
प्रिंसेस डायना की बरसी के मौके पर उनके जीवन के आखिरी दिन और पेरिस में हुए हादसे की पूरी कहानी को याद किया गया है।
प्रिंसेस डायना के भाई अर्ल स्पेंसर ने प्रिंस हैरी और मेगन की मीडिया कवरेज को 'कैंसर जितनी ख़तरनाक' बताया है। इस बीच, डायना की 1997 में पेरिस में हुई कार दुर्घटना और उनके जीवन के आखिरी दिन की कहानी को फिर से याद किया गया है।
AI-generated summary
प्रिंसेस डायना की मौत 31 अगस्त 1997 को पेरिस में एक कार हादसे में हुई थी। उनके भाई अर्ल स्पेंसर ने हाल ही में प्रिंस हैरी और मेगन की मीडिया कवरेज की तुलना उस घटना से की है।
प्रिंसेस डायना के भाई अर्ल स्पेंसर ने बीबीसी से कहा है कि मीडिया जिस तरह का बर्ताव ड्यूक और डचेस ऑफ़ ससेक्स यानी प्रिंस हैरी और मेगन के साथ कर रहा है उसने उन्हें उनकी बहन डायना, प्रिंसेस ऑफ़ वेल्स के साथ हुई घटनाओं की याद दिला दी है.
उन्होंने कहा कि प्रिंस हैरी और मेगन को लेकर चल रही मीडिया कवरेज 'कैंसर जितनी ख़तरनाक' है. उन्होंने कहा कि लोगों को डायना के उदाहरण से सीखना चाहिए.
ससेक्स दंपती शाही ज़िम्मेदारियों से अलग होने के छह साल बाद हाल ही में कैलिफ़ोर्निया से ब्रिटेन लौटे हैं. वे लगातार मीडिया की आलोचना करते रहे हैं.
डायना की मौत 31 अगस्त 1997 को पेरिस में एक कार हादसे में हुई थी. आरोप है कि मीडिया उनकी कार का पीछा कर रहा था.
उनकी ज़िंदगी का आख़िरी दिन कैसा था, इस पर हमने 7 साल पहले ये कहानी की थी, जिसे फिर से प्रकाशित कर रहे हैं.
राजकुमारी डायना ने अपना आख़िरी दिन अपने पार्टनर डोडी अल फ़ायद की नौका के ऊपरी डेक में बिताया. नाश्ते में उन्होंने ताज़े जैम के साथ एक एक क्रोएसाँ खाया.
साथ में डायना ने दूध वाली कॉफ़ी ली जबकि डोडी ने ब्लैक कॉफ़ी ली. उस दिन साढ़े ग्यारह बजे दोनों ने नौका छोड़ दी ताकि वो डोडी के निजी विमान से पेरिस पहुंच सकें. उनके साथ डोडी का बटलर और उनका मालिश करने वाला भी गया क्योंकि डोडी की पीठ में उस दिन काफ़ी दर्द था.
उस दिन डोडी के कैलेंडर में सिर्फ़ एक एंट्री थी. उन्हें शाम साढ़े छह बजे पेरिस में अपने पिता के होटल रिट्ज़ के नज़दीक एक ज्वैलर के पास से एक अंगूठी लेनी थी. जैसे ही वो नीचे उतरे कैमरा वालों ने उनकी तस्वीरें लेनी शुरू कर दीं. शाम को वो दोनों रिट्ज़ होटल पहुंचे. डायना अपने बाल संवारने होटल के सैलून में चली गईं और डोडी अपने ज्वैलर से मिलने चले गए.
मशहूर पत्रकार क्रिस्टोफ़र एंडरसन अपनी किताब 'द डे डायना डाइड' में लिखते हैं, "पहले वो दोनों पेरिस के रेस्तराँ 'शे बेनॉय' गए लेकिन जब वहाँ उन्होंने फोटोग्राफ़रों की भीड़ देखी तो वो लौट कर 'रिट्ज़' के डाइनिंग रूम में आ गए. वहाँ डायना ने वेजेटेबिल 'टेंपूरा' का ऑर्डर किया जब कि डोडी ने ग्रिल्ड 'टरबोट' मछली मंगवाई."
"ऑर्डर देने के तुरंत बाद वो असहज महसूस करने लगे क्योंकि कई आँखें उन्हें घूर रही थीं. उन्होंने तुरंत डायनिंग रूम छोड़ा और वेटर से कहा कि वो उनका खाना उनके इंपीरयल स्वीट में पहुंचा दें."
एंडरसन आगे लिखते हैं, "डोडी ने योजना बनाई कि उनके ड्राइवर और अंगरक्षक ये आभास देंगे कि वो आगे के गेट से बाहर निकलने वाले है जहाँ उनकी मर्सिडीज़ गाड़ियों का काफ़िला उनका इंतज़ार कर रहा है, लेकिन तभी डोडी होटल के पिछले दरवाज़े से होटल की एक दूसरी मर्सिडीज़ एस 280 में निकल जाएंगे."
डोडी की ये योजना सफल रही लेकिन उस दिन उनके ड्राइवर आनरी पॉल ने शराब पी रखी थी. उनके ख़ून में अल्कोहल की मात्रा फ़्रांस की कानूनी मान्य सीमा से तीन गुना अधिक थी. बाद में जब उनके खून की जाँच की गई तो उसमें प्रोज़ेक और टियाप्राइडल जैसी दवाओं के अंश भी मिले, जिन्हें एंटी डिप्रेसेंट के तौर पर लिया जाता है.
जैसे ही वो वहाँ से निकले फ़ोटोग्राफ़रों को इस बारे में हवा लग गई और वो उनके पीछे मोटरसाइकिलों पर दौड़ पड़े. उनका ड्राइवर उनको छकाते हुए एफ़िल टावर के पास 'पों दे अलमा' सुरंग के अंदर घुस गया. ठीक 12 बज कर 23 मिनट पर फ़ोटोग्राफ़रों से बच निकलने की कोशिश कर रही कार सुरंग के एक कंक्रीट खंभे से जा टकराई.
इस टक्कर से कुछ ही मिनट पहले डोडी के अंगरक्षक ट्रेवर रीस जोंस ने अपनी सीट बेल्ट पहन ली थी. उस कार में सवार चार लोगों में से एक वो ही अगले दिन की सुबह देखने के लिए ज़िंदा रहे. बाद में एक प्रत्यक्षदर्शी ने बीबीसी से बात करते हुए कहा, "हम सेन नदी के किनारे चल रहे थे, तभी हमने एक ज़ोर का धमाका सुना. ऐसा लगा कि जैसे किसी ने बहुत नज़दीक से बंदूक से कोई फ़ायर किया और एक कार के टायरों के स्क्रेच की आवाज़ सुनाई दी."
एक दूसरे चश्मदीद ने बताया, "मैं अपनी गर्ल फ़्रेंड और तीन अन्य पर्यटकों के साथ सुरंग के द्वार पर था. ट्रैफ़िक थोड़ा धीमा हो चला था, क्योंकि वाहन 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से आगे बढ़ रहे थे. जैसे ही धमाका हुआ मैं और एक जर्मन पर्यटक अंदर की तरफ़ दौड़े ताकि हम कार में सवार लोगों की मदद कर सकें."
1 बज कर 20 मिनट पर एंबुलेंस वहाँ पहुंची. एंबुलेंस पर सवार थे डॉक्टर आर्नल्ड डोरोसी. उन्होंने बाद में बीबीसी को बताया, "वहाँ पर हमें कार नहीं कार का मलबा मिला. ड्राइवर और डोडी की जान जा चुकी थी. कार से 10-20 गज़ की दूरी पर एक शख़्स पड़ा हुआ था और एक मेडिकल टीम उन्हें हर संभव तरीके से मदद कर रही थी."
डोरोसी आगे बताते हैं, "जब हम वहाँ पहुंचे तो राजकुमारी ज़िंदा थीं. वो कार की पिछली सीट पर थीं और उनका आधा शरीर कार के फ़र्श और आधा शरीर कार की सीट पर था. वो करीब-करीब बेहोश थीं और कुछ कहने की कोशिश कर रही थीं."
बीबीसी ने उनसे पूछा, "क्या आप याद कर सकते हैं, डायना क्या कहने की कोशिश कर रही थीं?" डाक्टर डोरोसी का जवाब था, "ये समझना बहुत मुश्किल था लेकिन मैं साफ़ देख सकता था कि उन्हें बहुत तकलीफ़ हो रही थी. वो टूटे हुए शब्दों में कह रही थीं कि उन्हें बहुत दर्द हो रहा है."
क्रिस्टोफ़र एंडरसन लिखते हैं, "अमरीकी पैरा-मैडिक्स स्कूप एंड रन यानी उठाओ और भागो तकनीक में यकीन करते हैं जबकि फ़्रेंच 'स्टे एंड प्ले' तकनीक में विश्वास करते हैं. अभी लेडी डायना रास्ते में ही थी कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा और एंबुलेंस को रोक कर उन्हें 'एईडी' और 'सीपीआर' दिया गया."
"1 बज कर 45 मिनट पर फ़्रांस में ब्रिटेन के राजदूत माइकल रे को इस दुर्घटना की सूचना मिली. उन्होंने तुरंत महारानी के निजी सचिव रोबिन जैनव्रिन को फ़ोन कर इसके बारे में आगाह कर दिया. ठीक 2 बज कर 1 मिनट पर डायना की एंबुलेंस अस्पताल में घुसी."
उनको देखने वाले एक और डॉक्टर डैनियल इरोड ने बताया कि पहली बार डायना के दिल की धड़कनें तब रुकीं जब उन्हें कार से उतार कर एंबुलेंस पर चढ़ाया गया. लेकिन 'कार्डियक मसाज' दिए जाने के बाद उनका दिल फिर धड़कने लगा.
एंबुलेंस में उनकी हालत फिर ख़राब हुई और डॉक्टरों ने उन पर काम करने के लिए एंबुलेंस रुकवा दी. जब वो अस्पताल पहुंचीं तो उनकी हार्ट बीट चल रही थी लेकिन जल्द ही उन्हें साँस लेने में मदद करने के लिए एक कृत्रिम उपकरण लगा दिया गया.
बाद में एंबुलेंस के ड्राइवर माइकल मेसेबियू ने जाँच दल को बताया कि वो डॉक्टरों के आदेश पर एंबुलेंस को धीरे चला रहे थे. उन्होंने ऐसा इसलिए किया था, क्योंकि डायना का रक्तचाप बहुत नीचे चला गया था और वो उनका इलाज कर रहे थे. ठीक चार बजे डॉक्टरों ने हार मान ली और राजकुमारी डायना को मृत घोषित कर दिया गया.
उसी समय लंदन में ओल्ड बैरक्स में डायना के बटलर पॉल बरेल के घर पर टेलीफ़ोन की घंटी बजी. दूसरे छोर पर डायना की नज़दीकी दोस्त लूसिया फ़्लेचा डे लीमा थीं, जो उन्हें वॉशिंगटन, अमेरिका से फ़ोन कर रही थीं
उनके पास तत्कालीन राष्ट्रपति क्लिन्टन के चीफ़ ऑफ़ प्रोटोकॉल मेल फ़्रेंच का फ़ोन आया था कि राजकुमारी की कार का एक्सिडेंट हुआ है. लीमा के पास डायना का नया मोबाइल नंबर नहीं था. बरेल को पता था कि राजकुमारी अपने मोबाइल फ़ोन के बिना कहीं नहीं जातीं. उन्होंने उनका नंबर डायल किया. घंटी बजी लेकिन कुछ ही सेकेंडों में वो 'ऑटोमेटेड आंसरिंग सर्विस मोड' में चला गया.
डेढ़ घंटे बाद इस बात की पुष्टि हुई कि डोडी की मृत्यु हो चुकी है. डायना की निजी सचिव जैकी एलन ने पॉल और डायना के ड्राइवर के लिए पेरिस जाने के लिए जहाज़ के टिकट बुक किए.
उस समय ब्रिटिश एयरवेज़ के लंदन के सारे दफ़्तर बंद थे. इसलिए ये टिकट एयरलाइंस के न्यूयॉर्क ऑफ़िस से बुक किए गए. सुबह चार बजे राजकुमारी डायना को मृत घोषित कर दिया गया. बरेल ने अपने घर जा कर एक बैग में अपना सामान लिया और फिर वो डायना के अपार्टमेंट चले गए.
पॉल बरेल अपनी किताब 'अ रॉयल ड्यूटी' में लिखते हैं, "मैं राजकुमारी के अपार्टमेंट के पीछे के दरवाज़े से अंदर घुसा. इसके अंदर व्याप्त सन्नाटे ने मुझे बुरी तरह से विचलित कर दिया. मैं उनकी मेज़ के पास गया. उस पर रखी तीन 'मिनिएचर' घड़ियाँ टिक-टिक कर रही थीं."
"एक बीकर में करीब दर्जन भर पेंसिलें रखी हुई थीं. एक मेमो शीट पर पत्रों में इस्तेमाल करने के लिए अच्छे शब्दों की सूची लिखी हुई थी. उन्होंने इस बात को कभी नहीं छिपाया कि उनकी अंग्रेज़ी शब्दों की 'स्पेलिंग' बहुत कमज़ोर थी. फिर मुझे वो जप माला (तस्बीह) दिखाई दी जो उन्हें मदर टेरेसा ने दी थी. वो एक छोटी सी जीसस क्राइस्ट की मूर्ति के चारों और लिपटी हुई थी."
बरेल आगे लिखते हैं, "मैंने उसे उठा कर अपनी जेब में रख लिया. उनकी ड्रेसिंग टेबल पर उनके पसंदीदा पर्फ़्यूम 'फ़ाउबर्ग 24' की आधी इस्तेमाल की हुई बोतल रखी हुई थी. बग़ल में उनका 'पेंटीन' हेयर स्प्रे, कॉटन बड्स से भरा हुआ गिलास और कई लिपस्टिक्स रखी हुई थीं. मैंने एक लिपस्टिक और एक पाउडर कॉम्पैक्ट उठा कर एक बैग में रख लिया."
पेरिस में पॉल बरेल सीधे ब्रिटिश राजदूत के घर गए. पाल बरेल लिखते हैं, "मैने राजदूत की पत्नी सिल्विया जे को एक तरफ़ ले जा कर कहा, 'मुझे चिंता है कि दुर्घटना के बाद राज कुमारी के कपड़े बहुत ख़राब हालत में होंगे. उन्हें ये कतई पसंद नहीं आएगा कि लोग उन्हें इस हालत में देखें.' सिल्विया जे मुझे अपने वार्ड रोब के सामने ले गईं और बोलीं, 'आपको इसमें जो भी ड्रेस ठीक लगे, उसे चुन लीजिए.' मैंने एक काले रंग की पोशाक चुनी. फिर मैंने उनका वरसाचे का साइज़ 9 का काले रंग का हील वाला जूता भी चुना. फिर हम दोनों अस्पताल के लिए रवाना हो गए. जैसे ही हम उसके प्रवेश द्वार पर पहुंचे. सिल्विया ने मेरा हाथ दबा कर कहा, 'बी ब्रेव."
जब पॉल बरेल को उस कमरे में ले जाया गया, जहाँ डायना का पार्थिव शरीर रखा हुआ था तो एक तरफ़ से नर्स बीट्रेस हंबर्ट ने उनका हाथ पकड़ा और दूसरी तरफ़ से डायना के ड्राइवर कोलिन ने उनकी बाँह पकड़ी.
पॉल बरेल ने लिखा, "मैंने उनको देखा. वो महिला जिसका मैंने कई सालों तक ख्याल रखा था, एक पलंग पर शाँत लेटी हुई थी. गर्दन तक उनका चेहरा एक सफ़ेद कपड़े से ढ़ंका हुआ था. मेरे आँसू निकलने लगे. मैंने कमरे में चारों तरफ़ देखा. कमरे में सिर्फ़ दो दर्जन गुलाबों का एक गुलदस्ता रखा हुआ था जो फ़्राँस के पूर्व राष्ट्रपति वेलेरी गिस्का दे एस्ताँ ने भिजवाया था."
"मैंने अपने आँसू पोछे और अपनी सारी ताकत जमा कर वहाँ खड़ी नर्स बीट्रेस हंबर्ट से कहा, 'मैं राजकुमारी के पहनाने के लिए एक काली पोशाक और जूते लाया हूँ. मेरे पास उनकी एक लिपस्टिक और पाउडर भी है.' फिर मैंने अपनी जेब से मदर टेरेसा की दी हुई तस्बीह निकाल कर उनसे कहा, 'क्या आप इसे राजकुमारी के हाथों में रख देंगी?' थोड़ी देर बाद जब मैं दोबारा राजकुमारी डायना के पार्थिव शरीर के सामने गया तो मैंने उनको बिल्कुल बदले रूप में पाया.. उन्हें अब काली ड्रेस और जूते पहना दिए गए थे. उनके बाल 'ब्लो ड्राई' कर दिए गए थे और उनके हाथ में मदर टेरेसा की दी हुई तस्बीह रखी हुई थी."
इस बीच ब्रितानी काउंसल जनरल कीथ मॉस ने इस बात की मंज़ूरी दे दी कि डायना के शरीर के ऊपरी हिस्से को आँशिक रूप से इंबाब कर दिया जाए. इसकी वजह से उनके शरीर का पूरा पोस्टमॉर्टम असंभव हो गया. वजह थी शरीर को सुरक्षित रखने वाले फॉर्मलडिहाइड से बहुत सारे टेस्ट अशुद्ध हो जाते हैं.
उधर प्रिंस चार्ल्स ने महारानी के बीएई 146 रॉयल जेट में डायना की दो बहनों लेडी सारा और लेडी जेन फिलोज़ और अपने उप निजी सचिव मार्क बोलैंड के साथ उड़ान भरी.
पेरिस में लैंड करते ही उन्हें सिल्वर रंग की जैगुअर कार में अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल के मुख्य द्वार पर फ़्राँस के राष्ट्रपति जाक शिराक ने उनका स्वागत किया. वो उनको अस्पताल के दूसरी मंज़िल के उस कमरे तक ले गए जहाँ राजकुमारी डायना का पार्थिव शरीर रखा हुआ था.
क्रिस्टोफ़र लिखते हैं, "जब तक डायना के पार्थिव शरीर को स्लेटी रंग के ताबूत में लिटा दिया गया था. उस ताबूत में शीशे की एक खिड़की सी थी. उस ताबूत से फॉर्मलडिहाइड और गुलाब और लिली के फूलों की मिश्रित सुगंध आ रही थी."
"जैसे ही एयरकंडीशनर की हवा से डायना के बाल उड़े, चार्ल्स बहुत भावुक हो गए. उनके होठों से एक आह सी निकली. वो अपनी पूर्व सालियों की तरफ़ मुड़े जो बुरी तरह से रो रही थीं. उन्होंने उनको दिलासा दिया. फिर चार्ल्स ने बेहतरीन फ़्रेंच में उन सब डॉक्टरों को धन्यवाद दिया जिन्होंने डायना का इलाज किया था."
जब विमान ने ब्रिटेन की धरती को छुआ तो तत्कालीन प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर वहाँ पर डायना के पार्थिव शरीर का इंतज़ार कर रहे थे.
पॉल बरेल ने लिखा, 'आठ वायुसैनिकों ने करीब करीब 'स्लो मोशन' में राजकुमारी डायना के पार्थिव शरीर को विमान से नीचे उतारा. फिर हमारी कारों का काफ़िला मध्य लंदन के लिए रवाना हुआ. सड़क के दोनों तरफ़ हर कार ड्राइवर ने अपनी कार रोक दी और अपनी कार के सामने डायना के सम्मान में सिर झुका कर खड़े हो गए. मैंने सोचा अगर डायना जीवित होतीं तो इस बारे में क्या सोचतीं ? वो शर्म से सिकुड़ते हुए कहतीं, 'ओ माई गॉड. वो मेरे लिए अपनी कार रोक रहे हैं. ओ नो !'

British Prime Minister Andy Burnham announced that his country would provide defensive military assistance to Saudi Arabia against the Houthi rebels, particularly air-to-air refueling. The decision comes after Saudi Arabia requested military assistance as conflict escalates between the Houthis and the Saudi-backed government in Yemen, threatening vital Red Sea shipping routes.
Two Indian students, Manoj Sivakumar and Srisaran Thirugnanasambantham, died during a flight training exercise in Canada. The Consulate General of India in Vancouver is assisting with the repatriation of remains as authorities investigate the incident.

Yusron Azzahidi and her former classmate Ziadatur Rahma gathered evidence of allegations of sexual abuse against Ahmad Imanuddin Sumar, the headmaster of Lombok's Abu Barokat Islamic Boarding School, including statements by victims and recordings of coercion, but the investigation had to be halted due to pressure from family and the institution.
St Petersburg's historic Manhattan Casino reopened on Saturday after a four-year, $4.8 million renovation. Originally built in 1925 as a hub for the African American community, the venue hosted music legends like Louis Armstrong and Ray Charles.

The US has announced the deployment of a space weapon in Earth's orbit, although its working method and deployment date have not been disclosed. Experts believe it could be an electronic warfare or radio signal jamming device, while some did not rule out the possibility of it being a more destructive weapon. Russia and China are also developing similar capabilities, which is expected to increase military competition in space.

North Korean troops sent to defend the Kursk region suffered heavy losses in the Russia-Ukraine war, but in return Pyongyang got economic benefits of about $10 billion and deeper strategic ties with Russia.