
सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके को प्रिवेंटिव डिटेंशन में लिया गया, जबकि अन्य प्रमुख चेहरे न्यायिक हिरासत में हैं।
दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के 'लहरा दो तिरंगा' मार्च से पहले संस्थापक अभिजीत दीपके सहित कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। सरकार और प्रदर्शनकारी युवाओं के बीच जारी गतिरोध के बीच सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है।
AI-generated summary
सीजेपी ने पेपर लीक और चुनाव सुधार जैसे मुद्दों पर सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू किया है। यह प्रदर्शन कनॉट प्लेस में तिरंगा फहराने के कार्यक्रम के साथ जुड़ा है।
शुक्रवार शाम को जिस 'लहरा दो तिरंगा' मार्च का आह्वान कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के फ़ाउंडर अभिजीत दीपके वहां नहीं पहुंच सके। उन्हें मार्च से पहले ही प्रिवेंटिव डिटेंशन में ले लिया गया।
शनिवार को उन्हें मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन लाया गया वहां से उन्हें स्पेशल एग्ज़ीक्युटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया।
उसी शाम वापमंथी छात्र संगठन आइसा की अध्यक्ष नेहा बोरा को भी हिरासत में ले लिया गया था लेकिन उन्हें शनिवार तड़के रिहा कर दिया गया।
सीजेपी के दो दूसरे प्रमुख चेहरे सौरव दास और आशुतोष रांका पहले से ही न्यायिक हिरासत में हैं। उन्हें जंतर-मंतर में बिना अनुमति दाख़िल होने के मामले में पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
आंदोलन के प्रमुख युवा चेहरों के पुलिस कार्रवाई के दायरे में आने के बावजूद शुक्रवार को कनॉट प्लेस और उसके आसपास सैकड़ों लोग जमा हुए। इनमें से कई लोगों के हाथों में तिरंगा था। इस दौरान कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।
इंडिया टुडे ने पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया कि प्रदर्शन के दौरान करीब 150 लोगों को हिरासत में लिया गया।
अभिजीत दीपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े के ख़िलाफ़ अपने आंदोलन को सीजेपी 2.0 कहा था, लेकिन इस आंदोलन का चेहरा रहे तीन बड़े युवा नेता जेल में हैं, ऐसे में सवाल उठता है कि इस आंदोलन का अब आगे क्या होगा।
वरिष्ठ पत्रकार रशीद किदवई मानते हैं कि सरकार को इस तरह के आंदोलन को बहुत ध्यान से देखना चाहिए। वह कहते हैं, "जब भी किसी राजनीतिक आंदोलन के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई होती है, तो उसमें और उभार आता है।"
"कॉकरोच जनता पार्टी का उदय अलग तरीक़े से हुआ है। उसने पेपर लीक जैसे मुद्दे उठाए और उसके प्रदर्शन में हर वर्ग के लोग, ख़ासकर युवा शामिल हुए।"
रशीद किदवई कहते हैं, "साल 2014 से मोदी सरकार के ख़िलाफ़ जो भी राजनीतिक विरोध सामने आया, सरकार ने उसे नक्सलियों, विदेशी ताक़तों या देश विरोधी गतिविधियों से जोड़कर उसका असर कम करने की कोशिश की। लेकिन जुलाई से अब तक सरकार इस आंदोलन को किसी ख़ास खांचे में फिट नहीं कर पाई है। पहली बार सरकार इस विरोध को क़ाबू करने में विफल रही है।"
वरिष्ठ पत्रकार लव कुमार मिश्रा कहते हैं, "जब इस तरह के विरोध होते हैं या सरकार इतनी ज़्यादा सख़्ती करती है, तो उसके लिए मुश्किल बढ़ जाती है। अब शायद सरकार इसे आसानी से नहीं दबा सकेगी। भले ही यह राजनीतिक मुद्दा हो, मगर यह छात्रों और युवाओं का प्रदर्शन है।"
सीजेपी ने शुक्रवार शाम पांच बजे कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में 'लहरा दो तिरंगा' कार्यक्रम बुलाया था। शुक्रवार सुबह दिल्ली पुलिस की एक टीम उस घर पर पहुंची, जहां अभिजीत दीपके ठहरे हुए थे। पुलिस ने उन्हें नोटिस देकर मार्च में शामिल नहीं होने को कहा।
पुलिस का आरोप है कि जंतर-मंतर को निर्धारित प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटाए जाने और वहां भारी बैरिकेडिंग के बावजूद ये लोग एक निजी परिसर के रास्ते अंदर पहुंचे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर युवाओं का इस्तेमाल करके अराजकता फैलाने और बांग्लादेश जैसे 'सत्ता परिवर्तन' की कोशिश करने का आरोप लगाया।
सीजेपी का कहना है कि वह महात्मा गांधी के शांति और अहिंसा के रास्ते पर चल रही है।
AI outlook — possibilities, not facts
सीजेपी नेताओं की न्यायिक हिरासत के खिलाफ कानूनी चुनौती जारी रहेगी।
Likely · Within weeks
Punjab CM Bhagwant Mann faces backlash from BJP, Shiromani Akali Dal, and Congress leaders over a trip to Paris amid rising drug-related violence and law-and-order concerns in Punjab. Critics allege the trip is a personal birthday celebration.
US Congressman Riley Moore alleges that H-1B and OPT visa programs displace American computer science graduates with cheaper foreign labor. Meanwhile, the Department of Homeland Security has proposed a rule change that could tighten the assessment of work visa extensions.
US Congressman Riley Moore has labeled H-1B and OPT visa programs as 'scams' that displace American computer science graduates with cheaper foreign labor. Meanwhile, the DHS has proposed a rule to tighten the assessment process for visa extensions.
Congress leader Jairam Ramesh accused the BJP-led Centre of pursuing a political agenda by expanding Census 2027 enumerators to include private school teachers, raising concerns over credibility and alleged RSS ties.
The Indian government approved continuing the National Social Assistance Programme with Rs 53,428 crore for five years, revising disability pension criteria to 40% disability and renaming several schemes.
White House press secretary Katie Zacharia has left her role after just five days following a difficult briefing and scrutiny over her legal background.