एप्पल का पहला फोल्डेबल आईफ़ोन लॉन्च, जानिए क्या है कीमत, नए सीईओ ने क्यों लगाया दांव
Quick Look
एप्पल ने अपने पहले फोल्डेबल आईफ़ोन 'डुओ' को लॉन्च किया, जिसकी शुरुआती कीमत 1,999 डॉलर है और यह अब तक का सबसे महंगा आईफ़ोन है। नए सीईओ जॉन टर्नस ने इस लॉन्च को अपने नेतृत्व का बड़ा दांव बताया, जबकि विश्लेषकों ने बाजार में सीमित प्रभाव और उपयोगकर्ता आदतों के कारण चुनौतियों की चेतावनी दी।
AI-generated summary
Why It Matters
एप्पल ने लगभग 20 साल बाद आईफ़ोन में बड़ा बदलाव करते हुए अपना पहला फोल्डेबल मॉडल 'डुओ' पेश किया है। नए सीईओ जॉन टर्नस ने इस लॉन्च को अपने नेतृत्व का पहला बड़ा कदम बताया।
जॉन टर्नस ने एप्पल के सीईओ के तौर पर अपना दूसरा हफ़्ता शुरू किया है और कंपनी ने आईफ़ोन में लगभग 20 साल पहले इसकी लॉन्चिंग के बाद से अब तक का पहला बड़ा बदलाव पेश किया है.
टिम कुक के पद से हटने के बाद एप्पल की कमान संभालने वाले टर्नस बुधवार को कंपनी के सालाना प्रोडक्ट लॉन्च इवेंट में मंच पर नज़र आए. उनके पीछे पहले फोल्डेबल आईफ़ोन की विशाल तस्वीरें लगी थीं.
किताब की तरह खुलने वाले डिजाइन वाला नया आईफ़ोन, जिसे डुओ नाम दिया गया है, अब तक का सबसे बड़ा आईफ़ोन है.
अमेरिका में इसकी शुरुआती कीमत 1,999 डॉलर (क़रीब एक लाख 90 हज़ार रुपए) है और यह 3,200 डॉलर तक जाती है. यह अब तक का सबसे महंगा आईफ़ोन भी है.
टर्नस ने कहा कि डुओ आईपैड से प्रेरित है, लेकिन उन्होंने इसके फोल्डिंग फीचर को बहुत सहज और पूरी तरह नैचुरल बताया.
फोल्डेबल फोन पर एप्पल के भीतर कई वर्षों से काम चल रहा था.
खोलने पर नया डुओ एक छोटे आईपैड जैसा दिखता है. आधा मोड़ने पर यह चौड़े आकार वाले आईफ़ोन जैसा नज़र आता है.
टर्नस ने इवेंट के दौरान कहा कि एप्पल दूसरे फोल्डेबल स्मार्टफोन जैसा लुक और अनुभव नहीं देना चाहता था. उनके मुताबिक़, दूसरे फोल्डेबल फोन "ऐसे लगते हैं, जैसे दो फोन को आपस में जोड़ दिया गया हो, जिससे बड़ी स्क्रीन भी काफ़ी छोटी महसूस होती है."
छोड़कर सबसे अधिक पढ़ी गईं आगे बढ़ें
सबसे अधिक पढ़ी गईं
समाप्त
उन्होंने कहा कि डुओ "कई असाधारण इनोवेशन की सिरीज़ का नतीजा है, जिसके बारे में हमारा मानना है कि यह फोल्डेबल फोन इस्तेमाल करने के अनुभव को नए सिरे से परिभाषित करेगा."
टर्नस फोल्डेबल आईफ़ोन के विकास में सीधे तौर पर शामिल रहे हैं. इस साल की शुरुआत में कुक के उत्तराधिकारी बनाए जाने से पहले उन्होंने कई वर्षों तक एप्पल के हार्डवेयर डिविजन में शीर्ष पदों पर काम किया था.
छोड़कर पॉडकास्ट आगे बढ़ें
Dinbhar: आवाज़ वही, अंदाज़ नया
देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.
एपिसोड
समाप्त
टेक्नोलॉजी रिसर्च फर्म एफ़डीएम सीसीएस इनसाइट के चीफ़ एनालिस्ट बेन वुड ने कहा कि संभव है कि टर्नस के प्रमोशन का समय जानबूझकर ऐसा रखा गया हो ताकि यह "कई वर्षों में संभवतः सबसे बड़े आईफ़ोन लॉन्च के साथ हो.
वुड ने कहा, "एप्पल में कुछ भी इत्तेफाक से नहीं होता."
क्रिएटिव स्ट्रैटिजिस्ट की एनालिस्ट कैरोलाइना मिलानेसी, जो बुधवार की लॉन्चिंग में मौजूद थीं, ने कहा कि टर्नस पर इतना ध्यान दिया जाना, ऐसा महसूस करा रहा था कि "मानो वह ख़ुद एक प्रोडक्ट हों."
आईफ़ोन के डिजाइन में बदलाव इस आलोचना को कुछ हद तक दूर कर सकता है कि 2007 में पहला आईफ़ोन आने के बाद से एप्पल कोई बड़ा प्रोडक्ट हिट या वास्तव में रोमांचक इनोवेशन पेश नहीं कर पाया है.
फोररेस्टर के एनालिस्ट दिपांजन चटर्जी ने कहा, "फोल्डेबल फोन के एप्पल के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में महंगे सजावटी सामान बनकर रह जाने का जोखिम है, जो ब्रैंड की प्रतिष्ठा तो बढ़ाएगा लेकिन वास्तविक ग्रोथ नहीं देगा."
इससे पहले सबसे नए आईफ़ोन की शुरुआती क़ीमत 900 डॉलर थी. एप्पल ने बुधवार को नया आईफ़ोन 18 प्रो मैक्स भी पेश किया, जिनकी अमेरिका में शुरुआती कीमत क्रमशः 1,199 डॉलर (क़रीब एक लाख 14 हज़ार रुपए) और 1,299 डॉलर (क़रीब एक लाख 24 हज़ार रुपए) है.
चटर्जी ने कहा कि फोल्डेबल आईफ़ोन का भविष्य एप्पल के विज़न प्रो हेडसेट जैसा हो सकता है. कंपनी ने इसकी क़ीमत 3,699 डॉलर (क़रीब तीन लाख 52 हज़ार रुपए) रखी थी, लेकिन यह ख़रीदारों के बीच लोकप्रिय नहीं हुआ. उन्होंने कहा, यह कंपनी की अगली एप्पल वाच बन सकता है, जिसे आईफ़ोन जितना लोकप्रिय न होने के बावजूद हर साल लाखों लोग ख़रीदते हैं.
लोग आईफ़ोन के काम करने के तरीक़े के जिस तरह आदी हो चुके हैं, वह भी नए डिजाइन की बड़ी बिक्री के रास्ते में एक संभावित बाधा है.
मिलानेसी ने कहा, "फोल्डेबल दिलचस्प डिवाइस हैं. बहुत से लोग इसे लेकर उत्सुक हैं, लेकिन पारंपरिक फोन से फोल्डेबल फोन पर जाने में सॉफ्टवेयर और उसे इस्तेमाल करने के तरीक़े को सीखने की जो प्रक्रिया है, वह वास्तविक चुनौती है."
वुड ने बताया कि सैमसंग और ख़्वावे जैसी कंपनियों के मौजूदा फोल्डेबल स्मार्टफोन बाज़ार में स्मार्टफोन की कुल बिक्री का सिर्फ़ दो फ़ीसदी हिस्सा रखते हैं. डेटा और एनालिटिक्स कंपनी एफ़डीएम सीसीएम इनसाइट के मुताबिक़, एप्पल के फोल्डेबल फोन से दिलचस्पी और मांग बढ़ने की संभावना के बावजूद अगले दशक में इसकी बिक्री कुल स्मार्टफोन बाज़ार के सिर्फ़ चार फीसदी तक पहुँचने का अनुमान है.
आईफ़ोन एप्पलका सबसे ज़्यादा बिकने वाला प्रोडक्ट है और हर साल कंपनी की कुल बिक्री में इसका हिस्सा आधे से अधिक रहता है.
हाल की तिमाहियों में कंपनी ने कहा है कि आईफ़ोन की मांग पहले से कहीं ज़्यादा है. डिवाइस का सबसे नया एडिशन कंपनी का अब तक का सबसे सफल प्रोडक्ट लॉन्च बन गया है.
कंपनी ने अपने ऑडियो और चैट असिस्टेंट सिरी की आने वाली री-लॉन्च के बारे में भी ज़्यादा जानकारी दी. अब इसे सिरी एआई कहा जा रहा है.
आईफ़ोन 18 से शुरू होकर यह बॉट अब किसी व्यक्ति के फोन में मौजूद अलग-अलग जानकारियों, जैसे मैसेज और ईमेल, को खंगालकर जानकारी ढूंढ सकेगा, सवालों के जवाब दे सकेगा और यूजर की ओर से कुछ काम भी कर सकेगा.
सिरी एआई के कुछ फीचर नए एप्पल वाच पर भी उपलब्ध होंगे. इनमें बातचीत के दौरान नोट्स लेने और उन्हें ट्रांसक्राइब करने की सुविधा शामिल है, अगर यूजर इस फीचर को चालू करता है.
टर्नस ने आईफ़ोन में एआई से लैस नई क्षमताओं को "इंटेलिजेंट पर्सनल हब" बताया और माना कि एप्पल आपकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी की सबसे निजी जानकारियों का इस्तेमाल करेगा.
उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि यह सब निजी रहेगा और एआई के फीचर अक्सर "डिवाइस पर" ही चलेंगे, यानी थर्ड-पार्टी कंपनियों के ज़रिए नहीं. जब किसी फीचर के लिए थर्ड-पार्टी की ज़रूरत होगी, तो टर्नस के मुताबिक, जानकारी रिमोट सर्वर या क्लाउड में भी निजी बनी रहेगी.
टर्नस ने कहा, "दूसरे लोग उस डेटा को इकट्ठा करने और स्टोर करने वाली चीज़ के तौर पर देखते हैं. यहाँ तक कि एप्पल भी आपकी जानकारी तक पहुँच नहीं सकता."
What to Watch
AI outlook — possibilities, not facts
एप्पल का फोल्डेबल आईफ़ोन अगले दशक में स्मार्टफोन बाजार के चार प्रतिशत तक पहुंच सकता है
Possible · Within years
सिरी एआई भविष्य में एप्पल वाच और अन्य उपकरणों पर भी उपलब्ध होगी
Likely · Within months
Open Questions
- फोल्डेबल आईफ़ोन की वास्तविक बिक्री कितनी रहेगी?
- क्या उपभोक्ता नए डिजाइन को अपनाने के लिए तैयार हैं?
- सिरी एआई की गोपनीयता सुरक्षा कितनी प्रभावी होगी?




