
बाब अल-मंदेब स्ट्रेट में हूतियों की मौजूदगी से सऊदी तेल निर्यात पर संकट के बादल
यमन के हूती विद्रोहियों ने लाल सागर के रणनीतिक पेरिम (मय्युन) द्वीप पर कब्ज़ा कर लिया है। यह द्वीप एशिया और यूरोप को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्ग बाब अल-मंदेब स्ट्रेट पर स्थित है, जिससे सऊदी अरब के तेल निर्यात पर गंभीर प्रभाव पड़ने की आशंका है।
AI-generated summary
पेरिम द्वीप बाब अल-मंदेब स्ट्रेट को दो हिस्सों में बांटता है, जो एशिया और यूरोप के बीच एक महत्वपूर्ण समुद्री व्यापारिक मार्ग है। सऊदी अरब होर्मुज़ स्ट्रेट के विकल्प के रूप में इस मार्ग और अपनी ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन पर निर्भर है।
यमन से आ रही रिपोर्टों के अनुसार, ईरान समर्थित हूती ग्रुप के लड़ाके लाल सागर के एक अहम द्वीप पर कब्ज़ा कर लिया है।
बीबीसी न्यूज़ के अनुसार, हूती विद्रोहियों ने बाब अल-मंदेब स्ट्रेट में स्थित पेरीम द्वीप को अपने नियंत्रण में ले लिया है। इस द्वीप को मय्युन भी कहा जाता है।
एएफ़पी समाचार एजेंसी का भी कहना है कि प्रत्यक्षदर्शियों और एक स्थानीय सरकारी अधिकारी के अनुसार, हूतियों ने पेरीम द्वीप पर "कब्ज़ा कर लिया है."
इस अधिकारी ने एएफ़पी को बताया, "सरकारी बलों के कल मय्युन (पेरिम) द्वीप से पीछे हटने के बाद, सशस्त्र हूती लड़ाकों की नावें वहां पहुंच गईं."
पेरिम द्वीप बाब अल-मंदेब स्ट्रेट को दो हिस्सों में बाँटता है. यह उस व्यापारिक मार्ग का दक्षिणी प्रवेश द्वार है, जो एशिया और यूरोप को जोड़ता है.
हूतियों ने कहा है कि वे इंटरनेशनल शिपिंग के लिए कोई ख़तरा नहीं हैं, लेकिन उन्होंने सऊदी अरब के जहाज़ों को निशाना बनाने की अपनी धमकी दोहराई है.
हूतियों के एक प्रवक्ता ने कहा है कि वे एक 'बड़े पैमाने के सैन्य अभियान' चलाएंगे.
अमेरिका और इसराइल के युद्ध के कारण होर्मुज़ स्ट्रेट प्रभावी रूप से बंद होने के बाद से सऊदी अरब तेल निर्यात के लिए लाल सागर पर निर्भर रहा है.
इंटरनेशनल ऑर्गनाइज़ेशन फ़ॉर माइग्रेशन के अनुसार, पिछले हफ़्ते लड़ाई तेज़ होने के बाद से यमन में कम से कम 46,000 लोग विस्थापित हुए हैं.
सैटेलाइट तस्वीरों से संकेत मिलता है कि कल सऊदी अरब की अबक़ैक-यानबू तेल पाइपलाइन के 109 किलोमीटर लंबे हिस्से में कई जगह आग लगी थी. यह पाइपलाइन खाड़ी और लाल सागर को जोड़ती है.
बीबीसी वेरिफ़ाई की ओर से जाँची गई यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी की तस्वीरों में मदीना से लगभग 72 किलोमीटर दक्षिण में स्थित एक पंपिंग स्टेशन के आसपास काले धुएँ का बड़ा गुबार उठता दिखाई देता है.
आग का पता लगाने वाले नासा के सॉफ़्टवेयर फ़र्म्स के डेटा में भी गुरुवार शाम पाइपलाइन के आठ जगहों पर गर्मी से जुड़ी असामान्य गतिविधियां दिखाई दीं.
इनमें से एक जगह उसी पंपिंग स्टेशन की है.
सऊदी अरब इस पाइपलाइन का इस्तेमाल होर्मुज़ के रास्ते तेल निर्यात के विकल्प के तौर पर करता है.
फ़रवरी में ईरान के साथ अमेरिका-इसराइल युद्ध शुरू होने के बाद से होर्मुज़ स्ट्रेट में आवाजाही बुरी तरह बाधित रही है.
सैटेलाइट तस्वीरों से यह बताना संभव नहीं है कि धुएं का गुबार उठने की सटीक वजह क्या थी या कितना नुक़सान हुआ है.
लेकिन सोशल मीडिया पर विशेषज्ञों का कहना है कि अगर किसी पाइपलाइन को नुक़सान पहुंचता है, तो आगे के असर को कम करने के लिए सिक्युरिटी सिस्टम के ज़रिए वाल्व बंद हो जाते हैं.
इसके बाद क्षतिग्रस्त हिस्से में पाइपलाइन को दूसरी दिशा में भेजकर फ्लेयर के रूप में जलाया जाता है.
अमेरिका-ईरान युद्ध के दौरान लंबे समय तक स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ के प्रभावी रूप से बंद रहने के बाद, सऊदी अरब ने अपने तेल निर्यात को लाल सागर तक पहुँचाने के लिए ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन का रुख़ किया था.
इस साल की शुरुआत में सऊदी अरब इस पाइपलाइन के ज़रिए अपने कच्चे तेल के निर्यात का 70 फ़ीसदी तक हिस्सा खाड़ी से लाल सागर के यानबू बंदरगाह की ओर भेज रहा था.
इस पाइपलाइन के ज़रिए सऊदी अरब लाल सागर के बाब अल-मंदेब से दक्षिण की ओर जाते हुए एशिया तक तेल भेजने में सक्षम रहा है.
अब हूती पेरिम द्वीप तक पहुँच गए हैं, इससे सऊदी तेल निर्यात प्रभावित हो सकता है.
AI outlook — possibilities, not facts
हूती विद्रोही सऊदी अरब के जहाजों के खिलाफ सैन्य अभियान तेज करेंगे।
Likely · Within weeks

There is talk in the American media that the conflict with Iran may continue till 2029 i.e. till the end of Trump's tenure. Due to tensions in the Strait of Hormuz and Bab al-Mandeb, Brent crude prices have reached above $ 100 per barrel.

Khalid Sheikh Mohammed (KSM), the key conspirator of the 9/11 attacks, joined the Afghanistan war after studying in America. He had planned the 9/11 attacks with bin Laden, drawing lessons from the 1993 WTC attack and the 'Bozinka' plan.

Houthi rebels have captured Yemen's Mokha port on the Red Sea, located 75 kilometers across the Bab al-Mandeb Strait and a vital point on the global trade route. This occupation has increased the threat to Saudi Arabia's oil export routes and led to a rise in oil prices.

Chinese youth are addressing Mao Zedong as 'teacher' on platforms like Bilibili, their videos are being viewed millions of times; This trend is related to economic inequality, job scarcity, and limited public discussion of the current leadership, while official party opinion of Mao remains based on 70% of his achievements and 30% of his mistakes.

Bangladesh said India did not invite Tariq Rahman to the BRICS summit as Prime Minister, only as BIMSTEC chairperson. Rahman has rejected two invitations from India and expressed his desire to join the Mecca Defense Agreement, which is likely to increase tensions in India-Bangladesh relations.

Security has been tightened regarding the BRICS summit to be held in New Delhi. BRICS is a group of rapidly emerging economies of the world, which includes many countries.