाएंगे.
चीन को अमेरिका भेजे जाने वाले 30 अरब डॉलर के सामान पर टैरिफ़ कम कराने में सफलता मिली है. उम्मीद है कि इसके बदले चीन भी अमेरिकी सामान पर टैरिफ़ घटाएगा.
व्हाइट हाउस की ओर से जारी जानकारी में ताइवान का कोई ज़िक्र नहीं था. लेकिन चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के लिए यह मुद्दा साफ़ तौर पर अहम था. चीन की ओर से जारी बैठक के ब्यौरे के मुताबिक़, शी जिनपिंग ने डोनाल्ड ट्रंप से कहा कि अमेरिका को औपचारिक रूप से ताइवान की आज़ादी का विरोध करना चाहिए और इस मुद्दे पर सावधानी से आगे बढ़ना चाहिए.
चीन का कहना है कि वह अमेरिका के समर्थन वाले बैंकों, निवेश कंपनियों और बीमा कंपनियों समेत और ज़्यादा विदेशी वित्तीय संस्थानों को देश में कारोबार करने और दफ़्तर खोलने के लिए आवेदन करने की अनुमति देगा. हालांकि, उनकी अर्ज़ियों को मंज़ूरी चीन के क़ानूनों और नियमों के तहत ही मिलेगी.
AI outlook — possibilities, not facts
नवंबर के अंत में एआई पर अगली बैठक आयोजित होगी।
Very likely · Within weeks

A dispute and violent clash broke out in Ujjain over the removal of a portion of the Shahi Mosque during road widening in preparation for Simhastha Kumbh 2028. After consensus between the administration and the mosque committee, the history of the mosque is said to be as old as 1390.

Amid questions being raised over the Election Commission describing the SIR process as 2003-like, ADR and Yogendra Yadav have claimed that there are major differences in the timelines, responsibilities of filling the form and rules of documents.

Israel's Central Election Committee voted to disqualify prominent Arab political groups including the Joint List and the Ra'am Party and leaders Sami Abu Shehadeh and Ofer Kassif from running in the elections ahead of parliamentary elections, in a move that critics have described as politically motivated and an attempt to suppress the voices of Arab voters.
Defense Secretary Pete Hegseth announced that US military intelligence and cybersecurity agencies will help protect American election systems during the November midterm elections, following President Donald Trump's significant reduction of the Cybersecurity and Infrastructure Security Agency's role within the Department of Homeland Security. The move comes amid concerns over possible government interference and unsubstantiated claims of election fraud by Trump, with early voting already underway ahead of Election Day on November 3.
US and Iranian officials are engaged in renewed ceasefire negotiations following Iran's proposal for a seven-day ceasefire to end seven months of conflict, which President Trump rejected but indicated further talks would occur this week, with Iran linking Strait of Hormuz reopening to conditions including sanctions relief and asset unfreezing.
The Supreme Court has instructed the Election Commission to settle the dispute between Mamata Banerjee-led Trinamool Congress and a rival faction over the 'two flower with grass' election symbol within three months, allowing four weeks for pleadings and evidence submission. The EC had previously frozen the original symbol and assigned alternative symbols to both factions.