Breaking
USNFL DFS Week 1: Chiefs vs. Broncos Monday Night Football Picks and StrategyBRBom Dia Goiás begins series of interviews with candidates for the SenatePLRussian Drone Attacks in Ukraine: Trains with Diplomats in Impact ZoneBRFalling tree blocks road and alters traffic in the north of São PauloBRPGR defends removal of confidentiality in investigation into Daniel Vorcaro's payment networkCNWhy the Russian-Ukrainian battlefield may welcome a new batch of North Korean soldiersCNThe South Korean National Assembly petitions to abolish the visa-free entry system for Chinese citizensPLMinibus accident in South Africa: There are fatalitiesRUThe Prosecutor General of Ukraine accused the head of NABU Krivonos of fictitious adoptionTRBabulmandeb Conflicts and Possible Scenarios on the West Coast of YemenUSNFL DFS Week 1: Chiefs vs. Broncos Monday Night Football Picks and StrategyBRBom Dia Goiás begins series of interviews with candidates for the SenatePLRussian Drone Attacks in Ukraine: Trains with Diplomats in Impact ZoneBRFalling tree blocks road and alters traffic in the north of São PauloBRPGR defends removal of confidentiality in investigation into Daniel Vorcaro's payment networkCNWhy the Russian-Ukrainian battlefield may welcome a new batch of North Korean soldiersCNThe South Korean National Assembly petitions to abolish the visa-free entry system for Chinese citizensPLMinibus accident in South Africa: There are fatalitiesRUThe Prosecutor General of Ukraine accused the head of NABU Krivonos of fictitious adoptionTRBabulmandeb Conflicts and Possible Scenarios on the West Coast of Yemen
Backगुरुग्राम में महिला बाइकर को कार से टक्कर मामले में पुलिस ने दर्ज की एफ़आईआर
गुरुग्राम में महिला बाइकर को कार से टक्कर मामले में पुलिस ने दर्ज की एफ़आईआर
Developing
BBC हिंदी42 minutes agoCrime2 min readIndia

गुरुग्राम में महिला बाइकर को कार से टक्कर मामले में पुलिस ने दर्ज की एफ़आईआर

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने लिया स्वतः संज्ञान, आरोपी की पहचान कर तीन टीमें बनाई गईं।

Quick Look

गुरुग्राम के गोल्फ़ कोर्स रोड पर एक महिला बाइकर सिया को कार से टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए एफ़आईआर दर्ज की है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की हैं।

AI-generated summary

Why It Matters

गुरुग्राम के गोल्फ़ कोर्स रोड पर एक महिला बाइकर को कार से टक्कर मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया।

Font size

हरियाणा के गुरुग्राम के गोल्फ़ कोर्स रोड पर रविवार को एक महिला बाइकर को कार से टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है.

गुरुग्राम पुलिस ने सोशल मीडिया वेबसाइट एक्स पर पोस्ट कर बताया है कि उसने इस मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए एफ़आईआर दर्ज की है.

साथ ही पुलिस ने बताया है कि उसने अभियुक्त की पहचान कर ली है और तीन टीमें बनाई गई हैं.

वहीं कार के कथित मालिक ने समाचार एजेंसी से कहा है कि उनके दोस्त ने दो दिनों के लिए कार उधार ली थी.

दूसरी ओर सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल है और कई लोग महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं.

कौन हैं महिला बाइकर?

सिया नामक महिला बाइकर ने रविवार की शाम को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया.

इस वीडियो में बाइक पर लगे कैमरे से कार से बाइक को टक्कर मारने की घटना दर्ज हुई है.

सिया का दावा है कि जब वो रविवार की सुबह संडे राइड के दौरान अपने दोस्तों के साथ बाइक चला रही थीं तो एक कार ने उनका पीछा किया.

उन्होंने कहा, "गोल्फ़ कोर्स रोड से जाते समय एक गाड़ी वाला उनका शुरुआत से पीछा कर रहा था. उसने गाड़ी से कोई एक्शन किया तो मैंने उससे कहा कि थोड़ा दूर चलाओ. वो कहता है कि 'बाइक रोको.' मुझ पर विश्वास करिए वो दारू पिए हुए थे."

"मैं कोशिश करती हूं कि मैं उससे थोड़ा आगे चलूं ताकि वो अपनी गाड़ी मेरे बाइक के आगे लाकर न लगाए. उसी समय मेरा फ़्रेंड मेरे पीछे आता है और मुझे कवर करने की कोशिश करता है. हालांकि कार वाले ने मेरा लगातार पीछा किया और आख़िर में कट मारते हुए मुझे टक्कर मारकर निकल जाता है."

"जब उसने मुझे टक्कर मारी तो मेरे दोस्त ने उसे कार को रोकने को कहा. मेरे दोस्त ने उसे रेड लाइट पर फिर से रोका और गाड़ी से निकलने को कहा लेकिन उसने कहा कि 'मेरी ग़लती नहीं है.' और वो वहां से भाग गया."

इसके साथ ही महिला बाइकर सिया ने गुरुग्राम पुलिस से अपील की है कि वो इस मामले में कार्रवाई करे.

गुरुग्राम पुलिस ने क्या कहा?

सोशल मीडिया एक्स पर इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने उन पोस्ट पर कमेंट कर बताया कि पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू की है.

गुरुग्राम पुलिस ने एक्स पर लिखा, "पीड़िता की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है. हालांकि, गुरुग्राम पुलिस ने वायरल वीडियो का स्वतः संज्ञान लेते हुए मामले में एफ़आईआर दर्ज कर ली है. आरोपियों की जल्द से जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा और उनके ख़िलाफ़ कड़ी से कड़ी क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी."

इसके बाद एक और एक्स पोस्ट में गुरुग्राम पुलिस ने लिखा, "इस घटनाक्रम में आरोपी की पहचान कर ली गई है. तीन टीमें लगाई गई हैं. आरोपी के ठिकानों पर रेड की जा रही है. आरोपी को जल्दी गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं."

वहीं, गुरुग्राम एसीपी अभिलक्ष जोशी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया है कि संबंधित महिला से संपर्क साधा गया है और स्वतः संज्ञान लेते हुए सेक्टर-56 गुरुग्राम में एफ़आईआर रजिस्टर कर ली गई है.

उन्होंने बताया, "आरोपी की डिटेल्स गाड़ी की द्वारा देखी जा रही है और महिला को जांच में शामिल करके जो भी मामला आता है उसके हिसाब से आगे कार्रवाई होगी. महिला ने जो वीडियो में आरोप लगाया है, उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी."

कार के कथित मालिक का क्या है कहना

महिला बाइकर के वीडियो में दिख रही कार मारुती सुज़ुकी की सियाज़ मॉडल है.

इस कार के कथित मालिक मनीष ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात की है.

उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने अपनी कार को अपने कल्याण सिंह नाम के दोस्त को दिया था.

समाचार एजेंसी एएनआई से मनीष ने कहा, "ये मेरी गाड़ी है. मैं काम पर था और मेरे दोस्त ने कार उधार ली थी. कल्याण सिंह ने कहा था कि उन्हें कहीं जाना था. उन्होंने दो दिनों के लिए इसे लिया था."

"मुझे एक्सीडेंट के बारे में आज सुबह पता चला. मैंने उन्हें कॉल किया लेकिन उन्होंने फ़ोन नहीं उठाया. मैंने अपने पिता और दूसरे लोगों को उनके घर पर भेजा. वो हरियाणा में पलवल ज़िले से हैं."

What to Watch

AI outlook — possibilities, not facts

  • आरोपी की जल्द गिरफ्तारी

    Likely · Within days

Open Questions

  • आरोपी कल्याण सिंह की गिरफ्तारी कब होगी?
  • घटना के समय आरोपी की सटीक स्थिति क्या थी?

Related Topics

This article was originally published by BBC हिंदी.

Related Stories

More on this topicगुरुग्राम