Breaking
BRSeptember Moto Fest structure collapses during storm in Patos de Minas, leaving five injured and pregnant woman treated for anxietyRUBus crashes off cliff in Cape Verde, killing at least 25 peopleDEAntonelli wins Monza race ahead of Russell, Leclerc crashesVNNam Dinh beat HAGL 4-0 in round 1 of V-League 2026-2027TR2 Palestinians, one of them a child, lost their lives in the Israeli drone attack in Nasr District of Gaza.BRSeptember 7th parade in Porto Velho will be held at night due to the heatARAnak Krakatoa volcano eruption disrupts flights in Indonesia, affecting more than 22,000 passengersDEHSV loses home game against Mainz 0:5GLOBALPlayer ratings from Everton vs Manchester United matchSEAmerican envoys meet Zelenskyy after talks with Putin in MoscowBRSeptember Moto Fest structure collapses during storm in Patos de Minas, leaving five injured and pregnant woman treated for anxietyRUBus crashes off cliff in Cape Verde, killing at least 25 peopleDEAntonelli wins Monza race ahead of Russell, Leclerc crashesVNNam Dinh beat HAGL 4-0 in round 1 of V-League 2026-2027TR2 Palestinians, one of them a child, lost their lives in the Israeli drone attack in Nasr District of Gaza.BRSeptember 7th parade in Porto Velho will be held at night due to the heatARAnak Krakatoa volcano eruption disrupts flights in Indonesia, affecting more than 22,000 passengersDEHSV loses home game against Mainz 0:5GLOBALPlayer ratings from Everton vs Manchester United matchSEAmerican envoys meet Zelenskyy after talks with Putin in Moscow
Backदिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंज़िला पीजी इमारत गिरने से कई बच्चों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंज़िला पीजी इमारत गिरने से कई बच्चों के दबे होने की आशंका
BREAKING
BBC हिंदी48 minutes agoCrime3 min readIndia

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंज़िला पीजी इमारत गिरने से कई बच्चों के दबे होने की आशंका

Quick Look

दिल्ली के सत्य निकेतन मार्केट इलाक़े में रविवार दोपहर एक पांच मंज़िला पीजी इमारत गिर गई जिसमें कई बच्चों के दबे होने की आशंका है. अब तक 9 बच्चों को बाहर निकाला गया है, जिनमें से तीन की मौत हो गई है. बचाव अभियान जारी है और अधिकारी लापरवाही के मामले में इमारत के मालिक के खिलाफ कार्रवाई की बात कर रहे हैं.

AI-generated summary

Why It Matters

दिल्ली के सत्य निकेतन मार्केट इलाक़े में एक पुरानी पांच मंज़िला पीजी इमारत थी, जिसका उपयोग छात्रों के रहने के लिए किया जा रहा था. इमारत के बेसमेंट में मरम्मत का काम चल रहा था, जिसे लेकर स्थानीय लोगों और विशेषज्ञों ने सुरक्षा संबंधी चिंताएं जताई थीं.

Font size

प्रकाशित 6 सितंबर 2026, 14:23 IST

अपडेटेड 28 मिनट पहले

पढ़ने का समय: 7 मिनट

दिल्ली के सत्य निकेतन मार्केट इलाक़े में रविवार दोपहर एक पांच मंज़िला पीजी इमारत गिर गई जिसमें कई लोगों के दबे होने की आशंका है.

दिल्ली के एडिशनल डीसीपी अभिमन्यू पोसवाल ने पत्रकारों को बताया कि "अब तक 9 बच्चों को बाहर निकाला गया है और उन्हें अस्पताल भेजा गया है. दुर्भाग्य से तीन की मौत हो गई है."

उन्होंने बताया, "इमारत के मालिक के बारे में जानकारी निकाली जा रही है. हमारे पास सारी सूचनाएं हैं और जल्द ही उसे अरेस्ट किया जाएगा. लापरवाही का मामला दर्ज किया जाएगा."

पोसवाल ने कहा कि "बचाए गए एक बच्चे ने बताया कि अंदर 15-16 बच्चे थे, हालांकि अभी पक्की जानकारी नहीं है. राहत और बचाव अभियान अभी जारी है."

उधर, एनडीआरएफ़ के आईजी एनएस बुंदेला ने कहा, "पांच मज़िला इमारत की ऊपरी मंज़िल से लोगों को बाहर निकाला जा रहा है. जो लोग ज़िंदा हैं, उन्हें सुरक्षित बाहर निकालना बहुत ज़रूरी है. इसलिए इस अभियान में कुछ समय लगेगा."

दिल्ली पुलिस ने बयान जारी कर कहा, "स्थानीय पूछताछ से पता चला कि यह 40-50 साल पुरानी इमारत थी, जिसमें एक बेसमेंट और पांच ऊपरी मंजिलें थीं. इसका इस्तेमाल पीजी हॉस्टल के तौर पर किया जा रहा था. घटना के समय बेसमेंट में मरम्मत का काम चल रहा था."

हादसा मोती बाग़-2 स्थित शिव मंदिर के पास हुआ. चश्मदीदों ने बीबीसी संवाददाता शुभ राणा को बताया कि इस इलाक़े में अधिकतर स्टूडेंट रहते हैं और कई इमारतों में पीजी चलता है.

दिल्ली सरकार की ओर से सेंट्रलाइज़्ड एक्सिडेंट एंड ट्रॉमा सर्विसेज़ (कैट्स) के नोडल अधिकारी बलराज सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि बताया जा रहा है कि 20 से 30 कैज़ुअल्टी की आशंका है. मौके पर 17 एंबुलेंस तैनात की गई हैं.

छोड़कर सबसे अधिक पढ़ी गईं आगे बढ़ें

सबसे अधिक पढ़ी गईं

समाप्त

घटना के कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे बीजेपी विधायक अनिल शर्मा ने बताया, "कुछ स्टूडेंट अंदर से फ़ोन भी कर रहे हैं और लगता है कि अभी भी कुछ और लोग अंदर फंसे हुए हैं."

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने संवेदना ज़ाहिर करते हुए राहत और बचाव कार्य में हर संभव मदद देने की बात कही है.

जबकि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद चंद्रशेखर आज़ाद, सांसद पप्पू यादव, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी समेत आम आदमी पार्टी के कई नेताओं ने प्रतिक्रिया देते हुए ज़िम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है.

चश्मदीदों ने क्या बताया

छोड़कर पॉडकास्ट आगे बढ़ें

Dinbhar: आवाज़ वही, अंदाज़ नया

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

एपिसोड

समाप्त

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, दिल्ली अग्निशमन विभाग को दोपहर करीब 1.30 बजे इमारत गिरने की सूचना मिली, सूचना मिलते ही दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया.

जिस समय इमारत ढही, इलाक़े में एक ज़ोर का धमाका सुनाई दिया.

पड़ोस की ही एक दुकान में बैठे एक चश्मदीद स्टूडेंट ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि धमाके की आवाज़ सुनते ही सारे लोग बाहर भागे.

उसने कहा, "अचानक भूकंप जैसी आवाज़ सुनाई दी. हम तुरंत बाहर भागे. यहां बहुत धुआं और धूल थी. पूरी इमारत गिर गई थी."

"अभी भी मलबे के अंदर से आवाजें आ रही हैं. बच्चे चिल्ला रहे हैं, 'हमें बचाओ, हमें बचाओ!'... कम से कम 25-30 बच्चे हैं. यहां पास में लड़कों और लड़कियों के लिए पीजी था."

उस स्टूडेंट ने बताया कि इस इमारत के बेसमेंट में रेनोवेशन का काम चल रहा था.

"इन इमारतों को 100 साल की लीज़ पर दिया गया है. अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए वे लोग नीचे बेसमेंट बना रहे थे. उन्होंने ऊपर की बिल्डिंग मज़बूत कर दी, लेकिन नीचे के पिलर कमज़ोर थे. जिसकी वजह से वह बिल्डिंग गिरी है."

उस स्टूडेंट ने बताया, "बेसमेंट में कई मज़दूर काम कर रहे थे वो सभी दब गए हैं. साथ ही बिल्डिंग के सामने फल वगैरह बेचने वाले रेहड़ी पटरी वाले भी थे वो भी दब गए हैं."

एक अन्य चश्मदीद स्टूडेंट ने एएनआई को बताया, "ये 'हॉस्टल डेज़' नाम की बिल्डिंग है. इसके ठीक बगल में एक और पीजी की इमारत भी गिर गई है. 'हॉस्टल डेज़' लड़कों के लिए बना पीजी है. यह पांच मंज़िला इमारत थी. इसके बगल वाली इमारत भी गिर गई है. इसके बगल में दो और इमारतें हिल रही थीं. इनमें भी पीजी चलता है. मलबे से इनके एंट्रेस ब्लॉक हो गए हैं."

"जितने बच्चे अपने कमरों के अंदर थे, वे सभी मलबे में दब गए. इमारत गिरने के बाद से करीब 15-20 मिनट से दमकल और बचाव दल मौके पर काम कर रहे हैं. कई बच्चों को जैसे तैसे खींच खींच कर बाहर निकाला जा रहा है."

'बेसमेंट में खुदाई के चलते इमारत गिरी'

घटना के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता घटनास्थल पर पहुंचीं. उन्होंने कहा कि इमारत के बेसमेंट में खुदाई चल रही थी, जिस कारण पिलर हिला और बिल्डिंग गिर गई.

सीएम रेखा गुप्ता ने मीडिया से कहा, "11 लोगों को रेस्क्यू किया गया है. हमारे लिए सबसे ज़रूरी उन बच्चों की जान बचाना है, जो संभवतः अभी भी अंदर फंसे हैं. जो भी इस हादसे का ज़िम्मेदार है, चाहे वो बिल्डिंग का मालिक हो या कोई अधिकारी, उस पर कार्रवाई होगी."

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने एक्स पर लिखा, "दिल्ली के मोती बाग स्थित सत्य निकेतन में इमारत गिरने की ख़बर बेहद दुखद और चिंताजनक है. मलबे में स्टूडेंट समेत कई लोगों के दबे होने की आशंका बेहद विचलित करने वाली है."

उन्होंने सरकार से इस हादसे की उच्चस्तरीय जांच कराने और लापरवाही के लिए ज़िम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है.

कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई ने आशंका ज़ाहिर की है कि इमारत के मलबे में दिल्ली विश्वविद्यालय के कई स्टूडेंट दबे हो सकते हैं. एनएसयूआई ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "हर स्टूडेंट और व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालना चाहिए और इस घटना की निष्पक्ष जांच कर ज़िम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराना चाहिए."

पीएम मोदी समेत नेताओं ने क्या कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि बचाव अभियान जारी है.

पीएमओ के एक्स हैंडल पर पीएम मोदी का एक बयान जारी कर कहा गया है, "दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना बेहद दुखद है. अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं. घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. अधिकारी मौके पर काम कर रहे हैं और इस हादसे से प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं."

उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, "दिल्ली के सत्य निकेतन में एक इमारत के गिरने की ख़बर से बहुत दुखी हूं. मैंने मुख्यमंत्री, दिल्ली के पुलिस के कमिश्नर और एनडीआरएफ़ के डायरेक्टर जनरल से बात की और हालात को जाना."

गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, "स्थानीय प्रशासन और एनडीआरएफ़ की टीमें आपसी तालमेल के साथ बचाव अभियान चला रही हैं. घायलों को सभी ज़रूरी चिकित्सा मदद दी जा रही है. मैं सभी घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं."

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, "स्टूडेंट का जीवन पहले ही संघर्षों से भरा था- अब हालात जानलेवा हैं. कॉलेज या विश्वविद्यालय में अच्छे हॉस्टल न होने के कारण स्टूडेंट पीजी में एक छत के नीचे 40-40 की संख्या में, अमानवीय परिस्थितियों में रहने को मजबूर हैं. हर स्टूडेंट की जान क़ीमती है और उसकी रक्षा हर हाल में होनी चाहिए."

अभिजीत दीपके ने लगाया लापरवाही का आरोप

घटना के तुरंत बाद कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने राहत और बचाव को लेकर एक्स पर एक वीडियो साझा किया.

उन्होंने लिखा, "स्टूडेंट्स मलबे के नीचे दबे हैं और स्थानीय लोग अपने हाथों से लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं. प्रशासन का एक भी व्यक्ति नज़र नहीं आ रहा. जब ज़िंदगी बचाने के लिए हर मिनट क़ीमती है, प्रशासन कहां है? यह सब कब तक चलता रहेगा?"

अभिजीत दीपके ने एक अन्य पोस्ट में लिखा, "कल पीएम ने डीयू का दौरा किया, राजनीतिक भाषण दिया और 'दिमाग़ी नक्सल' शब्द का भी इस्तेमाल किया, जबकि उन्होंने हमारी शिक्षा व्यवस्था की ख़राब हालत के बारे में बहुत कम बात की. आज साउथ कैंपस में एक हॉस्टल की इमारत गिर गई है और आशंका है कि मलबे के नीचे स्टूडेंट फंसे हो सकते हैं. अभी तक कितने लोगों की जान गई है, इसकी जानकारी नहीं है."

"आख़िर कब तक इस देश के स्टूडेंट को ख़राब व्यवस्था और लापरवाही की क़ीमत चुकानी पड़ेगी? आदिवासी इलाक़ों में देखभाल और मदद की कमी के कारण आदिवासी स्टूडेंट की जान जा रही है और देश की राजधानी में पढ़ने वाले स्टूडेंट भी सुरक्षित नहीं हैं."

सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने एक्स पर लिखा, "हादसे की निष्पक्ष जांच हो और यह पता लगाया जाए कि हॉस्टल के रूप में संचालित इस इमारत की सुरक्षा जांच और अनुमति से जुड़े नियमों का पालन किया गया था या नहीं."

आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "सत्य निकेतन में एक और इमारत गिर गई. यह डीयू के साउथ कैंपस के कॉलेज छात्रों के लिए पीजी आवास था. क़रीब 30-40 छात्रों के मलबे में दबे होने की आशंका है."

"एमसीडी के बिल्डिंग विभाग में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ट्रांसफ़र की दर 1.25 करोड़ रुपये है. इसलिए यह रुकने वाला नहीं है. यह साकेत में इमारत गिरने जैसी ही कहानी है. ऑडिट के नाम पर एक बार फिर कारोबारियों, जिम, होटल और अस्पतालों से करोड़ों रुपये वसूले जाएंगे. कुछ भी नहीं बदलेगा."

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

What to Watch

AI outlook — possibilities, not facts

  • इमारत के मालिक और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया जाएगा और उनकी गिरफ्तारी होगी.

    Very likely · Within days

  • दिल्ली सरकार इस घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग करेगी और सुरक्षा मानकों में कड़ाई लाएगी.

    Likely · Within weeks

  • पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिया जाएगा और घायलों का इलाज सरकार द्वारा किया जाएगा.

    Very likely · Within days

Open Questions

  • इमारत के गिरने का确切 कारण क्या था?
  • मलबे में अभी कितने लोग फंसे हुए हैं?
  • इमारत के मालिक और अधिकारीयों पर किस तरह की कार्रवाई होगी?
  • क्या इमारत की सुरक्षा जांच और अनुमति नियमों का पालन किया गया था?

Related Topics

This article was originally published by BBC हिंदी.

Related Stories

More on this topicदिल्ली