Breaking
RUA man was injured in Shebekino as a result of a Ukrainian Armed Forces FPV drone hitting a carRUIvan Sanaev won the elections to the State Duma in the Alchevsk district in the LPRCRYPTO-ENOpenAI launches GPT-6 Sol and Luna, positions them as cheaper alternatives to GPT-6 Astra and Anthropic's Claude modelsFRTyphoon Dujuan: at least seven dead and five missing near TokyoRUThe hacker group Shiny Hunters announced the hacking of FBI services and access to employee data.KRTrump criticizes Iran and Cuba at the UN General Assembly... CNN reporter: 'You shouldn't be here'BR38-year-old man is arrested after breaking into a house and breaking a glass door in Boa VistaRUOmsk Avangard lost to Nizhny Novgorod Torpedo in a KHL match with a score of 5:1BRZé Neto and Cristiano mourn the death of singer Rick, from the duo with Renner, aged 59, in a helicopter crash in Santa CatarinaTRErdoğan brought up Palestine, Gaza and global injustices at the UN General AssemblyRUA man was injured in Shebekino as a result of a Ukrainian Armed Forces FPV drone hitting a carRUIvan Sanaev won the elections to the State Duma in the Alchevsk district in the LPRCRYPTO-ENOpenAI launches GPT-6 Sol and Luna, positions them as cheaper alternatives to GPT-6 Astra and Anthropic's Claude modelsFRTyphoon Dujuan: at least seven dead and five missing near TokyoRUThe hacker group Shiny Hunters announced the hacking of FBI services and access to employee data.KRTrump criticizes Iran and Cuba at the UN General Assembly... CNN reporter: 'You shouldn't be here'BR38-year-old man is arrested after breaking into a house and breaking a glass door in Boa VistaRUOmsk Avangard lost to Nizhny Novgorod Torpedo in a KHL match with a score of 5:1BRZé Neto and Cristiano mourn the death of singer Rick, from the duo with Renner, aged 59, in a helicopter crash in Santa CatarinaTRErdoğan brought up Palestine, Gaza and global injustices at the UN General Assembly
Backबिहार के जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ उत्पीड़न का वीडियो वायरल, तीन गिरफ्तार
बिहार के जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ उत्पीड़न का वीडियो वायरल, तीन गिरफ्तार
Developing
BBC हिंदीyesterdayCrime3 min readIndiaView translation

बिहार के जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ उत्पीड़न का वीडियो वायरल, तीन गिरफ्तार

जमुई ज़िले में 19 सितंबर को कोचिंग जा रहे दो नाबालिगों के साथ दुर्व्यवहार का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

Quick Look

बिहार के जमुई ज़िले में नाबालिग छात्रा के यौन उत्पीड़न और छात्र के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

AI-generated summary

Why It Matters

बिहार के जमुई ज़िले में 19 सितंबर को कोचिंग जा रहे दो नाबालिगों के साथ दुर्व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

Font size

प्रकाशित 21 सितंबर 2026, 14:53 IST

अपडेटेड 2 मिनट पहले

बिहार के जमुई ज़िले से एक नाबालिग़ छात्रा के यौन उत्पीड़न और एक नाबालिग़ छात्र के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

जमुई के एसपी विश्वजीत दयाल ने इस वीडियो की पुष्टि करते हुए कहा है कि छात्रा की पहचान कर ली गई है और अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज की गई है.

जमुई पुलिस ने बताया है कि इस मामले में तीन अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हो चुकी है.

वहीं जमुई एसपी ने मीडिया को बताया है कि वायरल वीडियो 19 सितंबर की शाम सात बजे का है, जब दोनों छात्र-छात्रा कोचिंग के लिए गए थे.

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा है कि बिहार के जमुई का वीडियो बेहद परेशान करने वाला है.

जमुई की विधायक और राज्य की मंत्री श्रेयसी सिंह ने मीडिया से कहा है कि तीन अभियुक्त गिरफ़्तार हो चुके हैं और सभी अभियुक्तों को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा और राज्य सरकार ऐसे मामलों को लेकर ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाती है.

क्या है मामला

वायरल वीडियो में नाबालिग़ छात्र-छात्रा एक स्कूटर पर बैठे हुए हैं और युवकों की भीड़ ने उन्हें घेर रखा है.

इसी दौरान छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न किया जा रहा है. वहीं छात्र युवकों के समूह से छात्रा को बचाने की कोशिश कर रहा है.

इस वायरल वीडियो को लेकर जमुई के एसपी विश्वजीत दयाल ने मीडिया से बात की है.

उन्होंने कहा, "आज सुबह (21 सितंबर) को एक वीडियो संज्ञान में आया था जिसमें दो नाबालिग स्टूडेंट के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है. वीडियो के आधार पर ही हमने विक्टिम की पहचान की, उनका बयान रिकॉर्ड किया गया और उसी से पता चला कि ये घटना 19 सितंबर को शाम सात बजे के आसपास की है. जिसमें ये लड़का और लड़की कोचिंग के लिए गए हुए थे."

"उसी दौरान वो उस क्षेत्र में फ़ोटोशूट करने गए थे जहां पर ये घटना हुई है. ये जमुई थानाक्षेत्र की घटना है. अभियुक्तों की पहचान हो गई है और क़ानूनी कार्रवाई कर रहे हैं. जल्द ही इस मामले में गिरफ़्तारी हो जाएगी. पीड़ितों ने कोई भी आधिकारिक शिकायत नहीं दी थी लेकिन जब आज उनसे संपर्क किया गया तो उन्होंने आवेदन दिया जिस पर एफ़आईआर दर्ज की है."

"छह-सात लोग वायरल वीडियो के फ़्रेम में दिख रहे हैं. एफ़आईआर में किसी का नाम नहीं है और जांच से ही अभियुक्तों की पहचान की गई है."

राहुल गांधी ने पूछे सवाल

इस वीडियो पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी तेज़ हो गई हैं. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा है, "बिहार के जमुई का एक वीडियो बहुत बेचैन करने वाला है. 10वीं क्लास के एक छात्र और छात्रा को रास्ते में ज़बरदस्ती रोक लिया गया. उन्हें प्रताड़ित किया गया, अपमानित किया गया और छात्रा के साथ उत्पीड़न किया गया. बच्ची हाथ जोड़कर उसे जाने देने की विनती करती रही, मगर गुंडे उसे ग़लत तरीक़े से छूते और खींचतान करते रहे."

"इन लोगों को ऐसी बदतमीज़ी करने का हक़ किसने दिया? यह 'संस्कृति' नहीं है, यह पितृसत्ता है: ये सोच कि किसी भी पुरुष का किसी लड़की के शरीर, उसके आने-जाने और उसकी पसंद-नापसंद पर नियंत्रण है. जब नियंत्रण को ही संस्कृति मान कर 'अंधभक्त' ऐसी सोच को सामान्य ठहराते हैं, तो भीड़ को लगने लगता है कि वही क़ानून है."

"उस वीडियो में दिख रहे हर व्यक्ति की पहचान होनी चाहिए और उन अपराधियों पर पोक्सो के तहत मुक़दमा चलाकर उन्हें जल्द से जल्द सज़ा मिलनी चाहिए. और अगर ये घटना 19 सितंबर की है तो गुनहगार अब तक सलाखों के पीछे क्यों नहीं हैं? और बिहार सरकार जवाब दे कि शाम सात बजे कोई लड़की राज्य की सड़कों पर सुरक्षित क्यों नहीं है?"

बिहार में मंत्री और जमुई की विधायक श्रेयसी सिंह ने इस घटना पर बयान दिया है. उन्होंने मीडिया से कहा, "जमुई में जिस तरह की घटना हुई है वो समाज को शर्मसार कर देने वाली घटना है. 19 तारीख़ की शाम ये हुआ था और प्रशासन के पास इसकी एफ़आईआर दर्ज नहीं कराई गई थी."

"प्रशासन ने सोशल मीडिया पर आई तस्वीरों और वीडियो का संज्ञान लेते हुए एफ़आईआर दर्ज की. तत्परता के साथ सिर्फ़ इस पर कार्रवाई नहीं हुई बल्कि अभी तीन गिरफ़्तारियां हो चुकी हैं. मैंने जमुई के प्रशासन को निर्देशित किया है कि जो भी दोषी लोग हैं, उनको भी टावर लोकेशन से पकड़कर उनकी गिरफ़्तारी करें. सरकार गंभीर है और मुख्यमंत्री जी ने ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है."

बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा ने मीडिया से कहा है कि उन्होंने इस बारे में जमुई डीएम से बात की है और उनसे विस्तृत जानकारी ली है.

उन्होंने कहा, "डीएम ने बताया है कि ये घटना लखीसराय और जमुई के बॉर्डर पर हुई है. डीएम ने बताया है कि उन लोगों को चिन्हित कर लिया गया है और एफ़आईआर दर्ज कर ली गई है. जो भी कार्रवाई होगी वो इस बारे में जानकारी देंगे, और मैं इस बारे में एसपी को भी चिट्ठी लिखूंगी और ईमेल करूंगी."

इस घटना को लेकर बिहार की गठबंधन सरकार में सहयोगी एलजेपी (आर) ने एक्स पर एक पोस्ट किया है. इसमें पार्टी ने लिखा है, "जमुई में दो नाबालिगों के साथ हुई दुर्व्यवहार और छेड़छाड़ की घटना अत्यंत पीड़ादायक और निंदनीय है. इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ हैं."

"पुलिस ने मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की है और दोषियों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है. किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, कानून अपना काम करेगा और न्याय सुनिश्चित किया जाएगा."

What to Watch

AI outlook — possibilities, not facts

  • फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी

    Likely · Within days

Open Questions

  • सभी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी कब होगी?
  • घटना के समय सुरक्षा व्यवस्था क्यों नहीं थी?

Related Topics

This article was originally published by BBC हिंदी.

Related Stories

Video of sexual harassment and assault of minor student in Jamui goes viral, three minors detained
BREAKING·

Video of sexual harassment and assault of minor student in Jamui goes viral, three minors detained

Police have detained three minor boys after the video of sexual harassment and assault of a minor student went viral on social media on the evening of September 19 in Bihar's Jamui district. The FIR has been registered under relevant sections of BNS and POCSO. Political reactions have also emerged regarding the incident, in which the opposition has raised questions on the government regarding the safety of women.

BBC हिंदी
3 min read
More on this topicजमुई