Breaking
CNSouth Korea defeated Japan to win the men's baseball gold medal at the Nagoya Asian Games, achieving five consecutive victoriesAUMadonna wins Artist of the Year at 2026 MTV VMAs as Taylor Swift takes Video of the YearINTLIran-US tensions escalate as Trump rejects peace plan and threatens renewed hostilitiesPLThree dead and four injured in shooting at club in DetroitUSWNBA Playoffs 2026: Liberty Upset Lynx, Aces Dominate Fever in Opening RoundRUAn unmanned threat regime has been introduced in North OssetiaRUFire on the fishing vessel "Triumph" off Cape Khojelaika: four missing fishermenFRGabriel Amard, first LFI elected to the Senate, enters the Luxembourg PalaceRUUkrainian drone attacked a group of civilians during the evacuation from BelitskyINAnti-immigration group March and March sets September 30 deadline, sparks fear among refugees in South AfricaCNSouth Korea defeated Japan to win the men's baseball gold medal at the Nagoya Asian Games, achieving five consecutive victoriesAUMadonna wins Artist of the Year at 2026 MTV VMAs as Taylor Swift takes Video of the YearINTLIran-US tensions escalate as Trump rejects peace plan and threatens renewed hostilitiesPLThree dead and four injured in shooting at club in DetroitUSWNBA Playoffs 2026: Liberty Upset Lynx, Aces Dominate Fever in Opening RoundRUAn unmanned threat regime has been introduced in North OssetiaRUFire on the fishing vessel "Triumph" off Cape Khojelaika: four missing fishermenFRGabriel Amard, first LFI elected to the Senate, enters the Luxembourg PalaceRUUkrainian drone attacked a group of civilians during the evacuation from BelitskyINAnti-immigration group March and March sets September 30 deadline, sparks fear among refugees in South Africa
Backपुलिस ने सीजेपी के आशुतोष रांका को छोड़ा, रिहाई के बाद क्या कहा?
पुलिस ने सीजेपी के आशुतोष रांका को छोड़ा, रिहाई के बाद क्या कहा?
BREAKING
BBC हिंदी1 hour agoPolitics3 min readIndiaView translation

पुलिस ने सीजेपी के आशुतोष रांका को छोड़ा, रिहाई के बाद क्या कहा?

Quick Look

असम पुलिस ने सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका और कार्यकर्ताओं को रविवार देर रात हिरासत से रिहा किया। रिहाई के बाद रांका ने इसे 'ग़ैर-क़ानूनी हिरासत' बताया और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर निशाना साधा। उन्होंने असम के स्कूलों की वास्तविक स्थिति दिखाने की बात कही।

AI-generated summary

Why It Matters

सीजेपी देश के विभिन्न हिस्सों में सरकारी स्कूलों की स्थिति की जांच करने के लिए स्कूल दौरा कर रही है। पार्टी का आरोप है कि कई राज्यों में सरकारी स्कूलों की हालत बहुत खराब है और शिक्षा व्यवस्था की अनदेखी की जा रही है।

Font size

पुलिस ने सीजेपी के आशुतोष रांका को छोड़ा, रिहाई के बाद क्या कहा?

प्रकाशित 27 सितंबर 2026

अपडेटेड 2 मिनट पहले

पढ़ने का समय: 5 मिनट

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सह-संयोजक आशुतोष रांका और पार्टी के कार्यकर्ताओं को असम पुलिस ने रविवार देर रात अपनी हिरासत से रिहा कर दिया है.

रिहाई के बाद आशुतोष रांका ने इसे असम पुलिस की 'ग़ैर-क़ानूनी हिरासत' क़रार दिया.

आशुतोष रांका ने कहा कि उन्होंने पुलिस प्रशासन से उन्हें उसी स्थान पर वापस छोड़ने की मांग की है, जहां से उन्हें हिरासत में लिया गया था.

पुलिस हिरासत से छूटने के बाद आशुतोष रांका ने एक तस्वीर साझा की, जिसमें वो अपने साथियों के साथ डिनर करते हुए नज़र आ रहे हैं. उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, "हिमंत बिस्वा सरमा, असम के कॉकरोच अभी तो बस शुरुआत कर रहे हैं!"

इससे पहले रविवार को सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा था कि आशुतोष रांका को रविवार को पार्टी की 'रीजनल वॉलंटियर्स मीट' से ठीक पहले उनकी टीम के साथ हिरासत में लिया गया.

सीजेपी बीते कुछ दिनों से देश के कई इलाक़ों में स्कूलों का दौरा कर रही है और स्कूलों के वीडियो और तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर कर वहां के हालत के बारे में बता रही है.

सीजेपी का आरोप है कि देश के कई इलाक़ों में सरकारी स्कूलों की हालत बहुत ही ख़राब है. आशुतोष रांका के मुताबिक़ वह इसी मक़सद से असम पहुंचे हुए हैं और इसके लिए वहां के स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने वाले थे.

आशुतोष रांका ने शनिवार को कहा था, "गुवाहाटी आने का मक़सद देश के बाक़ी हिस्सों जैसा ही है. लंबे समय से देश के युवा बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं. पूरे देश में सरकार ने कई बुनियादी मुद्दों की अनदेखी की है. आज हम अपने स्कूलों को सुधारने और शिक्षा व्यवस्था को ठीक करने के लिए लड़ रहे हैं."

छोड़कर सबसे अधिक पढ़ी गईं आगे बढ़ें

सबसे अधिक पढ़ी गईं

समाप्त

उन्होंने कहा, "राज्य में हमारा बड़ा समर्थक आधार है और बड़ी संख्या में लोग हमारे साथ जुड़े हैं. आने वाले दिनों में मैं राज्य के कुछ स्कूलों का दौरा करूंगा और हमारे कुछ स्वयंसेवकों से मिलूंगा. मैं उन लोगों से भी मिलूंगा, जो एसआईआर से प्रभावित हुए हैं."

बीजेपी विधायक ने अभिजीत दीपके को दी चेतावनी

छोड़कर पॉडकास्ट आगे बढ़ें

Dinbhar: आवाज़ वही, अंदाज़ नया

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.

एपिसोड

समाप्त

असम के लखीमपुर से बीजेपी विधायक मानब डेका ने अभिजीत दीपके की एक पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा है, "असम को साहस का पाठ पढ़ाने की जरूरत नहीं है. असम ने अपने साहस और दृढ़ संकल्प के दम पर शक्तिशाली मुग़लों को रोके रखा था. असम के लोग जानते हैं कि आप जैसे मुग़लों से कैसे निपटना है."

"असम आने की घोषणा करने से पहले इस भूमि का इतिहास पढ़ें और यहां के लोगों को समझें. यह वह भूमि है, जिसने कभी धमकियों के आगे सिर नहीं झुकाया और न ही कभी झुकेगी."

रविवार को सीजेपी के क़ानूनी मामलों की प्रमुख रत्ना सिंह ने आशुतोष रांका और उनकी टीम को पकड़े जाने की वजह को लेकर एक्स पर एक पोस्ट किया था.

उनकी इस पोस्ट को सौरव दास ने भी शेयर किया था.

रत्ना सिंह ने लिखा, "आशुतोष रांका और अन्य लोग सुबह से पुलिस थाने में हैं. उन्हें अभी भी हिरासत में रखा गया है और अब पुलिस उन्हें वहां रखने की वजह मेडिकल जांच बता रही है."

उनके मुताबिक़, "इस बीच, हमारी प्रतिभाशाली टीम ने पुलिस थाने के वॉशरूम का जायजा लिया. मुझे बताया गया है कि उसकी हालत बेहद ख़राब है. वहां बदबू है, फ्लश काम नहीं कर रहे हैं और साफ-सफाई भी ठीक नहीं है."

उन्होंने लिखा, "पुलिस स्टेशन को ठीक करो प्लीज़."

अभिजीत दीपके ने क्या कहा

सीजेपी के स्कूल दौरे को लेकर कई जगहों पर विवाद भी हुआ है. इस मामले सबसे बड़ा विवाद राजस्थान में देखने को मिला था जब आशुतोष रांका अपने सहयोगियों के साथ जयपुर के पास एक स्कूल पहुंचे थे और कुछ लोगों ने उनकी टीम पर कथित तौर पर हमला कर दिया था.

असम के ताजा मामले पर अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "आशु (आशुतोष रांका) को असम पुलिस ने एक निजी मकान से उठा लिया है. उन्होंने (पुलिस) अभी तक यह नहीं बताया है कि उन्हें किन आरोपों या आधार पर हिरासत में लिया गया है."

उन्होंने लिखा था कि अगर आशुतोष को रिहा नहीं किया गया तो वे सीजेपी के सदस्यों के साथ असम जाएंगे.

उन्होंने कहा था कि हिमंत (असम के मुख्यमंत्री) उन सब को गिरफ़्तार कर सकते हैं.

सीजेपी के एक अन्य संयोजक सौरव दास ने आरोप लगाया था, "आशुतोष और सीजेपी के अन्य सदस्यों को हिरासत में लेना दिखाता है कि हिमंत ने असम में कानून के शासन की जगह अपनी मनमर्जी का शासन कायम कर दिया है. यह पूरी तरह गैरकानूनी और कड़ी निंदा के योग्य है."

उन्होंने एक्स पर लिखा, "सीजेपी परिवार पूरी मजबूती से आशु और अपने साथियों के साथ खड़ा है. उनकी तत्काल रिहाई सुनिश्चित करने के लिए हम हर संभव प्रयास करेंगे. आप युवाओं को सिर्फ हिरासत में लेकर उनकी आवाज़ नहीं दबा सकते. हम साथ खड़े हैं. हम साथ लड़ेंगे."

रविवार को आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया, जिसमें वो पुलिस वैन में बैठे हुए दिख रहे हैं.

उन्होंने मीडिया से कहा, "हिमंत बिस्वा सरमा डरे हुए हैं कि अगर हम असम के स्कूलों की वास्तविक स्थिति दिखा देंगे. हिमंत मामा हम स्कूल तो दिखाएंगे आपने असम की क्या हालत कर दी है वह भी हम देश की जनता को दिखाएंगे."

रांका ने कहा, "हिमंत बिस्वा सरमा इस बात से भी डरे हुए हैं कि काज़ीरंगा में जल-जंगल-ज़मीन की लड़ाई लड़ने वालों लोगों पर अत्याचार किया है वो जनता को दिखाएंगे. किस तरह से जंगलों को बेचकर कॉरपोरेट्स को दिया जा रहा है, वो भी जनता को दिखाएंगे."

गौरव गोगोई ने क्या कहा

रविवार को कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "मैं गुवाहाटी में कई असमिया युवाओं, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने की निंदा करता हूं. यह पूरी तरह अस्वीकार्य और गैरक़ानूनी है."

उन्होंने लिखा, "बीजेपी युवाओं से इतना डरी हुई क्यों है? क्या इसकी वजह यह है कि युवाओं ने बीजेपी की हिंदू-मुस्लिम ध्रुवीकरण की राजनीति को ख़ारिज कर दिया है?"

What to Watch

AI outlook — possibilities, not facts

  • सीजेपी असम में अपने स्कूल दौरे को जारी रखेगी और अधिक कार्यकर्ताओं को शामिल करेगी

    Likely · Within weeks

  • असम सरकार या पुलिस इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान दे सकती है या जांच शुरू कर सकती है

    Possible · Within days

  • राजनीतिक दलों के बीच इस मुद्दे पर बहस बढ़ सकती है, विशेष रूप से विपक्षी दलों द्वारा सरकार पर दबाव बनाया जा सकता है

    Likely · Within weeks

Open Questions

  • आशुतोष रांका और उनकी टीम को किस आधार पर हिरासत में लिया गया था?
  • क्या पुलिस ने हिरासत के दौरान कोई कानूनी प्रक्रिया का पालन किया?
  • असम पुलिस के वॉशरूम की स्थिति वास्तव में कितनी खराब है जैसा कि रत्ना सिंह ने दावा किया?
  • क्या इस घटना के बाद सीजेपी का असम में स्कूल दौरा जारी रहेगा?

Related Topics

This article was originally published by BBC हिंदी.

Related Stories

Trump and Xi Discuss US Arms Sales to Taiwan Amid Ongoing Tensions
Developing·

Trump and Xi Discuss US Arms Sales to Taiwan Amid Ongoing Tensions

US President Donald Trump sought to downplay pending arms sales to Taiwan during talks with Chinese President Xi Jinping, suggesting the US sells weapons globally and even asking if China would like to buy some, according to US ambassador David Perdue. The $14 billion Taiwan arms package remains pending as both nations work to stabilize relations amid broader tensions over trade, technology, and Taiwan's status.

Times of India
2 min read
Pakistan to host SCO coordinators' meet from Sept 28-30, India to participate
Developing·

Pakistan to host SCO coordinators' meet from Sept 28-30, India to participate

Pakistan will host the Shanghai Cooperation Organisation national coordinators' meeting from September 28-30, with India participating. The meeting will approve an events calendar under Pakistan's presidency, leading to the Council of Heads of State summit where PM Narendra Modi may be invited. India joined SCO in 2017 and has participated actively, though no substantive bilateral engagement has occurred in a decade.

Times of India
1 min read