Breaking
PLGorzów police detained a wanted 38-year-old man and his friend with drugsAUGeelong defeats Carlton by 33 points in AFL elimination finalRUAryna Sabalenka Advances to US Open Round 4 After Defeating Kamilla RakhimovaUKSiya Kolisi urges Springboks to draw inspiration from Soweto's history ahead of New Zealand matchTRBolu Mayor Tanju Özcan and 22 suspects were arrestedBRTwo workers rescued alive after nine days trapped in hydropower tunnel in NepalCN"Respecting the teacher is practice, disobedience is degradation, and doubt is karma." Buddhist reading can lead to a special prisonITUdine, fatal screwdriver attack: 61-year-old Moroccan victim killed by her sister's ex-boyfriendKRProfessional sports game schedule information on the 5th (Sat)FRVirulent fire in Aude: more than a hundred residents evacuated, the Puilaurens castle also made safePLGorzów police detained a wanted 38-year-old man and his friend with drugsAUGeelong defeats Carlton by 33 points in AFL elimination finalRUAryna Sabalenka Advances to US Open Round 4 After Defeating Kamilla RakhimovaUKSiya Kolisi urges Springboks to draw inspiration from Soweto's history ahead of New Zealand matchTRBolu Mayor Tanju Özcan and 22 suspects were arrestedBRTwo workers rescued alive after nine days trapped in hydropower tunnel in NepalCN"Respecting the teacher is practice, disobedience is degradation, and doubt is karma." Buddhist reading can lead to a special prisonITUdine, fatal screwdriver attack: 61-year-old Moroccan victim killed by her sister's ex-boyfriendKRProfessional sports game schedule information on the 5th (Sat)FRVirulent fire in Aude: more than a hundred residents evacuated, the Puilaurens castle also made safe
Backभारत-अमेरिका संबंधों पर बोले राजदूत सर्जियो गोर, ट्रेड डील पर भी कही बात
भारत-अमेरिका संबंधों पर बोले राजदूत सर्जियो गोर, ट्रेड डील पर भी कही बात
Developing
BBC हिंदी1 hour agoWorld2 min readIndiaView translation

भारत-अमेरिका संबंधों पर बोले राजदूत सर्जियो गोर, ट्रेड डील पर भी कही बात

Quick Look

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच निकट संबंध हैं और ट्रंप जी20 शिखर सम्मेलन में मोदी से मिलना चाहेंगे। उन्होंने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के जल्द पूरा होने की उम्मीद जताते हुए देरी के कारण भी बताए।

AI-generated summary

Why It Matters

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर वार्ता चल रही है लेकिन अभी तक कोई परिणाम नहीं आया है। राजदूत सर्जियो गोर ने मोदी-ट्रंप संबंधों की प्रशंसा की है और व्यापार समझौते के जल्द पूरा होने की उम्मीद जताई है।

Font size

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रिश्तों में आई निकटता और व्यापार समझौते को लेकर बात की.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रिश्ते पर भी उन्होंने बात की और कहा कि 'भारत और अमेरिका के बीच बढ़ते संबंधों से दूसरे ईर्ष्या करते हैं.'

सर्जियो गोर ने दावा किया कि आगामी जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी उन नेताओं में सबसे ऊपर होंगे जिनसे राष्ट्रपति ट्रंप मिलना चाहेंगे.

दिसंबर में फ़्लोरिडा जी20 शिखर सम्मेलन होने जा रहा है जिसमें पीएम मोदी के भी शामिल होने की उम्मीद है.

ग़ौरतलब है कि भारत और अमेरिका के बीच कई महीनों से द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर वार्ता चल रही है लेकिन अभी तक इसका कोई परिणाम नहीं आया है.

हालांकि सर्जियो गोर ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि 'अगले कुछ महीनों में समझौते को अंतिम रूप' दे दिया जाएगा.

बीते शुक्रवार को भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा था कि भारत अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते की अंतिम घोषणा तभी करेगा, जब अमेरिका भारत के प्रतिस्पर्धी देशों की तुलना में तरजीही टैरिफ़ शर्तें देने पर सहमत होगा.

मंत्री पीयूष गोयल ने एक कार्यक्रम में कहा, "जैसे ही अमेरिका हमारे प्रतिस्पर्धियों की तुलना में हमें तरजीही दर देने में सक्षम होगा, हम द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप दे देंगे और इसकी अंतिम जानकारी की घोषणा कर देंगे."

छोड़कर सबसे अधिक पढ़ी गईं आगे बढ़ें

सबसे अधिक पढ़ी गईं

समाप्त

उन्होंने कहा कि पांच अर्थव्यवस्थाओं के साथ पहले ही मुक्त व्यापार समझौता लागू हो चुका है और जल्द ही यह संख्या नौ तक पहुंच जाएगी.

पीएम मोदी को लेकर सर्जियो गोर ने क्या कहा?

छोड़कर पॉडकास्ट आगे बढ़ें

Dinbhar: आवाज़ वही, अंदाज़ नया

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

एपिसोड

समाप्त

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने निजी चैनल इंडिया टुडे के एक इंटरव्यू में भारत के पीएम नरेंद्र मोदी के साथ राष्ट्रपति ट्रंप की निकटता का ज़िक्र किया.

उन्होंने कहा, "अगर आप राष्ट्रपति से पूछें, 'आपके यहां 35 लोग आ रहे हैं. आप किससे मिलना चाहते हैं?', तो प्रधानमंत्री उस सूची में सबसे ऊपर होंगे. क्योंकि राष्ट्रपति पीएम को अपना दोस्त मानते हैं, इसलिए मुझे उम्मीद है कि यह यात्रा सिर्फ एक बहुपक्षीय बैठक तक सीमित नहीं रहेगी."

उन्होंने अगले साल ट्रंप के भारत आने की संभावना का भी संकेत देते हुए कहा, "जब भी मैं उनसे बात करता हूं, वह यहां की अपनी शानदार यात्रा, जिन शानदार लोगों से वह मिले थे और निश्चित रूप से अपने प्रिय मित्र प्रधानमंत्री को बहुत अच्छे से याद करते हैं."

सर्जियो गोर ने कहा, "राष्ट्रपति बिल्कुल स्पष्ट हैं कि जब तक मेरे फ्रेंड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं तब तक भारत अमेरिका पर भरोसा करता रहेगा."

उन्होंने कहा, "भारत में अमेरिकी दूतावास ने अमेरिका में 24 अरब डॉलर के नए निवेश को सुरक्षित करने में मदद की है, जबकि अमेरिकी कंपनियां भारत में अपना कारोबार बढ़ा रही हैं. चाहे वह माइक्रोसॉफ्ट हो या गूगल, डेटा सेंटर, एआई सेंटर या दवा कंपनियां, दोनों देशों के बीच बहुत कुछ हो रहा है."

उन्होंने कहा, "यह सब भरोसे और स्थिरता की वजह से हो पा रहा है. हम एक स्थिर इंडिया चाहते हैं और उसके साथ काम करना चाहते हैं. इसमें बहुत सारा श्रेय आपके प्रधानमंत्री को जाता है. उन्होंने भारत को वो स्थिरता दी है जो दुनिया के बाकी हिस्सों में नहीं है. एक शानदार लोकतंत्र में यह बहुत महत्वपूर्ण उपलब्धि है. आपके प्रधानमंत्री यहां 12 साल से (सत्ता में) हैं."

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में क्यों देर हो रही?

हालांकि सर्जियो गोर ने भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते के जल्द पूरा होने की उम्मीद जताई लेकिन देरी के लिए सफ़ाई भी दी.

गोर ने कहा, "लोग मुझसे पूछते हैं, एक साल हो गया है, लेकिन यूरोपीय संघ 20 साल से ज़्यादा समय से बातचीत कर रहा है और अभी तक यह पूरा नहीं हुआ है. हम कई दूसरे साझेदारों से काफ़ी आगे हैं."

उन्होंने भारत को भरोसेमंद साझेदार बताते हुए कहा, "हमारे रक्षा संबंध सिर्फ़ बिक्री के बारे में नहीं हैं. यह भरोसे के बारे में भी हैं. अमेरिका हर देश को सैन्य उपकरण नहीं बेचता."

उन्होंने जैवलिन मिसाइल और अपाचे हेलिकॉप्टरों की आपूर्ति और दूसरे रक्षा उपकरणों पर चल रही बातचीत का भी ज़िक्र किया.

उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका के साथ किसी भी दूसरे देश के मुक़ाबले ज़्यादा सैन्य अभ्यास करता है.

गोर के पहले के बयानों पर विवाद

सर्जियो गोर के पहले के कई बयानों को लेकर भारत में विवाद हो चुका है.

सबसे ताज़ा विवाद तब हुआ जब एक कार्यक्रम में सर्जियो गोर ने भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को लेकर मज़ाकिया लहज़े में एक टिप्पणी की थी.

उन्होंने कहा था, "आप में से कई लोगों ने मुझसे यूएस एम्बेसी से जुड़ी अलग-अलग चीज़ों के बारे में पूछा है. अगर आप मुझसे संपर्क नहीं कर पाते हैं, तो पीयूष से संपर्क करें और वह इसका इंतज़ाम कर देंगे."

इस पर काफ़ी हंगामा मचा और कांग्रेस के नेता पवन खेड़ा ने एक्स पर लिखा, "क्या भारतीय अर्थव्यवस्था की हालत इतनी खराब हो गई है कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को भी अमेरिकी राजदूत के सेक्रेटरी के तौर पर साइड-जॉब करनी पड़ रही है? विश्वगुरु से वीज़ा-ऑफिस के रिसेप्शनिस्ट तक, क्या गिरावट है."

सर्जियो गोर ने ये भी कहा था कि दिल्ली सरकार में दो मंत्री उनके बहुत क़रीबी हैं एक विदेश मंत्री एस जयशंकर और पीयूष गोयल.

पिछले महीने ही सर्जियो गोर ने राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी के बीच फ़्रांस में हुई एक मुलाक़ात का ज़िक्र करते हुए दावा किया था कि भारतीय विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में 'सवाल न पूछने' की अपील की थी.

पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप फ़्रांस के एवियॉन में जून में हुई जी-7 समिट में मिले थे, जहां पत्रकारों ने डोनाल्ड ट्रंप से कई सवाल पूछे थे.

उनके ठीक बगल में पीएम मोदी भी बैठे थे लेकिन वो इस पूरे सवाल-जवाब सेशन के दौरान चुप थे और सारी बातचीत पत्रकारों और ट्रंप के बीच हुई थी.

इससे पहले बीते 19 अगस्त को सर्जियो गोर ने जम्मू कश्मीर का दौरा किया था और इसे 'भारत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा' बताया था.

इसके बाद पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने इस्लामाबाद में अमेरिकी चार्ज डी' अफ़ेयर्स को तलब किया और जम्मू-कश्मीर को 'भारत का हिस्सा बताए जाने की कड़ी निंदा' की.

भारतीय मीडिया को लेकर सर्जियो गोर की टिप्पणी ने भी भारत में सोशल मीडिया पर काफ़ी प्रतिक्रियाओं को जन्म दिया.

अपनी टिप्पणी में अमेरिकी राजदूत ने कहा था, "मुझे घर लौटकर भारतीय टीवी न्यूज़ शो देखना बहुत पसंद है. जैसे-जैसे देर होती जाती है, शो और भी ज़्यादा अजीब होते जाते हैं. शाम 6 बजे शो में 8 लोग बहस कर रहे होते हैं. रात 10 बजे, 12 लोग होते हैं जो सब एक साथ बोल रहे होते हैं."

What to Watch

AI outlook — possibilities, not facts

  • भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अगले कुछ महीनों में अंतिम रूप दे दिया जाएगा

    Likely · Within months

  • राष्ट्रपति ट्रंप भविष्य में भारत की यात्रा कर सकते हैं

    Possible · Within months

Open Questions

  • भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में किन मुद्दों पर सहमति नहीं बनी है?
  • क्या अमेरिका वास्तव में भारत को तरजीही टैरिफ़ देगा?
  • जी20 शिखर सम्मेलन में मोदी और ट्रंप की मुलाकात किन मुद्दों पर केंद्रित होगी?

Related Topics

This article was originally published by BBC हिंदी.

Related Stories

RSS chief Mohan Bhagwat visits London as part of UK outreach tour, dismisses criticism
Developing·

RSS chief Mohan Bhagwat visits London as part of UK outreach tour, dismisses criticism

RSS chief Mohan Bhagwat arrived in London on September 2 as the final stop of his three-city UK outreach tour following visits to New York and Toronto. RSS spokesman Sunil Ambekar defended the visit amid criticism from civil groups, stating differences of opinion are normal in a democracy and denying RSS involvement in the 2022 Leicester riots. He emphasized the mission promotes peace, integration, and dialogue, clarifying Hindutva as a cultural concept respecting all religions. London mayor’s office said it lacks power to ban speakers and reaffirmed commitment to diversity.

Times of India
2 min read
Singapore minister briefs on detention of 52 Singaporeans in China over pyramid scheme
Developing·

Singapore minister briefs on detention of 52 Singaporeans in China over pyramid scheme

Singapore's Second Minister for Foreign Affairs Sim Ann addressed the detention of 52 Singaporeans in China's Guangxi region over suspected involvement in a pyramid scheme, believed to be the largest overseas detention of Singaporeans at one time. The individuals were allegedly recruited via pitches promising high returns through the '1040 Sunshine' scheme, with some transferring funds to Singapore bank accounts. Singapore has provided consular assistance while respecting China's judicial process, and investigations continue.

TOI World
2 min read