Breaking
GLOBAL'Serious incident' at tiger enclosure closes parkCNJi Guangyang's rival "Princess" wore a national flag bikini and posted a post that exceeded 5,000 likes in 4 hoursBRAccident on BR-393, in RJ, leaves five dead and nine injuredESMarc Márquez wins the sprint and takes the lead from Jorge MartínCNThe ocean and mountains accompany the National Day fireworks in Taitung.RUTasoev won gold at the World Judo ChampionshipARA strong explosion sounded at an airport in Riyadh, and the international coalition announced the destruction of 136 Ansar Allah targetsRUA rally for Merz’s resignation and peace with Russia was held in BerlinUS3 days to TechCrunch Disrupt 2026: Meet the startups before they hit mainstreamESTrump fuels Putin's war with fuel supply deal to lower pricesGLOBAL'Serious incident' at tiger enclosure closes parkCNJi Guangyang's rival "Princess" wore a national flag bikini and posted a post that exceeded 5,000 likes in 4 hoursBRAccident on BR-393, in RJ, leaves five dead and nine injuredESMarc Márquez wins the sprint and takes the lead from Jorge MartínCNThe ocean and mountains accompany the National Day fireworks in Taitung.RUTasoev won gold at the World Judo ChampionshipARA strong explosion sounded at an airport in Riyadh, and the international coalition announced the destruction of 136 Ansar Allah targetsRUA rally for Merz’s resignation and peace with Russia was held in BerlinUS3 days to TechCrunch Disrupt 2026: Meet the startups before they hit mainstreamESTrump fuels Putin's war with fuel supply deal to lower prices
Backराहुल गांधी सीजेपी के आंदोलन के दिन दिल्ली से बाहर क्यों चले गए?
राहुल गांधी सीजेपी के आंदोलन के दिन दिल्ली से बाहर क्यों चले गए?
Developing
BBC हिंदी1 hour agoPolitics5 min readIndiaView translation

राहुल गांधी सीजेपी के आंदोलन के दिन दिल्ली से बाहर क्यों चले गए?

Quick Look

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी और वाम संगठनों ने दिल्ली में प्रदर्शन किया। पुलिस ने कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया, जबकि राहुल गांधी चेन्नई में कार्यक्रम में व्यस्त रहे।

AI-generated summary

Why It Matters

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष और नागरिक समाज के संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

Font size

मुख्य चुनाव आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार के इस्‍तीफ़े की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और कई वाम संगठनों ने शन‍िवार, 10 अक्तूबर को द‍िल्‍ली में प्रोटेस्ट किया.

द‍िल्‍ली पुल‍िस ने प्रदर्शनकार‍ियों को जंतर-मंतर तक पहुँचने से रोकने के ल‍िए कड़े इंतज़ाम क‍िए हैं. इसके बावजूद बड़ी संख्‍या में स्‍टूडेंट, सामाज‍िक कार्यकर्ता, आम लोग और राजनेता सड़कों पर उतरे. इनमें से काफ़ी लोग ह‍िरासत में भी ल‍िए गए हैं.

पुल‍िस ने ज‍िन लोगों को ह‍िरासत में ल‍िया उनमें अभ‍िजीत दीपके, नेहा बोरा तो है हीं, इनके अलावा ममता बनर्जी, वृंदा करात, दीपांकर भट्टाचार्य और अरव‍िंद केजरीवाल जैसे राजनेता भी शामिल हैं.

लेक‍िन इन सबके बीच प‍िछले कुछ द‍िनों से ज्ञानेश कुमार के इस्‍तीफ़े की माँग के ल‍िए प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस के नेता राहुल गांधी द‍िल्‍ली में नहीं हैं. वह कई किलोमीटर दूर चेन्नई में कांग्रेस के 'छात्रों की गूँज' कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय से भी मुलाक़ात की.

इसके साथ ही उन्होंने शनिवार शाम एक्स पर एक पोस्ट करके कहा, "सभी नेताओं को गिरफ़्तार करो. सभी युवाओं को गिरफ़्तार करो. हम सभी को गिरफ़्तार करो. हम तुम्हें घेरे हुए हैं और हम पीछे नहीं हटेंगे. मेरी बात याद रखना: हमारे पास पहले से ही ज़रूरी जानकारी मौजूद है."

हालांकि दिल्ली में उनकी ग़ैरमौजूदगी कई लोगों के बीच चर्चा का व‍िषय बनी. शनिवार का आंदोलन दिल्ली पुलिस के कड़े इंतज़ामों के बावजूद हो रहा है. इसने जंतर-मंतर तक पहुँचना लगभग नामुमकिन बना दिया है. दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को ही कह दिया था कि कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर होने वाले प्रदर्शन को अनुमति नहीं दी गई है.

10 अक्‍तूबर को दिल्ली आने-जाने वाली कई ट्रेनें रद्द कर दी गईं. 45 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए. द‍िल्‍ली की सीमाओं पर चेकिंग और बैरिकेडिंग बढ़ा दी गई और कई लोगों को उनके घरों से भी हिरासत में लिया गया. राहुल गांधी समेत इंडिया गठबंधन के नेताओं ने 6 से 8 अक्‍तूबर के बीच दिल्ली की सड़कों पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किए.

एक्स पर नेता प्रतिपक्ष की ग़ैरमौजूदगी को लेकर कई लोगों ने टिप्पणी की. कंटेंट क्रिएटर अमित किल्होर ने लिखा, "राहुल गांधी आख़िर आज चेन्नई क्यों गए हैं, जबकि दिल्ली में इतना तनाव है?" पत्रकार भूपेंद्र चौबे के एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए वलसाड के सांसद धवल पटेल ने ट‍िप्‍पणी करते हुए लिखा, "प्रदर्शन के सबसे अहम दिन आपके विरोध प्रदर्शनों के पोस्टर बॉय राहुल गांधी चेन्नई भाग गए."

कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी के मुद्दे एक हैं, लेकिन उन्हें उठाने का तरीक़ा अलग-अलग है. जून और जुलाई में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नीट पेपर लीक के ख़िलाफ़ हुए विरोध प्रदर्शनों में राहुल गांधी कभी शामिल नहीं हुए. उस दौरान भी उनका ध्यान देश भर में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ़ इंडिया (एनएसयूआई) द्वारा आयोजित 'छात्रों की गूँज' कार्यक्रमों पर ही रहा.

लेकिन सीजेपी के आह्वान पर निकाले गए मार्च के दौरान छात्रों के ख़िलाफ़ हुई हिंसा और पुलिस की कार्रवाई के विरोध में उन्होंने प्रधानमंत्री आवास के बाहर 21 जुलाई को धरना द‍िया था. कांग्रेस और सीजेपी अब तक किसी भी आंदोलन में साथ-साथ प्रदर्शन करते नहीं दिखे हैं. दोनों ने समान मुद्दे उठाए हैं, लेकिन उनके विरोध प्रदर्शन अलग-अलग रहे हैं.

वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी को आम आदमी पार्टी के क़रीब भी देखा जाता है. सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके और सह-संयोजक आशुतोष रांका, दोनों पहले आम आदमी पार्टी के साथ काम कर चुके हैं. जवाहरलाल नेहरू व‍िश्‍वव‍िद्यालय (जेएनयू) में राजनीति विज्ञान के एसोसिएट प्रोफ़ेसर अजय गुडावर्थी का कहना है कि राहुल गांधी पहले भी किसी 'कॉकरोच' आंदोलन का हिस्सा नहीं रहे हैं.

उनके मुताबिक़, राहुल गांधी दिल्ली में होते भी, तो इससे ज़्यादा फ़र्क़ नहीं पड़ता. उन्होंने कहा, "यह बात किसी से छिपी नहीं है कि कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी कभी एकजुट नहीं हुए. दोनों भले ही एक जैसे मुद्दे उठाते हों, लेकिन कांग्रेस को लगता है कि सीजेपी आम आदमी पार्टी की प्रॉक्सी है."

वरिष्ठ पत्रकार अदिति फडणीस का कहना है कि सीजेपी भी किसी राजनीतिक दल के साथ नहीं जुड़ना चाहती. वह कहती हैं, "सीजेपी को डर है कि किसी राजनीतिक दल से जुड़ने पर वे युवा उससे दूर हो सकते हैं, जो बीजेपी के समर्थक तो हैं, लेकिन फ़िलहाल उससे नाराज़ हैं."

राजनीति विज्ञानी गिल्स वर्नियर्स का कहना है कि राहुल गांधी दिल्ली की सड़कों पर होने वाले प्रदर्शनों की अगुवाई करते रहे हैं. लेकिन आज का प्रदर्शन सिविल सोसाइटी का आंदोलन है. यह पार्टी की राजनीति का मामला नहीं है. उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि नेता प्रतिपक्ष की भूमिका इस समय काफ़ी नाज़ुक है और राहुल गांधी इसे अच्छी तरह निभा रहे हैं. वह ऐसा कोई आभास पैदा नहीं होने देना चाहते कि उन्हें हीरो की तरह पूजा जाए."

दिल्ली में शनिवार को पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास को विमान के दिल्ली पहुँचने के बाद उसके भीतर से ही हिरासत में ले लिया. मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम स्थित उनके घर से और कंटेट क्रिएटर काव्या कर्नाटक को भी हिरासत में लिए जाने की ख़बरें आईं. नेहा बोरा के साथ योगेन्‍द्र यादव, प्रशांत भूषण और दीपांकर भट्टाचार्य को भी ह‍िरासत में ल‍िए जाने की ख़बर है.

राहुल गांधी ने शनिवार शाम को एक वीडियो संदेश में कहा, "नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत, ज्ञानेश कुमार, अजीत डोभाल, इस कहानी के खलनायक, अब धीरे-धीरे घिरते जा रहे हैं. इनके चारों तरफ़ से दायरा सिमट रहा है." बड़े पैमाने पर प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने पर उन्होंने कहा, "जो करना है, कर लीजिए. जितनी पुलिस बुलानी है, बुला लीजिए. हम सबको गिरफ़्तार कर लीजिए. घबराइये मत - हम आपको चारों तरफ़ से घेर रहे हैं, और हम पीछे हटने वाले नहीं हैं."

Open Questions

  • राहुल गांधी की अनुपस्थिति का वास्तविक रणनीतिक कारण क्या है?
  • आंदोलन का भविष्य क्या होगा?

Related Topics

This article was originally published by BBC हिंदी.

Related Stories